GameSnacks के पार्टनर के लिए गेम डिस्ट्रिब्यूशन से जुड़ा यह कानूनी समझौता (यह "कानूनी समझौता"), इसे स्वीकार करने वाले व्यक्ति या इकाई ("कंपनी" या "आप") और Google LLC के बीच है. Google LLC, डेलवेयर में मौजूद सीमित कानूनी जवाबदेही वाली कंपनी है. इसके कारोबार का मुख्यालय 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, California 94043 ("Google") (हर एक "पार्टी" और सामूहिक तौर पर "पार्टियों") में है. यह कानूनी समझौता, इसे स्वीकार किए जाने की तारीख से लागू माना जाएगा ("लागू होने की तारीख"). यह सेवा का बीटा वर्शन है और इसे Google जब चाहे रद्द कर सकता है.
1. परिभाषाएं.
1.1 "विज्ञापन" का मतलब, अलग-अलग विज्ञापन से है.
1.2 "विज्ञापन से मिलने वाला रेवेन्यू" यानी कि कानूनी समझौते की अवधि के दौरान कमाई करने वाले किसी गेम और उस पर विज्ञापन से मिलने वाला रेवेन्यू. इस रेवेन्यू की पुष्टि Google, AdSense की शर्तों के आधार पर करता है.
1.3 "AdSense की शर्तों" का मतलब, उन नियम और शर्तों से है जो आपके AdSense खाते पर लागू होती हैं. इन शर्तों की जानकारी, https://adsense.google.com/adsense/terms पर या ऐसे ही किसी दूसरे यूआरएल से मिल सकती है जिन्हें समय-समय पर Google उपलब्ध कराता है.
1.4 "सहयोगी (अफ़िलिएट)" का मतलब, ऐसी इकाई से है जो कंट्रोल करती है, कंट्रोल होती है या किसी पक्ष के सामान्य कंट्रोल में होती हैं. यहां कंट्रोल का मतलब किसी कंपनी के शेयरों में पचास प्रतिशत या उससे ज़्यादा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष मालिकाना हक होने और वोटिंग के ज़्यादा अधिकारों से है
1.5 "ब्रैंड एलिमेंट" का मतलब, हर पक्ष यानी कंपनी के कारोबार के नाम, ट्रेडमार्क, सर्विस मार्क, लोगो, डोमेन नेम, और ब्रैंड की पहचान में मदद करने वाले अन्य एलिमेंट से है.
1.6 "क्लाइंट ऐप्लिकेशन के दिशा-निर्देश" का मतलब, उन नीतियों से है जिनके बारे में इस लिंक में जानकारी दी गई है: https://support.google.com/adsense/answer/10926790. इन दिशा-निर्देशों को समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है.
1.7 "कंपनी पार्टनर" का मतलब, उस पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म के मालिक या ऑपरेटर (अगर कंपनी नहीं है) से है जिसकी ओर से कंपनी इस तरह के पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म का डिस्ट्रिब्यूशन कर रही है.
1.8 "गोपनीय जानकारी" का मतलब, किसी ऐसी जानकारी, डेटा या अन्य कॉन्टेंट से है जिसे इस कानूनी समझौते के तहत या कानूनी समझौते के मुताबिक, किसी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को दिया हो. साथ ही, उसे (a) साफ़ तौर पर, "गोपनीय" या इसी तरह की किसी दूसरी कैटगरी में मार्क किया हो, (b) जानकारी देने वाले पक्ष ने प्रज़ेंटेशन या बातचीत से पहले, उसके दौरान या तुरंत बाद, जानकारी के गोपनीय होने और/या मालिकाना हक के बारे में बताया हो या (c) उसके बारे में इस तरह से बताया गया हो कि जानकारी पाने वाले पक्ष को साफ़ तौर पर यह पता चल जाए कि जानकारी गोपनीय है. भले ही, उसे "गोपनीय" या उससे मिलती-जुलती कैटगरी में मार्क न किया गया हो. गोपनीय जानकारी से जुड़ी यह परिभाषा, इस कानूनी समझौते और GameSnacks सेवा से जुड़ी शर्तों तक ही सीमित नहीं है. यहां दिए गए उदाहरण के अलावा, इसमें दूसरे मामले भी शामिल हो सकते हैं.
1.9 "असली उपयोगकर्ता" का मतलब, किसी पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता से है.
1.10 "सुझाव" का मतलब, इस कानूनी समझौते की विषय-वस्तु से जुड़े सुझाव, संशोधन, आइडिया, सिद्धांत या उन बदलावों से है जिनके बारे में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जानकारी दी है. इसमें जानकारी देने वाले पक्ष की गोपनीय जानकारी शामिल नहीं की जाती है.
1.11 "गेम" का मतलब, उन सभी गेम से है जिन्हें Google, अपने तरीके से कंपनी के लिए उपलब्ध कराता है. इस तरीके (हर "गेम" के लिए) के बारे में, सेक्शन 3.1 में बताया गया है.
1.12 "GameSnacks के ब्रैंडिंग के दिशा-निर्देश" का मतलब, ब्रैंड को पेश करने के Google के उन दिशा-निर्देशों से है जो GameSnacks सेवा (उसमें बताया गया या रेफ़र किया गया कॉन्टेंट) से जुड़े गेम सेंटर कॉन्टेंट और Google ब्रैंड एलिमेंट के लिए होते हैं. इन दिशा-निर्देशों को समय-समय पर अपडेट किया जाता है.
1.13 "गेम सेंटर" का मतलब, Google के उस इंटरफ़ेस से है जहां असली उपयोगकर्ता गेम खेलने के लिए आते हैं. इसे कंपनी के पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म में इंटिग्रेट किया जाता है.
1.14 "गेम सेंटर कॉन्टेंट" का मतलब, गेम सेंटर के उस कॉन्टेंट, डेटा, और जानकारी से है जो Google इस समझौते के तहत, कंपनी को देता है.
1.15 "GameSnacks सेवा" का मतलब, उस कलेक्शन से है जिसमें GameSnacks HTML5 गेम और सेवाएं, गेम सेंटर का कॉन्टेंट, और गेम सेंटर के कॉन्टेंट को डिलीवर करने का तरीका शामिल होता है. Google, सेक्शन 3.1 के हिसाब से गेम सेंटर के कॉन्टेंट को डिलीवर करने का तरीका तय करता है. इस कलेक्शन में GameSnacks का लैंडिंग पेज, सर्वर या पार्टनर कंसोल भी शामिल होता है, जिसकी मदद से गेम सेंटर का कॉन्टेंट उपलब्ध कराया जाता है.
1.16 "नुकसान की भरपाई की कानूनी जवाबदेही" का मतलब, (a) सेटलमेंट की उस रकम से है जिसके लिए नुकसान की भरपाई करने वाले पक्ष ने समझौते के तहत मंज़ूरी दी हो, (b) नुकसान की भरपाई पाने वाले पक्ष के मामले में, उस रकम और लागत से है जिसकी अंतिम देनदारी उस अधिकार क्षेत्र के न्यायालय ने तय की हो, और (c) वकील की उचित फ़ीस और अदालत के खर्च से है.
1.17 "बौद्धिक संपत्ति के अधिकार" का मतलब, बौद्धिक संपत्ति के उन सभी अधिकारों से है जिन्हें दुनिया भर में रजिस्टर किया गया है या नहीं किया गया है. इनमें पेटेंट के अधिकार, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, ट्रेड सीक्रेट, डिज़ाइन, डेटाबेस, डोमेन नेम, और नैतिक अधिकार शामिल हैं.
1.18 "कमाई करने वाले गेम" का मतलब, उस गेम से है जिसमें Google ने इस समझौते के मुताबिक, कमाई करने की सुविधा चालू की है.
1.19 "पार्टनर कंसोल" का मतलब, किसी कंपनी के AdSense खाते में GameSnacks सेवा का यूज़र इंटरफ़ेस उपलब्ध कराने से है, ताकि कंपनी इस समझौते को स्वीकार कर सके. साथ ही, कंपनी को गेम सेंटर और GameSnacks सेवा को कॉन्फ़िगर करने के साथ-साथ गेम सेंटर के कॉन्टेंट का ऐक्सेस मिल जाए. हालांकि, ऐसा सभी कंपनियों के लिए नहीं किया जाता है.
1.20 "पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म" का मतलब, उन प्रॉडक्ट और सेवाओं से है जिन्हें किसी कंपनी या उसकी सहयोगी कंपनी ने तैयार किया है, बनाया है, डिस्ट्रिब्यूट या ऑपरेट किया है. साथ ही, Google ने इन प्रॉडक्ट और सेवाओं को GameSnacks सेवा के डिस्ट्रिब्यूशन की अनुमति दी हो. ये डिस्ट्रिब्यूशन के लिए, GameSnacks सेवा के फ़ंक्शन का इस्तेमाल करते हैं.
