विज्ञापन समीक्षा केंद्र, ऐसी कई सुविधाएं मुहैया कराता है जिनकी मदद से कुछ खास विज्ञापनों को खोजकर उनकी समीक्षा और उन्हें ब्लॉक किया जा सकता है.
विज्ञापन फ़िल्टर करना या खोजना
विज्ञापन समीक्षा केंद्र में सबसे ऊपर मौजूद खोज बॉक्स की मदद से, यह तय किया जा सकता है कि आपको कौनसे और कैसे विज्ञापन दिखें. उदाहरण के लिए, विज्ञापन की भाषा, विज्ञापन का टाइप, विज्ञापन का साइज़ वगैरह.
इन विकल्पों का इस्तेमाल करके विज्ञापनों को खोजा जा सकता है:
- टेक्स्ट से खोजें: विज्ञापन टेक्स्ट या डेस्टिनेशन यूआरएल से मेल खाने वाले विज्ञापनों को खोजें.
- पूरी तरह मेल खाने वाले नतीजे: विज्ञापन टेक्स्ट या डेस्टिनेशन यूआरएल में मौजूद वाक्यांशों के एग्ज़ैक्ट मैच ढूंढने के लिए, डबल कोट का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए, "ऐप स्टोर".
- क्लिक स्ट्रिंग: विज्ञापनों के ट्रैकिंग यूआरएल के आधार पर विज्ञापन खोजना.
इनमें में से किसी एक विकल्प का इस्तेमाल करके, विज्ञापनों को फ़िल्टर किया जा सकता है:
- तारीख की सीमा: विज्ञापनों को उस तारीख के आधार पर फ़िल्टर करें जिस तारीख को किसी विज्ञापन को कुछ न कुछ इंप्रेशन मिले हों. आपको किन तारीखों के डेटा को फ़िल्टर करना है, यह चुनने के लिए तारीख की सीमा चुनने वाले टूल का इस्तेमाल करें.
ध्यान दें: तारीख की सीमा, पैसिफ़िक स्टैंडर्ड टाइम (पीएसटी) पर आधारित है.
- पब्लिशर डोमेन: विज्ञापनों को इस आधार पर फ़िल्टर करें कि वे आपकी किन साइटों पर दिखे थे.
- सबसे नए विज्ञापन: इस फ़िल्टर से वे विज्ञापन देखें जो पिछले 1 से 30 दिनों में आपकी साइट पर दिखे थे.
- विज्ञापन नेटवर्क कंपनी: किसी खास विज्ञापन नेटवर्क से मिले विज्ञापनों के आधार पर फ़िल्टर किया जा सकता है. विज्ञापन नेटवर्क कंपनी वाला फ़िल्टर, बिड लगाने वालों को इन कैटगरी में बांटता है: Authorized Buyers, ओपन बिडिंग, एसडीके से बिडिंग वगैरह. इससे, आपको अपनी पसंद की विज्ञापन नेटवर्क कंपनी आसानी से ढूंढने में मदद मिलती है.
ध्यान दें: विज्ञापन नेटवर्क कंपनी वाला फ़िल्टर सिर्फ़ रीयल-टाइम बिडिंग (आरटीबी) वाले विज्ञापन दिखाता है. इसलिए, इसे "भाषा" फ़िल्टर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता.
ओपन बिडिंग और एसडीके से बिडिंग का क्लासिफ़िकेशन, AdSense पब्लिशर पर लागू नहीं होता.
- देश: विज्ञापनों को उस देश के हिसाब से फ़िल्टर करें जहां उन्हें इंप्रेशन मिले हैं.
ध्यान दें: ऐसा हो सकता है कि जिस देश के हिसाब से आपने फ़िल्टर किया है वह "ब्यौरा" व्यू में न दिखे. इसकी वजह यह हो सकती है कि वह देश, उन टॉप नौ देशों में शामिल न हो जिनसे विज्ञापन को सबसे ज़्यादा इंप्रेशन मिले हैं. इसलिए, वह देश आपको "अन्य" कैटगरी में दिखेगा.
- क्रिएटिव आईडी: किसी विज्ञापन को उसके यूनीक आइडेंटिफ़ायर के आधार पर फ़िल्टर करें.
- सामान्य विज्ञापन कैटगरी: विज्ञापनों को उनकी सामान्य कैटगरी या सब-कैटगरी के आधार पर फ़िल्टर करें.
