प्रतिबंधित कार्रवाइयां. GameSnacks सेवा की नीतियों के मुताबिक, कंपनी और पार्टनर के प्लैटफ़ॉर्म ये काम नहीं करेंगे. साथ ही, कंपनी किसी भी तीसरे पक्ष (इनमें कंपनी का कोई भी पार्टनर शामिल है) को ऐसा करने की अनुमति नहीं देगी या उसे प्रोत्साहित नहीं करेगी:
- ऑटोमेटेड, गुमराह करने वाली, धोखाधड़ी या किसी को फ़ायदा पहुंचाने वाली गतिविधि या किसी और तरीके से अमान्य गतिविधि करना. इसमें क्वेरी, क्लिक या कन्वर्ज़न शामिल हैं;
- ज़रूरी होने पर, पार्टनर के प्लैटफ़ॉर्म के अंदर गेम सेंटर के कॉन्टेंट को एम्बेड करने के अलावा, किसी भी गेम सेंटर के कॉन्टेंट में बदलाव करना, उसे जोड़ना या उसमें काट-छांट करना. इसमें कंपनी या तीसरे पक्ष के कॉन्टेंट के साथ गेम सेंटर के कॉन्टेंट को जोड़ना भी शामिल है;
- GameSnacks सेवा के काम में रुकावट डालना. इसमें GameSnacks सेवा, असली उपयोगकर्ता का गेमप्ले या कोई रीडायरेक्ट या डेस्टिनेशन पेज का डिसप्ले या सुविधा शामिल है;
- किसी अन्य कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई सेवा को Google की सेवा बताकर गलत तरीके से पेश करना;
- "क्रॉल करना," "स्पाइडर," इंडेक्स करना या GameSnacks सेवा से मिली जानकारी को किसी भी अस्थायी स्टोर या कैश मेमोरी में सेव करना;
- ऐसे किसी भी सिस्टम या तकनीक की मदद से सीधे तौर पर कोई कार्रवाई करना या कोई ऐसी गतिविधि करना या उसमें शामिल होना जिससे इस समझौते के तहत तय की गई जवाबदेहियों का उल्लंघन हो;
- GameSnacks सेवा के टेक्स्ट, इमेज या अन्य कॉन्टेंट में बदलाव करना या उसे बदलना;
- गेम सेंटर के कॉन्टेंट को गलत तरीके से एट्रिब्यूट करना या गेम सेंटर के कॉन्टेंट के तौर पर गेम की पहचान करते समय, तीसरे पक्ष के कॉन्टेंट का एट्रिब्यूट गलती से Google को देना;
- हिंसा को बढ़ावा देना या उसकी अनदेखी करना या संस्थागत भेदभाव या किसी वर्ग को हाशिए पर रखने से जुड़ी किसी भी विशेषता के आधार पर किसी व्यक्ति या समूह के ख़िलाफ़ नफ़रत भड़काना. इसमें नस्ल, जातीयता, राष्ट्रीयता, धर्म, दिव्यांगता, उम्र, सैन्य सेवा के अनुभव, सेक्शुअल ओरिएंटेशन (यौन रुझान), लिंग या लिंग की पहचान शामिल है;
- इन्हें बढ़ावा देना, प्रोत्साहित करना या किसी तरीके से इनका समर्थन करना: (a) दिल दहलाने वाली या बेवजह की हिंसा, (b) खतरनाक गतिविधियां, (c) आतंकवाद, (d) आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाना, (e) सेक्स से जुड़े काम, एस्कॉर्ट सेवाएं, और इनसे मिलते-जुलते ऑफ़र, (f) किसी को धमकाना, ब्लैकमेल करना या बदले की भावना से कोई काम करना या (g) किसी की निजता या प्रचार के अधिकारों का उल्लंघन करना;
- अश्लील कॉन्टेंट दिखाना (इसमें पोर्नोग्राफ़िक कॉन्टेंट या व्यवहार शामिल है) या
- बच्चों के लिए बनी प्रॉपर्टी (जैसे कि वेबसाइटें, ऐप्लिकेशन, दूसरे प्रॉडक्ट) पर गेम सेंटर का कॉन्टेंट दिखाना. "बच्चों" का मतलब यहां उन उपयोगकर्ताओं से है जिनकी उम्र Google खाता बनाने के लिए तय उम्र से कम है.