1.21 "पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म के लिए स्पेसिफ़िकेशन" का मतलब, तकनीकी और मानकों को लागू करने के लिए ज़रूरी उन स्पेसिफ़िकेशन से होता है जिनके बारे में Google समय-समय पर कंपनी को बताता रहता है. इनमें वे ज़रूरी शर्तें और जानकारी भी शामिल है जिसके बारे में डेवलपर वेबसाइट https://cdn.gamesnacks.com/documentation/gamesnacks_api_documenation.pdf पर (या Google के किसी अन्य यूआरएल के ज़रिए) बताया गया है. इनको Google समय-समय पर अपडेट करता है.
1.22 कमाई करने वाले हर गेम के लिए विज्ञापन से मिलने वाले रेवेन्यू के 60% हिस्से को "रेवेन्यू के बंटवारे का प्रतिशत" कहा जाता है.
1.23 "देश" या "देशों" का मतलब, उन देश या देशों से है जहां पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म के डिस्ट्रिब्यूशन की अनुमति होती है और असली उपयोगकर्ताओं के पास GameSnacks सेवा का ऐक्सेस होता है. हालांकि, ऐक्सेस या अनुमति का, वहां लागू होने वाले सभी नियमों, कानूनों, और शर्तों के मुताबिक होना ज़रूरी है.
1.24 "तीसरे पक्ष की कानूनी कार्रवाई" का मतलब, किसी अदालत या सरकारी अधिकरण में, किसी तीसरे पक्ष की ओर से दायर की गई औपचारिक कानूनी कार्रवाई से है. इसमें सिविल, प्रशासनिक, जांच या अपील से जुड़ी कार्रवाई भी शामिल है. यह तीसरा पक्ष, समझौते से जुड़े किसी भी पक्ष का सहयोगी नहीं होता.
1.25 किसी शर्त या नियम में "शामिल" और "शामिल हैं" का इस्तेमाल, यह पक्का नहीं करता है कि यह पूरी सूची है.
2. लाइसेंस के तहत मिलने वाले अधिकार.
2.1 पार्टनर कंसोल के इस्तेमाल की अनुमति. पार्टनर कंसोल के यूज़र इंटरफ़ेस और सुविधाओं का इस्तेमाल, कोई व्यक्ति कितना और कैसे कर सकता है, यह Google की सेवा की शर्तों के हिसाब से तय होता है. इनके बारे में policies.google.com/terms या Google के ऐसे ही किसी अन्य यूआरएल में बताया गया है. "Google की सेवा की शर्तें" समय-समय पर अपडेट की जाती हैं.
2.2 लाइसेंस जारी करना. Google, किसी कंपनी को लाइसेंस देगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि कंपनी इस समझौते के नियम और शर्तों का पालन करती है या नहीं. Google, बौद्धिक संपत्ति के अधिकार से जुड़ी Google की नीति के तहत लाइसेंस देता है. यह नॉन-इक्सक्लूसिव और रॉयल्टी-फ़्री होता है. साथ ही, समझौते की अवधि के दौरान इसे न तो ट्रांसफ़र किया जा सकता है (सिर्फ़ समझौते में बताई शर्तों के हिसाब से ट्रांसफ़र किया जा सकता है) और न ही इसका सब-लाइसेंस दिया जा सकता है. कंपनियों को लाइसेंस इसलिए दिया जाता है, ताकि वे अपने देश/इलाके में GameSnacks सेवा को पहुंचा सकें और अपने पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म पर सेवा का लिंक जोड़कर, असली उपयोगकर्ताओं को भेज सकें.
2.3 पाबंदियां. कंपनी न तो खुद ये काम करेगी और न ही किसी तीसरे पक्ष (इसमें कंपनी पार्टनर भी शामिल है) को ऐसा करने की अनुमति देगी: (a) GameSnacks सेवा या गेम सेंटर के सोर्स कोड या एल्गोरिदम को खोलना, उसे डिकंपाइल करना, रिवर्स इंजीनियर करना या उसे सीखने की कोशिश करना, (b) सॉफ़्टवेयर, टेक्नोलॉजी या गेम सेंटर पर आधारित या उसके बौद्धिक संपत्ति के अधिकार की मदद से, कोई नया प्रॉडक्ट तैयार करना या पहले से मौजूद किसी प्रॉडक्ट में सुधार करना, (c) देश/इलाके के बाहर के असली उपयोगकर्ता को गेम सेंटर का ऐक्सेस देना, (d) किसी पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म में कोई वायरस, वर्म, टाइम बम या कोई अन्य कोड जोड़ना, ताकि गेम सेंटर काम करना बंद कर दे या गेम सेंटर के कॉन्टेंट से छेड़छाड़ की जा सके, उसे खराब किया जा सके या उसके काम करने के तरीके को बाधित किया जा सके, (e) इस समझौते में बताए गए इस्तेमाल के अलावा, किसी अन्य मकसद से GameSnacks सेवा या गेम सेंटर के कॉन्टेंट या उसके किसी हिस्से का इस्तेमाल करना, उसे दोबारा बनाना, उसकी कॉपी बनाना, उसे बेचना, रीसेल करना (दोबारा बेचना) या गलत तरीके से इस्तेमाल करना या (f) GameSnacks सेवा या गेम सेंटर के किसी कॉन्टेंट में शामिल लिंक को हटाना या उसकी ब्रैंडिंग करना.
2.4 कानून का पालन. कंपनी को लागू होने वाले सभी कानून, नियम, और शर्तों का पालन करना होगा. इनमें ये भी शामिल हैं: (a) निजता से जुड़े सभी कानून, नियम, और शर्तें, (b) अमेरिका के वाणिज्य विभाग की ओर से मैनेज किए जाने वाले एक्सपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन रेगुलेशन, (c) अमेरिका के ट्रेज़री डिपार्टमेंट के ऑफ़िस ऑफ़ फ़ॉरेन ऐसेट्स कंट्रोल की ओर से लागू किए जाने वाले व्यापारिक और आर्थिक प्रतिबंध, और (d) अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से मैनेज किए जाने वाले इंटरनैशनल ट्रैफ़िक इन आर्म्स रेगुलेशन. इसके अलावा, कंपनी को यह भी पक्का करना होगा कि उसके सभी प्लैटफ़ॉर्म, निजता कानून और इंटरनेट पर बच्चों की निजता की सुरक्षा से जुड़े कानून का पालन करते हों और बच्चों को टारगेट न करते हों.
2.5 अतिरिक्त लाइसेंस. GameSnacks सेवा के कुछ सेक्शन का इस्तेमाल करने के लिए, कुछ समुदायों या तीसरे पक्षों से लाइसेंस लेने या उनकी मंज़ूरी लेने की ज़रूरत हो सकती है. ये समुदाय या तीसरे पक्ष, इन सेक्शन के इस्तेमाल पर निगरानी रखते हैं. साथ ही, इस बात की भी निगरानी करते हैं कि इस्तेमाल के लिए दिए जाने वाले लाइसेंस या ऐक्सेस, किसी ऐसे अधिकार और नीति का उल्लंघन तो नहीं करते जिनका पालन करना कंपनी के लिए ज़रूरी है. हालांकि, इस समझौते में मौजूद, वारंटी और जवाबदेही की सीमा के प्रावधान से जुड़े डिसक्लेमर GameSnacks सेवा पर लागू होंगे.
2.6 कानून और तीसरे पक्ष को अनुमति देना. दोनों पक्षों के बीच, पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म के लिए किसी तीसरे पक्ष से अधिकार, अनुमति, और लाइसेंस (हर प्लैटफ़ॉर्म में सुविधाएं लागू करने के लिए ज़रूरी लाइसेंस भी शामिल हैं. हालांकि, यह पूरी सूची नहीं है) लेने की ज़िम्मेदारी कंपनी की होगी. साथ ही, कंपनी को यह भी पक्का करना होगा कि मैन्युफ़ैक्चरिंग, इस्तेमाल, डिस्ट्रिब्यूशन, और बिक्री के दौरान, लागू होने वाले सभी विदेशी, फ़ेडरल, राज्य, और स्थानीय स्तर पर लागू होने वाले कानूनों, नियमों, और शर्तों का पालन किया जा रहा हो.