ध्यान दें: हमारा सिस्टम, विज्ञापनों की कैटगरी अपने-आप तय करता है. विज्ञापन देने वाले ने जो कैटगरी तय की है, हम पूरी तरह उस पर भरोसा नहीं करते. हमारी टेक्नोलॉजी, संभावित कैटगरी से विज्ञापन फ़िल्टर करने की पूरी कोशिश करती है. हालांकि, हम इस बात की गारंटी नहीं देते कि यह इससे मिलते-जुलते सभी विज्ञापनों को फ़िल्टर कर देगी.
- संवेदनशील विज्ञापन कैटगरी: विज्ञापनों को उनकी संवेदनशील कैटगरी के हिसाब से फ़िल्टर करें.
ध्यान दें: हमारा सिस्टम, विज्ञापनों की कैटगरी अपने-आप तय करता है. विज्ञापन देने वाले ने जो कैटगरी तय की है, हम पूरी तरह उस पर भरोसा नहीं करते. हमारी टेक्नोलॉजी, संभावित कैटगरी के आधार पर विज्ञापनों को फ़िल्टर करने की पूरी कोशिश करती है. हालांकि, हम इस बात की गारंटी नहीं देते कि यह किसी कैटगरी से जुड़े सभी विज्ञापनों को फ़िल्टर कर देगी.
- भाषा: विज्ञापनों को भाषा के हिसाब से फ़िल्टर करें. विज्ञापन की भाषा तय करने के लिए, हम विज्ञापन के लैंडिंग पेज के साथ-साथ उसके कॉन्टेंट जैसी अलग-अलग चीज़ों पर ध्यान देते हैं. इसका मतलब है कि आपने जो दूसरी भाषा फ़िल्टर की है उसी भाषा में इमेज या टेक्स्ट वाले विज्ञापन देखे जा सकते हैं. सूची में हर भाषा में उपलब्ध विज्ञापनों को प्रतिशत के हिसाब से क्रम में लगाया जाता है. ध्यान दें, यह फ़िल्टर सिर्फ़ Google Display Network (GDN) के विज्ञापन दिखाता है. इसलिए, इसे "विज्ञापन नेटवर्क कंपनी" फ़िल्टर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता.
उदाहरण
मान लें कि आपके पास पांच भाषाओं में विज्ञापन हैं (अंग्रेज़ी, स्पैनिश, इटैलियन, पॉर्चगीज़, और जैपनीज़) और हर भाषा के डिस्ट्रिब्यूशन का कुल योग है: अंग्रेज़ी (20), स्पेनिश (40), इटैलियन (25), पॉर्चगीज़ (5), और जैपनीज़ (10). फिर सूची नीचे दी गई भाषाओं में (डिसेंडेंट) में दिखेगी: स्पेनिश, इटैलियन, अंग्रेज़ी, जैपनीज़, और पॉर्चगीज़.
- साइज़: अपनी साइट पर, दिखाए गए विज्ञापनों के साइज़ के आधार पर फ़िल्टर किया जा सकता है. किस साइज़ के कितने प्रतिशत विज्ञापन हैं, इस हिसाब से सूची बनाई गई है.
- विज्ञापन का टाइप: इमेज, टेक्स्ट या रिच मीडिया विज्ञापन के आधार पर फ़िल्टर करें.
- विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनी का नाम: विज्ञापनों को इस आधार पर फ़िल्टर करें कि आपके ऐप्लिकेशन या साइट के हिस्से के तौर पर, विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनी का नाम क्या है.
- विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनी का ऐप्लिकेशन: विज्ञापनों को उस ऐप्लिकेशन के नाम के आधार पर फ़िल्टर करें जिसका प्रमोशन, विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनी, आपके ऐप्लिकेशन या साइट पर कर रहा है.
- लेबल: उन विज्ञापनों को खोजें जिन्हें आपने कस्टम लेबल, जैसे कि "समीक्षा की ज़रूरत है" से टैग किया है.
- सेव की गई खोजें: विज्ञापन समीक्षा केंद्र के फ़िल्टर का इस्तेमाल करके, सेव की गई खोजों के आधार पर विज्ञापनों को फ़िल्टर करें. 'सेव की गई खोजें' फ़िल्टर से भी, "सेव की गई खोजें" पेज पर जाया जा सकता है.
ध्यान दें कि फ़िल्टर करने के कुछ विकल्प तब तक छिपे रहते हैं, जब तक कि खोज बॉक्स में टाइपिंग शुरू न की जाए और हमें यह पता न चल जाए कि कौनसी चीज़ खोजी जा रही है.
इमेज खोजना
इमेज वाले विज्ञापनों को खोजने और उनकी समीक्षा करने के लिए, विज्ञापन समीक्षा केंद्र के इमेज खोजने की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, किसी प्रतिस्पर्धी कारोबारी या कंपनी के लोगो की तस्वीर अपलोड करके, इमेज वाले ऐसे विज्ञापनों को खोजा जा सकता है जिनमें उनका लोगो हो. इमेज को विज्ञापन समीक्षा केंद्र में 30 दिनों तक देखा जा सकता है.
किसी इमेज से मेल खाने वाले विज्ञापन खोजने के लिए:
- इमेज से खोजें
पर क्लिक करें.
- इमेज चुनें पर क्लिक करें और अपनी इमेज अपलोड करें.
ध्यान दें:
- इमेज एक ऐसी PNG फ़ाइल होनी चाहिए जिसका साइज़ 3 एमबी से कम हो और उसमें सिर्फ़ एक विज्ञापन हो. हालांकि, मिलते-जुलते विज्ञापन सिर्फ़ ओरिजनल PNG से ही पहचाने जा सकते हैं.
- इमेज के डिस्टॉर्शन से खोज के नतीजों पर असर पड़ेगा. पक्का करें कि ज़ूम इन या आउट करके आपने इमेज डिस्टॉर्शन नहीं किया है. साथ ही, अगर किसी ऐसी इमेज का इस्तेमाल किया जा रहै है जिसे ईमेल किया गया था, तो डिस्टॉर्शन से बचने के लिए इमेज कॉपी करने के बजाय उसे अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड करें.
खोज के दौरान, विज्ञापन समीक्षा केंद्र में आपके लिए खोजे जा रहे क्रिएटिव से मिलते-जुलते विज्ञापन और मिलते-जुलते विज़ुअल दिखा सकता है. क्रिएटिव, खोज के नतीजे में मिलते-जुलते विज्ञापन या विज़ुअल मैच के तौर पर लेबल किए जाएंगे.
- मिलता-जुलता विज्ञापन आपके अपलोड किए गए क्रिएटिव का उदाहरण होता है. खोज की सुविधा में, क्रिएटिव और उसे पेश करने के समय के आधार पर आपका अपलोड किया गया क्रिएटिव खोजा जाता है. फिर AdSense आपको उसे ब्लॉक करने या क्रिएटिव का स्रोत जानने देता है.
हो सकता है कि मिलता-जुलता विज्ञापन, अपलोड किए गए क्रिएटिव से विज़ुअल तौर पर सटीक मेल नहीं खाए. मिलते-जुलते विज्ञापन को ब्लॉक करने से, हो सकता है कि वह आपके ऐप्लिकेशन में नहीं दिखे. हालांकि, यह अब भी आपके दूसरे विज्ञापन स्रोतों से दिखाया जा सकता है.
- विज़ुअल मैच एक ऐसा क्रिएटिव है जो विज़ुअल के तौर पर, आपके अपलोड किए गए ऐसे क्रिएटिव से मिलता-जुलता है जिसे खोजा जा रहा था, लेकिन वह सटीक मिलता-जुलता विज्ञापन हो भी सकता है या नहीं भी.
किसी क्रिएटिव के स्रोत की पहचान करने के लिए, इमेज सर्च का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
मिलते-जुलते विज्ञापन
विज्ञापन समीक्षा केंद्र में मिलते-जुलते विज्ञापन भी खोजे जा सकते हैं. विज्ञापनों को संबंधित तब माना जाता है, जब उनका डेस्टिनेशन पेज समान हो या वे एक ही विषय से जुड़े हों. उदाहरण के लिए, कोई ब्रैंड, कोई व्यक्ति, कोई ऑब्जेक्ट वगैरह.
मिलते-जुलते विज्ञापन देखने के लिए:
- किसी विज्ञापन पर कर्सर घुमाएं और ज़्यादा
पर क्लिक करें. इसके बाद, इसके हिसाब से मिलते-जुलते विज्ञापन ढूंढें से कोई विकल्प चुनें.
मिलते-जुलते विज्ञापन, फ़िल्टर किए गए नए पेज में दिखते हैं. यहां से विज्ञापनों को ब्लॉक करने, समीक्षा की गई के तौर पर मार्क करने वगैरह का विकल्प चुना जा सकता है.