2.7 असली उपयोगकर्ता के लिए लाइसेंस. इस समझौते में ऐसी कोई शर्त नहीं है जो Google की प्रॉपर्टी, पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म, और/या तीसरे पक्ष की प्रॉपर्टी पर गेम को ऐक्सेस करने वाले असली उपयोगकर्ता को अपने गेमप्ले का वीडियो रिकॉर्ड करने या उन रिकॉर्डिंग के आधार पर कोई नया कॉन्टेंट बनाने (गेमप्ले की रिकॉर्डिंग, उससे जुड़ा वीडियो कॉन्टेंट, और "असली उपयोगकर्ता की वीडियो रिकॉर्डिंग") पर पाबंदी लगाती हो. Google, उसके थर्ड पार्टी पार्टनर, और/या असली उपयोगकर्ता, असली उपयोगकर्ता से जुड़ी वीडियो रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल कमाई करने या व्यावसायिक मकसद से कर सकते हैं. वे इस कानूनी समझौते के मुताबिक, इस रिकॉर्डिंग के दूसरे इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसमें शामिल हैं: (a) असली उपयोगकर्ता के गेमप्ले की वीडियो रिकॉर्डिंग में विज्ञापन दिखाना और (b) उन ऐप्लिकेशन या वेबसाइट पर असली उपयोगकर्ता की रिकॉर्डिंग के बगल में विज्ञापन दिखाना जहां हो सकता है कि उपयोगकर्ता की रिकॉर्डिंग को डिस्ट्रिब्यूट किया गया हो. यहां दिए गए उदाहरण के अलावा, इसमें दूसरे मामले भी शामिल हो सकते हैं.
3. GameSnacks सेवा.
3.1 गेम सेंटर के कॉन्टेंट का इंटिग्रेशन. कंपनी अपने हिसाब से गेम सेंटर के कॉन्टेंट को एम्बेड करके, GameSnacks सेवा को पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म में इंटिग्रेट कर सकती है. इसके अलावा/साथ ही, Google की तरफ़ से उपलब्ध कराए गए यूआरएल को पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म में एम्बेड करके भी ऐसा किया जा सकता है. गेम सेंटर के कॉन्टेंट को कंपनी सिर्फ़ इस समझौते के तहत बताए गए मकसद के लिए, ऐक्सेस करेगी या ऐक्सेस करने की कोशिश करेगी. इनमें असली उपयोगकर्ताओं के लिए गेम सेंटर का कॉन्टेंट उपलब्ध कराना भी शामिल है. साफ़ शब्दों में, इस कानूनी समझौते के तहत, कॉन्टेंट उपलब्ध कराने की जवाबदेही Google की नहीं है. हालांकि, वह अपने हिसाब से कंपनी के लिए गेम सेंटर का कॉन्टेंट उपलब्ध करा सकता है.
3.2 अनुपालन. कंपनी को यह पक्का करना होगा कि GameSnacks सेवा का ऐक्सेस देने वाले सभी पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म इनका पालन करते हों: (a) पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म स्पेसिफ़िकेशन, (b) क्लाइंट ऐप्लिकेशन से जुड़े दिशा-निर्देश, (c) AdSense की नीति, जो https://support.google.com/adsense/answer/48182 ("AdSense की नीति") पर उपलब्ध है, (d) H5 गेम नीति, जो https://support.google.com/publisherpolicies/answer/11975916 ("H5 गेम नीति") पर उपलब्ध है, और (e) सेवा की नीति, जो https://support.google.com/adsense/answer/13744587 पर उपलब्ध है. Google, इन सभी नीतियों को समय-समय पर अपडेट करता है. पॉइंट (a) से (e) तक दी गई नीतियों को एक साथ, "नीतियां" कहते हैं. AdSense नीति में पब्लिशर के बारे में दिए गए सभी निर्देश कंपनी के लिए हैं, ताकि कंपनी इन निर्देशों का पालन करे. AdSense नीति में साइट या ऐप्लिकेशन के बारे में दिए गए सभी निर्देश पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म के लिए हैं, ताकि कंपनी इन निर्देशों का पालन कर सके. कंपनी इस बात को समझती है और उसका समर्थन करती है कि पार्टनर साइटों पर गेम के डिस्ट्रिब्यूशन और इस्तेमाल के दौरान, Google ने सभी नियमों, शर्तों, और कानूनों का पालन किया है. कंपनी अपने AdSense खाते से जुड़ी शर्तों का पालन करेगी. इनमें उपयोगकर्ता की निजता और सहमति से जुड़े सभी प्रावधानों के साथ-साथ, शक दूर करने के प्रावधान भी शामिल हैं. हर पक्ष को Google Ads कंट्रोलर-कंट्रोलर डेटा की सुरक्षा से जुड़ी शर्तों का पालन करना होगा, जो https://privacy.google.com/businesses/controllerterms/ पर उपलब्ध हैं. इन शर्तों को समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है.
3.3 पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म. Google अपने हिसाब से, इस समझौते के तहत किसी पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म को दिए गए लाइसेंस वापस ले सकता है. Google के अनुरोध पर, कंपनी अनुरोध की संख्या और फ़्रीक्वेंसी के मुताबिक हर पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म के सैंपल या डेमो Google को देगी. साथ ही, इस बात का सबूत भी देगी कि Google की तय की गई शर्तों को पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म पूरा करता है. Google के अनुरोध पर, उसे सेवा से जुड़ी जानकारी देने की ज़िम्मेदारी भी कंपनी की होती है. जैसे, तकनीकी जानकारी, बदलाव की सूचियां, और GameSnacks सेवा (इसमें किसी ज़रूरी सेवा को ऐक्टिवेट करना भी शामिल है) लागू करने के दौरान, समीक्षा और मंज़ूरी के लिए Google को ज़रूरी सहायता उपलब्ध कराना. अगर Google यह तय करता है कि GameSnacks सेवा के किसी वर्शन को चुनिंदा देशों/इलाकों या चुनिंदा पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म के लिए ही उपलब्ध कराया जाए, तो कंपनी सिर्फ़ उन चुनिंदा देशों/इलाकों में या चुनिंदा पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म के ज़रिए, उस वर्शन को ऐक्सेस करेगी और उसका ऐक्सेस उपलब्ध कराएगी.
3.4 ब्रैंडिंग. पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म के यूज़र इंटरफ़ेस, पैकेजिंग (लागू होने पर), और मार्केटिंग मटीरियल पर Google के ब्रैंड एलिमेंट शामिल करने की ज़िम्मेदारी कंपनी की होगी. इसके लिए, कंपनी को Google के साथ लिखित में हुए समझौते की शर्तों और GameSnacks ब्रैंडिंग के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. किसी पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म पर दिखने वाले, गेम सेंटर के हर कॉन्टेंट के लिए सही क्रेडिट देना ज़रूरी है. इसमें, पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म पर गेम लोड होते समय स्प्लैश स्क्रीन दिखाना भी शामिल है. Google, पहले ही कंपनी के लिए यह स्प्लैश स्क्रीन उपलब्ध करा देता है. हालांकि, Google इस स्क्रीन को कभी भी अपडेट कर सकता है. जैसा कि इस समझौते में बताया गया है, Google की सहमति लिखित में लिए बिना कोई कंपनी, Google के ब्रैंड एलिमेंट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी.
3.5 रिपोर्ट और आंकड़े. हर पक्ष को समझौते की अवधि के दौरान, Google की ओर से तय किए गए फ़ॉर्मैट, तरीके, और फ़्रीक्वेंसी में रिपोर्ट और आंकड़े उपलब्ध कराने होंगे. इन रिपोर्ट में कम से कम, इस लिंक में बताए गए एलिमेंट शामिल होंगे: https://support.google.com/adsense/answer/13744483. अगर Google के सिस्टम में कोई तकनीकी गड़बड़ी या इंटरनेट सेवा बाधित होने जैसी कोई ऐसी समस्या आती है जिसे हल करना Google के कंट्रोल से बाहर है, तो रिपोर्ट उपलब्ध कराने की जवाबदेही Google की नहीं होगी. इसमें गड़बड़ी से जुड़े दूसरे मामले भी शामिल हो सकते हैं.
3.6 असली उपयोगकर्ता की सहायता. सभी पक्षों के बीच, असली उपयोगकर्ताओं को पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म से जुड़ी सहायता और ग्राहक सेवा मुहैया कराने की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ कंपनी की होगी.
3.7 अपडेट. Google अपने हिसाब से, समय-समय पर GameSnacks सेवा (गेम सेंटर के कॉन्टेंट समेत) को अपडेट या उसमें बदलाव कर सकता है. साथ ही, किसी गेम को जोड़ या हटा सकता है. गेम सेंटर के अपडेट किए गए कॉन्टेंट को कंपनी जल्द से जल्द सभी पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म में इंटिग्रेट करेगी. हालांकि, Google से सूचना मिलने के बाद कंपनी ऐसा करेगी.
4. कमाई करना और पेमेंट.
4.1 कमाई करना. Google, इस कानूनी समझौते में बताए गए इस्तेमाल के साथ-साथ, गेम को व्यावसायिक और/या कमाई करने के मकसद से भी इस्तेमाल कर सकता है. इसमें ये भी शामिल हैं: (a) गेम और/या गेमप्ले के बीच में विज्ञापन दिखाना (इसमें, गेम में मिलने वाले इनाम के विज्ञापन भी शामिल हैं) और (b) जिन साइट या ऐप्लिकेशन पर गेम दिखाए जा सकते हैं वहां गेम के बगल में विज्ञापन दिखाना (इसमें, लागू होने पर, सीधे पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म पर विज्ञापन दिखाना शामिल नहीं है). यहां दिए गए उदाहरण के अलावा, इसमें दूसरे मामले भी शामिल हो सकते हैं. आसान शब्दों में, इस समझौते के तहत ऐसी कोई शर्त नहीं है जो Google को अपने प्लैटफ़ॉर्म या साइट पर विज्ञापन दिखाने से रोकती है. भले ही, गेम किसी ऐसे प्लैटफ़ॉर्म या साइट पर चल रहा हो जिन्हें Google होस्ट करता है. Google, इन प्लैटफ़ॉर्म या साइट पर गेम वाले पेज या गेम के आस-पास भी विज्ञापन दिखा सकता है. वहीं, इस समझौते में ऐसी कोई शर्त नहीं है जो कंपनी को पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म पर विज्ञापन दिखाने से रोकती है. भले ही, गेम सीधे पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म पर चलता हो. कंपनी, पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म के गेम वाले पेज या गेम के आस-पास भी विज्ञापन दिखा सकती है. Google, विज्ञापन दिखाकर, गेम को व्यावसायिक और/या कमाई करने वाला बनाकर रेवेन्यू इकट्ठा कर सकता है. साथ ही, असली उपयोगकर्ताओं की ओर से गेम में की गई खरीदारी से भी कमाई कर सकता है. इस समझौते के अन्य प्रावधानों का पालन करके, कंपनी नीचे दिए गए काम कर सकती है:
(a) पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म ऐक्सेस करने के लिए शुल्क ले सकती है,
(b) जिस पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म पर विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं उस पर गेम सेंटर का कॉन्टेंट दिखा सकती है, जैसे कि ऐप्लिकेशन, ब्लॉग या वेबसाइट. हालांकि, यह नीचे बताए गए सेक्शन 4.5 (व्यावसायिक इस्तेमाल पर पाबंदी) पर निर्भर करता है, और
(c) पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म पर अपनी ब्रैंडिंग कर सकती है. हालांकि, इसके लिए यह ज़रूरी है कि उसकी वजह से गेम सेंटर का कॉन्टेंट या Google के ब्रैंड एलिमेंट को दिखाने में कोई समस्या न हो.
4.2 रेवेन्यू का बंटवारा. कंपनी इस बात की सहमति देती है कि किसी महीने के लिए विज्ञापन से मिले रेवेन्यू का एक हिस्सा Google रखेगा और वह बराबर का हिस्सा कंपनी को देगा. रेवेन्यू के बंटवारे के प्रतिशत से उस रकम का पता चलता है जो समझौते के तहत अपनी सेवाएं देने पर कंपनी को मिलती है. साथ ही, समझौते के तहत कंपनी के पास सिर्फ़ यही रकम पाने का अधिकार होता है. Google, समय-समय पर रेवेन्यू के बंटवारे के प्रतिशत में बदलाव कर सकता है. हालांकि, ऐसा करने से पहले आपको सूचना दी जाएगी.
4.3 पेमेंट खाते के लिए ज़रूरी शर्तें. इस समझौते के तहत, रेवेन्यू के बंटवारे में हिस्सा पाने के लिए कंपनी के पास एक सक्रिय AdSense खाता होना चाहिए और यह खाता उसके GameSnacks सेवा के उपयोगकर्ता खाते/खातों से जुड़ा होना चाहिए (कोई "AdSense खाता") (या Google की मंज़ूरी वाला पेमेंट कोई अन्य तरीका). साथ ही, कंपनी को AdSense खाते से जुड़ी सभी शर्तों के साथ-साथ AdSense की शर्तों का पालन करना होगा. इस समझौते और कंपनी के AdSense के इस्तेमाल के लिए, AdSense की शर्तों में हर प्लैटफ़ॉर्म को "प्रॉपर्टी" कहा गया है.
4.4 पेमेंट और टैक्स. AdSense की शर्तों में तय किए गए पैमानों के मुताबिक, कंपनी को पेमेंट दिया जाएगा और टैक्स लगाया जाएगा.
4.5 व्यावसायिक इस्तेमाल पर पाबंदी. अगर Google लिखित मंज़ूरी पहले से नहीं देता है, तो कंपनी या कंपनी की तरफ़ से काम करने वाले, गेम सेंटर के कॉन्टेंट पर या उसके ज़रिए विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप या प्रमोशन बेचने के लिए, GameSnacks सेवा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इनमें, पॉप-अप विज्ञापन या गेम सेंटर के कॉन्टेंट से जुड़े विज्ञापन शामिल हैं. जब तक Google से लिखित में समझौता नहीं हो जाता, तब तक GameSnacks सेवा या गेम सेंटर के कॉन्टेंट से कंपनी कमाई नहीं कर पाएगी.
5. बौद्धिक संपत्ति के अधिकार.
5.1 मालिकाना हक. समझौते में शामिल सभी पक्षों में से, (a) Google के पास सभी मालिकाना हक, हित, और अधिकार होते हैं. इनमें, GameSnacks सेवा से जुड़े बौद्धिक संपत्ति के सभी अधिकार और Google के ब्रैंड एलिमेंट से जुड़े अधिकार भी शामिल हैं. इसके अलावा, Google के पास अन्य अधिकार भी होते हैं जिनके बारे में समझौते में नहीं बताया गया है. वहीं, (b) कंपनी के पास GameSnacks सेवा को छोड़कर, उन सभी पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म का ऐक्सेस होता है जिनका मालिकाना हक और उन्हें ऑपरेट करने का अधिकार कंपनी के पास होता है (उदाहरण के लिए, प्लैटफ़ॉर्म पर उपलब्ध सभी कॉन्टेंट और सेवाएं). साथ ही, कंपनी के पास वे अधिकार भी होते हैं जिनके बारे में यहां नहीं बताया गया है. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि, हर कंपनी पार्टनर के पास ऐसे पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म का मालिकाना हक, हित, और अधिकार हों जिनका मालिकाना हक और उन्हें ऑपरेट करने का अधिकार कंपनी के पार्टनर पास हो. साथ ही, उसके पास इनके बौद्धिक संपत्ति के अधिकार भी हों. हालांकि, इन प्लैटफ़ॉर्म में GameSnacks सेवा शामिल नहीं है.
5.2. ब्रैंड एलिमेंट. इस कानूनी समझौते में बताए गए कुछ अधिकारों को छोड़ दें, तो कोई पक्ष अपने ब्रैंड एलिमेंट का कोई अधिकार, मालिकाना हक या हित (इसमें पहले से तय लाइसेंस के अलावा, दूसरे मामले भी शामिल हैं) किसी दूसरे पक्ष को नहीं दे सकता और न ही कोई पक्ष इन अधिकारों को स्वीकार कर सकता है. अगर समझौते में किसी पक्ष के अधिकार दूसरे पक्ष को देने के बारे में विशेष तौर पर नहीं बताया गया है, तो इसका मतलब है कि अधिकारों को न तो किसी पक्ष को दिया जा सकता है और न ही किसी पक्ष के अधिकारों को स्वीकार किया जा सकता है. किसी पक्ष के ब्रैंड एलिमेंट का इस्तेमाल करने पर, दूसरे पक्ष को उसके फ़ायदे मिलेंगे. इनमें पक्ष की साख की वजह से होने वाला फ़ायदा भी शामिल है. समझौते में शामिल कोई भी पक्ष, दूसरे पक्ष से अपने ब्रैंड एलिमेंट का इस्तेमाल करने का अधिकार वापस ले सकता है. हालांकि, उसे दूसरे पक्ष को लिखित में सूचना देनी होगी और इस्तेमाल को बंद करने के लिए उचित समय देना होगा. अगर कोई पक्ष किसी दूसरे पक्ष के ब्रैंडिंग एलिमेंट का इस्तेमाल करता है, तो उसे इस्तेमाल के दौरान ब्रैंडिंग के उचित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.
5.3 वेंचर पार्टनरशिप किए बिना प्रॉडक्ट डेवलपमेंट. सभी पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई है कि यह समझौता किसी बौद्धिक संपत्ति के अधिकार के मालिकाना हक को साझा करने के लिए नहीं किया गया है. हर पक्ष ने सहमति जताई है और यह स्वीकार किया है कि दूसरे पक्ष को स्वतंत्र तौर पर ऐसा कॉन्टेंट, अन्य प्रॉडक्ट, और सेवाएं तैयार करने की अनुमति है जो उसके कॉन्टेंट, प्रॉडक्ट, और सेवाओं से मिलती-जुलती या प्रतिस्पर्धी हो सकती हैं. साथ ही, समझौते में ऐसी कोई शर्त शामिल नहीं की जाएगी जो किसी पक्ष को कॉन्टेंट बनाने के साथ-साथ उसका इस्तेमाल पूरी तरह से करने पर पाबंदी लगाए और इसके लिए वह पक्ष दूसरे पक्ष को जवाब दे, ऐसा ज़रूरी नहीं है. हालांकि, इसमें यह ध्यान रखने की ज़रूरत है कि उस कॉन्टेंट में दूसरे पक्ष की गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल न किया गया हो. सभी पक्ष इस बात पर सहमति देते हैं और इसे स्वीकार करते हैं कि अगर कंपनी कोई सुझाव देती है, तो यह माना जाएगा कि उसने अपनी मर्ज़ी से यह सुझाव दिया है. अगर किसी कंपनी ने Google को कोई सुझाव दिया है, तो कंपनी सुझाव के साथ-साथ Google को यह अधिकार भी देती है कि वह अपने प्रॉडक्ट या सेवा के लिए मिले सुझाव को दुनिया भर में बार-बार दिखा सकता है. साथ ही, यह अधिकार रॉयल्टी-फ़्री होता है और इसे वापस नहीं लिया जा सकता.
5.4 दावा न करने की शर्त. समझौते की अवधि के दौरान कंपनी और सभी कंपनी पार्टनर, GameSnacks सेवा के डिस्ट्रिब्यूशन या इस्तेमाल के लिए Google के ख़िलाफ़, बौद्धिक संपत्ति के अधिकार के उल्लंघन का दावा नहीं कर पाएंगे.
6. गोपनीयता.
6.1 गोपनीयता की जवाबदेही.
(a) अगर किसी पक्ष को कोई गोपनीय जानकारी मिलती है, तो वह उसे ज़ाहिर नहीं करेगा. वह इस गोपनीय जानकारी को सिर्फ़ अपने उन सहयोगियों, कर्मचारियों या पेशेवर सलाहकारों (प्रतिनिधियों) के सामने ज़ाहिर कर सकता है जिन्हें इसे जानने की ज़रूरत है और जिनकी इसे गोपनीय रखने की कानूनी जवाबदेही है. जानकारी पाने वाला पक्ष, दूसरे पक्ष की गोपनीय जानकारी को इस समझौते में बताए गए अधिकारों और कानूनी जवाबदेहियों को ध्यान में रखते हुए इस्तेमाल कर सकता है. हालांकि, उसे इस जानकारी की गोपनीयता को बरकरार रखना होगा. अगर जानकारी पाने वाले पक्ष का कोई प्रतिनिधि इस जानकारी की गोपनीयता को खत्म करता है, तो यह समझा जाएगा कि उस पक्ष ने समझौता तोड़ा है. भले ही, ऐसा जानकारी पाने वाले पक्ष की मर्ज़ी से हुआ हो या नहीं. जानकारी पाने वाले पक्ष को यह पक्का करना होगा कि उसके प्रतिनिधि भी जानकारी ज़ाहिर न करने और इस्तेमाल की इन जवाबदेहियों का पालन करें. अगर कानूनी तौर पर ज़रूरत पड़ती है, तो जानकारी पाने वाला पक्ष गोपनीय जानकारी को ज़ाहिर कर सकता है. हालांकि, कानूनी अनुमति होने पर, वह पक्ष इसकी सूचना दूसरे पक्ष को दे सकता है.
(b) इस समझौते के तहत सीमित तौर पर दिए गए उपयोग के अधिकार के अलावा, किसी पक्ष के पास दूसरे पक्ष की गोपनीय जानकारी के लिए कोई अधिकार, मालिकाना हक या हित नहीं होता. अगर जानकारी पाने वाले पक्ष के प्रतिनिधियों के ज़ेहन में दूसरे पक्ष की गोपनीय जानकारी का कोई हिस्सा रह जाता है, तो उसका इस्तेमाल प्रॉडक्ट और सेवाओं को बनाने, हासिल करने या उनका रखरखाव करने जैसे काम के लिए किया जा सकता है. हालांकि, इस तरह की जानकारी के इस्तेमाल के अधिकार को एक लाइसेंस नहीं माना जा सकता. "जानकारी पाने वाले पक्ष के प्रतिनिधियों के ज़ेहन में दूसरे पक्ष की गोपनीय जानकारी के किसी हिस्से के रह जाने" का मतलब, ऐसी जानकारी से है जो लिखित या रिकॉर्ड के तौर पर उपलब्ध नहीं होती. हालांकि, इन प्रतिनिधियों को समझौते के तहत जानकारी देने वाले पक्ष की गोपनीय जानकारी का पूरा ऐक्सेस होता है. इस तरह की जानकारी के बारे में तब तक पता नहीं चलता, जब तक कि प्रतिनिधि जान-बूझकर उसका इस्तेमाल या उसे ज़ाहिर नहीं करता. प्रतिनिधि के ज़ेहन में गलती से जानकारी रह जाने का मतलब है कि प्रतिनिधि ने उस जानकारी को जान-बूझकर याद नहीं किया था, ताकि वह उसका इस्तेमाल कर सके या उसे ज़ाहिर सके.
6.2 अपवाद. सेक्शन 6.1 (गोपनीयता की जवाबदेही) के तहत तय की गई जवाबदेही, उस जानकारी पर लागू नहीं होती है जो: (a) सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है या इसमें उपलब्ध हो जाती है, भले ही या जानकारी पाने वाले पक्ष ने इसे गलती से या किसी दूसरे तरीके से ज़ाहिर न किया हो, (b) जानकारी ज़ाहिर करने वाले पक्ष के गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले ही दूसरे पक्ष के पास गोपनीयता की जवाबदेही या सीमित इस्तेमाल की शर्तों के बिना ही उपलब्ध हो और दूसरे पक्ष ने इसे जानकारी ज़ाहिर करने वाले पक्ष से सीधे तौर पर या किसी और तरीके से हासिल न किया हो, (c) जानकारी पाने वाले पक्ष को किसी तीसरे पक्ष ने गोपनीयता की जवाबदेही या सीमित इस्तेमाल की शर्तों के बिना ही उपलब्ध कराई हो या (d) जानकारी पाने वाले पक्ष ने जानकारी ज़ाहिर करने वाले पक्ष की गोपनीय जानकारी के इस्तेमाल या संदर्भ के बिना ही तैयार की हो.
6.3 प्रचार. कानूनी समझौते में शामिल कोई भी पक्ष, दूसरे पक्ष की लिखित अनुमति के बिना समझौते से जुड़ी कोई प्रेस रिलीज़, सूचना या अन्य मार्केटिंग, प्रमोशनल कॉन्टेंट या विज्ञापन नहीं जारी कर सकता. साथ ही, दूसरे पक्ष का ज़िक्र या उसके साथ समझौते की बात भी सार्वजनिक तौर पर ज़ाहिर नहीं कर सकता और न ही उसके ब्रैंड एलिमेंट का इस्तेमाल कर सकता है.
7. पुष्टि और जांच.
इस समझौते की अवधि के दौरान और समझौते की समयसीमा खत्म होने या समझौता खत्म किए जाने के बाद के 12 महीनों के लिए, कंपनी अपने कुछ रिकॉर्ड और सुविधाओं का ऐक्सेस Google को देगी. इससे यह पुष्टि की जा सकेगी कि कंपनी ने इस समझौते के तहत गोपनीयता और डेटा की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों का पालन किया है या नहीं.
8. अवधि और समझौता खत्म करना.
8.1 अवधि. यह समझौता, लागू करने की तारीख से लेकर समझौता खत्म होने की तारीख तक लागू रहता है. इस समयसीमा को "अवधि" कहते हैं.
8.2 GameSnacks सेवा के ऐक्सेस का निलंबन. समझौते के तहत, सभी पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई है कि अगर ज़रूरत पड़ती है, तो Google किसी कंपनी या पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म के लिए GameSnacks सेवा का ऐक्सेस खत्म कर सकता है. समझौते की किसी शर्त में वजह का ज़िक्र नहीं होने से, GameSnacks सेवा को निलंबित या खत्म करने के Google के अन्य अधिकारों पर कोई असर नहीं पड़ता. Google, बिना किसी दंड के कंपनी और किसी भी पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म के लिए, GameSnacks सेवा का ऐक्सेस निलंबित कर सकता है. ऐसा तब होगा, जब:
(a) कोई कंपनी या कंपनी का पार्टनर इस समझौते को तोड़ता है,
(b) GameSnacks सेवा की समस्या का पता लगाना या समस्या को हल करना हो या
(c) लागू होने वाले किसी कानून का पालन करना हो.
8.3 गेम सेंटर के किसी कॉन्टेंट का निलंबन. अगर Google किसी वजह से GameSnacks सेवा से किसी गेम या गेम सेंटर के कॉन्टेंट को हटाता है, तो उस गेम या गेम सेंटर के कॉन्टेंट के एलिमेंट को दिया गया लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिया जाएगा. ऐसे मामलों में, Google के सूचना भेजने के 24 घंटे के अंदर ही कंपनी को उस गेम या गेम सेंटर के कॉन्टेंट (उदाहरण के लिए, लिंक, ऐसेट, वगैरह.) को हटाना होगा. Google, समझौते की अवधि के दौरान सभी या किसी अधिकार क्षेत्र या देश/इलाके या कंपनी के लिए, गेम सेंटर का कोई कॉन्टेंट बनाने या उसे बनाना जारी रखने के लिए बाध्य नहीं है.
8.4 Google की ओर से कानूनी समझौता खत्म करना. Google, नोटिस देने के तुरंत बाद इस समझौते को खत्म कर सकता है या लागू होने वाले कानून के तहत ज़रूरी होने पर, समझौता खत्म करने के लिए 30 दिन पहले नोटिस भेज सकता है. इन वजहों से समझौता खत्म हो सकता है: (a) समझौते का बार-बार उल्लंघन होने पर, (b) कोई गंभीर उल्लंघन होने पर (उदाहरण के लिए, बिना लाइसेंस के कोई कार्रवाई करना, अवैध इस्तेमाल करना, आपत्तिजनक कॉन्टेंट बनाना, धोखाधड़ी या स्पैम करना, GameSnacks सेवा की सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करना), (c) अदालत के आदेश का पालन करने या कानूनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, Google को समझौता खत्म करने की ज़रूरत होने पर, (d) अगर Google को लगता है कि कंपनी की वजह से किसी असली उपयोगकर्ता या किसी तीसरे पक्ष के प्रति कोई कानूनी जवाबदेही हो गई है या (e) कंपनी ने इस समझौते के किसी प्रावधान का उल्लंघन किया है. अगर Google के ख़िलाफ़ कोई कंपनी, उसका पार्टनर या उसका सहयोगी, GameSnacks सेवा के इस्तेमाल या डिस्ट्रिब्यूशन के दौरान बौद्धिक संपत्ति के उल्लंघन का दावा करे, तो Google इस समझौते को लिखित सूचना देने के बाद तुरंत खत्म कर सकता है.
8.5 समझौता अपने-आप खत्म हो जाना. इस समझौते को तत्काल प्रभाव से रद्द समझा जाएगा (a) अगर आपकी ओर से AdSense खाता बंद किया जाता है या अगर Google आपके AdSense खाते को बंद करता है (उदाहरण के लिए, लगातार छह महीनों या उससे ज़्यादा समय तक सक्रिय न रहने पर); या (b) अगर आपने “GameSnacks की AdSense लैब्स गेम्स” इस्तेमाल करने (उदाहरण के लिए, autogames को बंद करने के लिए टॉगल को फ़्लिप करके) की सुविधा को बंद किया है और आपने पार्टनर कंसोल से इस समझौते को स्वीकार नहीं किया है.
8.6 कोई भी पक्ष समझौता खत्म कर सकता है. कोई पक्ष, दूसरे पक्ष को 30 दिन पहले नोटिस देकर किसी भी समय यह समझौता खत्म कर सकता है. हालांकि, इसके लिए किसी वजह का होना ज़रूरी नहीं है.
8.7 बरकरार रहना. सेक्शन 1 (सभी सबसेक्शन शामिल हैं), 2.4, 2.7, 4.4, 5 (सभी सबसेक्शन शामिल हैं), 6 (सभी सबसेक्शन शामिल हैं), 8.8, 9, और 11 से 13 (सभी सबसेक्शन शामिल हैं) तक के सेक्शन पर, कानूनी समझौता खत्म होने या उसकी अवधि खत्म होने का कोई असर नहीं पड़ेगा.
8.8 समझौते को खत्म करने के असर. समझौते की अवधि खत्म होने या किसी वजह (समझौते में बताई गई या कोई अन्य वजह) से समझौता खत्म किए जाने पर:
(a) इस समझौते के तहत दिए गए सभी अधिकार और लाइसेंस पर तुरंत रोक लगा दी जाएगी.
(b) कंपनी अपने कंट्रोल वाले या अपने पास मौजूद, गेम सेंटर के कॉन्टेंट को इस्तेमाल करना बंद कर देगी और उसे मिटा देगी. इसमें, कंपनी के सर्वर में मौजूद कॉन्टेंट भी शामिल है. हालांकि, अगर समझौता खत्म होने की अवधि से पहले असली उपयोगकर्ता ने कोई कॉन्टेंट बनाया या जनरेट किया है, तो उसे नहीं मिटाया जाएगा.
(c) इस समझौते में GameSnacks सेवा से जुड़ी जिन गतिविधियों की अनुमति है, कंपनी उन्हें तुरंत बंद कर देगी.
(d) हर पक्ष को समझौते में शामिल दूसरे पक्ष के अनुरोध पर, अपने कंट्रोल या पास मौजूद गोपनीय जानकारी की कॉपी और उससे जुड़े कॉम्पोनेंट या टेक्नोलॉजी को तुरंत मिटाना होगा.
9. डिसक्लेमर, सहमति देना और स्वीकार करना.
9.1 सहमति देना और स्वीकार करना. हर पक्ष इस बात की सहमति देता है और स्वीकार करता है कि (a) इस समझौते में शामिल होने के लिए, उसके पास पूरा अधिकार है और (b) इस समझौते को लागू करने और इसके तहत दी गई शर्तों का पालन करने से, उसके किसी अन्य समझौते की शर्तों का उल्लंघन नहीं होगा. साथ ही, कंपनी इस बात की ज़िम्मेदारी लेती है कि पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म किसी तीसरे पक्ष की बौद्धिक संपत्ति के अधिकार का उल्लंघन नहीं करते.
9.2 डिसक्लेमर. इस समझौते के तहत साफ़ तौर पर दी गई वारंटी के अलावा, GameSnacks सेवा "जैसी है वैसी" उपलब्ध कराई जाती है. Google ऐसी सभी वारंटी का खंडन करता है जिनके बारे में बताया गया है या जिन्हें लागू किया गया है. इनमें कारोबार के काबिल होने की वारंटी, किसी मकसद के लिए योग्य होने की वारंटी, और गैर-उल्लंघन की वारंटी शामिल हैं. यहां दिए गए उदाहरण के अलावा, इनमें दूसरे मामले भी शामिल हो सकते हैं.
10. राहत.
अगर कथित तौर पर, GameSnacks सेवा या Google के ब्रैंड एलिमेंट से तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन हुआ है, तो हो सकता कि Google अपने खर्चे पर इनमें से कोई काम करे: (a) सेवा देना जारी रखने के लिए, GameSnacks सेवा या Google ब्रैंड एलिमेंट का अधिकार हासिल कर ले (b) GameSnacks सेवा की सुविधाओं को कम किए बिना उसे बदल दे या उसमें बदलाव कर दे या (c) अगर Google को ऊपर दिए गए दोनों विकल्प, कारोबार के नज़रिये से सही नहीं लगते हैं, तो वह कंपनी के लिए GameSnacks सेवा या Google के ब्रैंड एलिमेंट के उन हिस्सों का ऐक्सेस या डिस्ट्रिब्यूशन जारी रखने का अधिकार खत्म कर सकता है जिनसे तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है.
11. तीसरे पक्ष की कानूनी कार्रवाइयों से बचाव.
तीसरे पक्ष से जुड़ी किसी भी कानूनी कार्रवाई में कंपनी, Google और उसके सहयोगियों का बचाव करेगी. साथ ही, उन्हें नुकसान की भरपाई करने की जवाबदेही से सुरक्षित रखेगी. ऐसा तब करना होगा, जब: (a) कंपनी या कंपनी के पार्टनर ने इस कानूनी समझौते का उल्लंघन किया हो, (b) कंपनी या कंपनी के पार्टनर पर विज्ञापन, मार्केटिंग या प्रमोशन को लेकर ऐसा आरोप लगा हो जिसकी मंज़ूरी इस कानूनी समझौते के तहत Google ने नहीं दी हो. इसमें कंपनी या कंपनी के पार्टनर की ओर से GameSnacks सेवा के बारे में गलत जानकारी देना या अनुमति के बिना पक्ष रखना, वारंटी देना या गलत तरीके से पेश करना शामिल है या (c) किसी असली उपयोगकर्ता ने पार्टनर प्लैटफ़ॉर्म का इस्तेमाल (या वहां से ऐप्लिकेशन इंस्टॉल) किया हो. इसमें कोई आरोप, कार्रवाई या समझौता, नुकसान, प्रॉडक्ट की कानूनी जवाबदेही से जुड़े दावे या शेयर शामिल हैं.
12. जवाबदेही की सीमा.
12.1 इस कानूनी समझौते में ऐसा कुछ नहीं है जो यहां दी गई बातों के लिए, किसी भी पक्ष की जवाबदेही को सीमित या खत्म करे:
(a) किसी पक्ष की या उसके कर्मचारियों या एजेंट की लापरवाही की वजह से किसी की मौत होना या चोट लगना,
(b) धोखाधड़ी या गलत तरीके से पेश करना,
(c) कंपनी का सेक्शन 2 (लाइसेंस के तहत मिलने वाले अधिकार) या सेक्शन 3.2 (अनुपालन) का उल्लंघन करना,
(d) सेक्शन 11 (तीसरे पक्ष की कानूनी कार्रवाई से बचाव) के तहत कंपनी की जवाबदेही,
(e) सेक्शन 6 का उल्लंघन (गोपनीयता) या
(f) ऐसे मामले जिनके लिए, लागू कानून के तहत कानूनी जवाबदेही से न तो बचा जा सकता है और न ही उसे सीमित किया जा सकता है.
12.2 (A) इस समझौते की वजह से या इससे जुड़ी किसी दूसरी वजह से हुए नुकसान के लिए, किसी भी पक्ष की जवाबदेही नहीं होगी. भले ही, पक्ष को पहले से यह पता हो कि इस समझौते के तहत ऐसा नुकसान हो सकता है. इसमें रेवेन्यू का नुकसान या सीधे पता न चलने वाला नुकसान, किसी खास तरह का नुकसान, अचानक होने वाला नुकसान, नतीजतन हुआ नुकसान या दंड के तौर पर हर्जाना भरने की वजह से हुआ नुकसान शामिल है. (B) अगर इस समझौते की वजह से या इससे जुड़ी किसी दूसरी वजह से 100,000 डॉलर से ज़्यादा के नुकसान का दावा किया जाता है, तो सेक्शन 12.1 के मुताबिक और सेक्शन 11 के तहत किसी पक्ष के लिए तय की गई जवाबदेही के हिसाब से, उसकी कुल देनदारी (इसमें समझौते के तहत तय की गई देनदारी, लापरवाही या किसी अन्य वजह से हुए नुकसान शामिल है) 100,000 डॉलर से ज़्यादा नहीं होगी.
12.3 अगर कोई पक्ष समझौता तोड़ता है, तो सेक्शन 12.1 के अनुसार और कानून की अनुमति को ध्यान में रखते हुए, ज़्यादा से ज़्यादा उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है. हालांकि, अगर सेक्शन 6 (गोपनीयता) के तहत बताई गई शर्तों का उल्लंघन होता है, तो कोई भी पक्ष रोक लगाने वाले कानूनी आदेश से राहत पाने की अपील कर सकता है.
12.4 जोख़िम में हिस्सा. समझौते में शामिल पक्ष इस बात की मंज़ूरी देते हैं कि (a) सेक्शन 12 के तहत जोख़िम में सभी पक्षों की हिस्सेदारी तय की गई है और (b) सीमित जवाबदेहियों के बिना कोई भी पक्ष समझौते में शामिल नहीं होगा.
13. सामान्य.
13.1 नियंत्रण करने वाले कानून; विवाद सुलझाने की प्रक्रिया.
(a) अगर आपके कारोबार का मुख्यालय अमेरिका या कनाडा में है, तो: इस समझौते की वजह से या इस समझौते से जुड़े या GameSnacks सेवा से जुड़े सभी दावों को कैलिफ़ोर्निया के कानून से हल किया जाएगा. हालांकि, इसमें कैलिफ़ोर्निया के कॉन्फ़्लिक्ट ऑफ़ लॉ के नियम शामिल नहीं हैं. दावों के मुकदमे खास तौर पर सांता क्लारा काउंटी, कैलिफ़ोर्निया के संघीय या राजकीय न्यायालयों में चलाए जाएंगे और पक्ष उन अदालतों में अपने व्यक्तिगत क्षेत्राधिकार पर सहमति देंगे.
(b) अगर आपके कारोबार का मुख्यालय अमेरिका या कनाडा में नहीं है और उसे किसी कानून के तहत सीमित नहीं किया गया है, तो: (i) इस समझौते की वजह से या इस समझौते से जुड़े या GameSnacks सेवा ("Dispute") से जुड़े सभी दावों को कैलिफ़ोर्निया के कानून से हल किया जाएगा. हालांकि, इसमें कैलिफ़ोर्निया के कॉन्फ़्लिक्ट ऑफ़ लॉ के नियम शामिल नहीं हैं. (ii) सभी पक्ष पारदर्शिता बरतते हुए, किसी विवाद को उसके शुरू होने के 30 दिनों के अंदर निपटाने की कोशिश करेंगे. अगर विवाद 30 दिन में हल नहीं होता है, तो इसका समाधान इस समझौते ("नियम") की तारीख से लागू एक्सपीडिटेड कमर्शियल रूल्स के अनुपालन में अमेरिकन आर्बिट्रेशन असोसिएशन के इंटरनेशनल सेंटर फ़ॉर डिसप्यूट रिज़ॉल्यूशन की मध्यस्थता से होगा. (iii) सभी पक्ष आपसी सहमति से मध्यस्थता करने वाले किसी पक्ष को चुनेंगे. मध्यस्थता, अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में स्थित सांता क्लारा काउंटी में अंग्रेज़ी में होगी. (iv) अगर कोई पक्ष चाहे, तो मध्यस्थता से समाधान मिलने तक अपने अधिकार सुरक्षित रखने के लिए, रोक लगाने वाले कानूनी आदेश से राहत पा सकता है. इसके लिए, वह ऐसे मामले देखने वाली किसी भी अदालत में आवेदन कर सकता है. मध्यस्थता करने वाला पक्ष कानूनी समझौते के तरीकों और सीमाओं के तहत, न्यायसंगत कार्रवाई या ‘रोक लगाने वाले कानूनी आदेश से राहत’ का आदेश दे सकता है. (v) अगर किसी पक्ष को अपने अधिकारों या संपत्ति की सुरक्षा के लिए ज़रूरी आदेश पाना है, तो वह ऐसे मामले देखने वाली किसी भी अदालत में याचिका दायर कर सकता है. इस याचिका को, नियंत्रण करने वाले कानून और मध्यस्थता सेक्शन का उल्लंघन या दावा छोड़ने वाली कार्रवाई नहीं माना जाएगा. इससे, मध्यस्थता करने वाले पक्ष के अधिकारों पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा. इनमें अदालत के फ़ैसले की समीक्षा करने का अधिकार भी शामिल है. दोनों पक्षों की इस बात पर सहमति होती है कि इस समझौते के तहत कोई भी आदेश जारी करने का अधिकार, अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में स्थित सांता क्लारा काउंटी की अदालतों के पास है. (vi) मध्यस्थता करने वाले पक्ष का फ़ैसला आखिरी होगा और सभी पक्ष उसे मानने के लिए बाध्य होंगे. इसके पालन से जुड़ी कार्यवाही को, इस तरह के मामले देखने वाली किसी भी अदालत में पेश किया जा सकता है. इसमें, ऐसी कोई भी अदालत शामिल है जिसके अधिकार क्षेत्र में कोई पक्ष या उसकी संपत्ति आती हो. (vii) इस समझौते के तहत मध्यस्थता की कोई भी कार्यवाही, गोपनीय जानकारी मानी जाएगी. इसमें, मध्यस्थता की कार्यवाही, उसके दौरान ज़ाहिर की गई कोई भी जानकारी, और इस कार्यवाही से जुड़ी कोई भी मौखिक बातचीत या दस्तावेज़ शामिल हैं. कोई भी पक्ष इस तरह की जानकारी को, ऐसे मामले देखने वाली अदालत में तब ज़ाहिर कर सकता है, जब कोई आदेश दाखिल करना ज़रूरी हो या मध्यस्थता में हुए फ़ैसले के पालन से जुड़ा मामला हो. हालांकि, पक्षों को अनुरोध करना चाहिए कि ऐसी न्यायिक कार्यवाहियां बंद कमरे में (निजी तौर पर) हों. (viii) मध्यस्थता करने वाले पक्ष का शुल्क, मध्यस्थता के लिए नियुक्त किए गए विशेषज्ञों का शुल्क और खर्च, और मध्यस्थता केंद्र के प्रशासनिक खर्चों को सभी पक्ष नियमों के मुताबिक चुकाएंगे. आखिरी फ़ैसले में, मध्यस्थता करने वाला पक्ष इन शुल्कों के लिए प्रमुख पक्ष की ओर से ऐडवांस में चुकाई गई रकम को लौटाने के लिए, गैर-प्रमुख पक्ष की जवाबदेही तय करेगा. (ix) हर पक्ष अपने वकीलों और विशेषज्ञों के शुल्क और दूसरे खर्चों की भरपाई खुद करेगा. भले ही, विवाद के बारे में मध्यस्थता करने वाले का आखिरी फ़ैसला कुछ भी हो.
13.2 नोटिस समझौता खत्म करने या उसके उल्लंघन से जुड़े सभी नोटिस, अंग्रेज़ी में और लिखित होने चाहिए. साथ ही, इन्हें दूसरे पक्ष के कानूनी विभाग (अगर Google को नोटिस भेजा जाता है) या प्राइमरी कॉन्टैक्ट (अगर कंपनी को नोटिस भेजा जाता है) को भेजा जाना चाहिए. Google के कानूनी विभाग को legal-notices@google.com पर नोटिस भेजा जा सकता है. इसके अलावा, दूसरे पक्ष के प्राइमरी कॉन्टैक्ट को भेजे जाने वाले सभी नोटिस, अंग्रेज़ी में और लिखित होने चाहिए. Google को भेजे जाने वाले सभी नोटिस की कॉपी gamesnacks-notices@google.com पर भेजी जानी चाहिए. ईमेल को लिखित में दिया गया नोटिस माना जाता है. अगर नोटिस के लिए लिखित या अपने-आप जनरेट हुई रसीद (लागू होने पर) मिलती है, तो उसे 'दूसरे पक्ष तक पहुंच गया' के तौर पर माना जाएगा.
13.3 सहयोगी, सलाहकार, और ठेकेदार. कोई पक्ष अपने सहयोगी, सलाहकारों, और ठेकेदारों को इस समझौते के तहत मिलने वाले अधिकारों को इस्तेमाल करने और जवाबदेहियों को पूरा करने के लिए नियुक्त कर सकता है. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि सहयोगी, सलाहकारों, और ठेकेदारों की भी वही जवाबदेहियां हों जो समझौते में शामिल पक्ष की होती हैं. सहयोगी, सलाहकारों, और ठेकेदारों की कार्रवाइयों और किसी काम को पूरा करने में असफल होने की ज़िम्मेदारी समझौते में शामिल पक्षों की होगी.
13.4 असाइनमेंट. इस समझौते के तहत कोई भी पक्ष, दूसरे पक्ष की लिखित अनुमति के बिना अपने अधिकारों को किसी सहयोगी पक्ष को नहीं दे सकता. हालांकि, इन स्थितियों में सहयोगी पक्ष को अधिकार दिए जा सकते हैं: (a) अगर सहयोगी पक्ष इस समझौते की शर्तों को पूरा करने की बात लिखित में स्वीकार करता है, (b) अगर सहयोगी पक्ष किसी शर्त का उल्लंघन करता है, तो उसके लिए अधिकार देने वाला पक्ष भी जिम्मेदार होगा, और (c) अगर अधिकार देने वाले पक्ष ने समझौते में शामिल दूसरे पक्ष को इसकी जानकारी दी है. किसी अन्य स्थिति में अधिकार देने की कोशिश को अमान्य माना जाएगा.
13.5 कंट्रोल में बदलाव. अगर कंपनी को कंट्रोल में बदलाव दिखता है, (उदाहरण के लिए, स्टॉक की खरीदारी और बिक्री से, किसी अन्य कंपनी से मर्ज होने या किसी अन्य कॉरपोरेट लेन-देन से) तो: (a) कंपनी इस बदलाव की सूचना, Google को 30 दिन के अंदर और लिखित में देगी और (b) Google सूचना मिलने पर तुरंत या 30 दिन के अंदर, कभी भी इस समझौते को खत्म कर सकता है.
13.6 एक्सपोर्ट के अनुपालन की शर्त. हर पक्ष को एक्सपोर्ट और दोबारा एक्सपोर्ट को कंट्रोल करने वाले सभी लागू कानूनों और नियमों का पालन करना होगा. इनमें (a) अमेरिका के वाणिज्य विभाग की ओर से मैनेज किए जाने वाले एक्सपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन रेगुलेशन, (b) अमेरिका के ट्रेज़री डिपार्टमेंट के ऑफ़िस ऑफ़ फ़ॉरेन ऐसेट्स कंट्रोल की ओर से लागू किए जाने वाले व्यापारिक और आर्थिक प्रतिबंध, और (c) अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से मैनेज किए जाने वाले इंटरनैशनल ट्रैफ़िक इन आर्म्स रेगुलेशन शामिल हैं.
13.7 पूरा कानूनी समझौता. यह कानूनी समझौता, उन सभी शर्तों के बारे में बताता है जिन पर पक्षों ने सहमति दी है. साथ ही, यह पक्षों के बीच GameSnacks सेवा के इस्तेमाल से जुड़े समझौतों की जगह लागू होता है. अगर कंपनी ने Google के साथ, GameSnacks सेवा की मदद से कमाई करने वाले विज्ञापनों को डिस्ट्रिब्यूट करने से जुड़ा कोई समझौता पहले किया है, तो पार्टनर कंसोल को ऐक्सेस करते समय इस समझौते को स्वीकार करने पर पिछला समझौता ही लागू होगा. समय-समय पर दोनों पक्षों के बीच, बाद में जोड़ी गई शर्तों को लेकर समझौता हो सकता है, ताकि कंपनी को Gamesnacks से जुड़ी सुविधाओं को लागू करने में मदद मिल सके.
13.8 इन्वेंट्री का ऐक्सेस सीधे तौर पर या किसी और तरीके से बांटा नहीं जा सकता. कंपनी के पास GameSnacks सेवा को दोबारा बेचने, उसका सबलाइसेंस बनाने या उससे जुड़ी इन्वेंट्री का ऐक्सेस किसी और को देने की अनुमति नहीं होती.
13.9 अचानक घटी घटना. कोई भी पक्ष कंट्रोल से बाहर की स्थितियों की वजह से परफ़ॉर्म नहीं कर पाने या परफ़ॉर्मेंस में देरी के लिए कानूनी तौर पर जवाबदेह नहीं होगा.
13.10 कोई छूट नहीं. अगर कोई भी पक्ष, कानूनी समझौते में दिए गए किसी अधिकार का इस्तेमाल नहीं करता या समय निकल जाने के बाद उसका इस्तेमाल करता है, तो इससे यह नहीं माना जाएगा कि दूसरा पक्ष भी उस अधिकार का इस्तेमाल नहीं करेगा.
13.11 कोई एजेंसी नहीं. समझौते में शामिल दोनों पक्ष, स्वतंत्र ठेकेदार होते हैं. यह कानूनी समझौता पक्षों के बीच कोई एजेंसी, साझेदारी या साझा कारोबार नहीं बनाता.
13.12 लाभ पाने वाला कोई तीसरा पक्ष नहीं. जब तक इस कानूनी समझौते में साफ़ तौर पर नहीं बताया गया हो, तब तक इस समझौते से किसी भी तीसरे पक्ष को कोई लाभ नहीं मिलेगा.
13.13 अलग-अलग भाषाओं में दी गई जानकारी का आपस में मेल न खाना. अगर इस कानूनी समझौते का अनुवाद किसी दूसरी भाषा में किया जाता है और अंग्रेज़ी के लेख और दूसरी भाषा के लेख में कोई अंतर होता है, तो अंग्रेज़ी वाला लेख ही मान्य होगा.