सूचना

AdSense का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए, कृपया अपने AdSense पेज पर जाना न भूलें. यहां आपको अपने खाते के हिसाब से जानकारी मिलेगी.

YouTube होम पेज और पेमेंट्स खाता

23 फ़रवरी, 2022

मार्च 2022 से शुरू होकर अगले कुछ महीनों में, YouTube से होने वाली आय का AdSense में एक अलग होम पेज और पेमेंट्स खाता होगा. इस बदलाव के बारे में ज़्यादा जानकारी नीचे दी गई है.

नया क्या है

YouTube क्रिएटर्स के लिए, AdSense का अनुभव बेहतर हो रहा है. AdSense में YouTube का अपना अलग, AdSense for YouTube होम पेज होगा. इसकी शुरुआत मार्च 2022 से होगी और आने वाले महीनों में, इस सुविधा को रोल आउट किया जाएगा. AdSense की मदद से, क्रिएटर्स अब YouTube से हुई कमाई को और भी जल्दी पा सकेंगे.

साथ ही, YouTube से होने वाली कमाई के पेमेंट, एक अलग पेमेंट्स खाते में रहेंगे. इसका मतलब है कि YouTube और AdSense पेमेंट्स खातों में, पेमेंट के लिए तय की गई रकम की सीमा अलग-अलग होगी. इस प्रोसेस को समझना ज़रूरी है. ऐसा इसलिए, क्योंकि YouTube के अलावा दूसरे तरीकों से पैसे पाने के लिए, अगर AdSense का इस्तेमाल किया जाता है, तो पेमेंट मिलने के समय पर असर पड़ सकता है.

अगर YouTube से होने वाली आय का पेमेंट बाकी है, तो उस बैलेंस को नए पेमेंट्स खाते में ट्रांसफ़र कर दिया जाएगा. YouTube से और AdSense पर उपलब्ध दूसरी सेवाओं से होने वाली जिस आय का पेमेंट पहले हो चुका है वह अब भी AdSense पेमेंट्स खाते में ही दिखेगी.

इसे देखने का तरीका

फ़िलहाल, नया होम पेज सिर्फ़ कुछ क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है. इसे साल 2022 में रोल आउट किया जा रहा है. रोल आउट पूरा होने तक, YouTube से होने वाली कमाई, YouTube क्रिएटर्स को अब भी उनके AdSense पेमेंट्स खाते में दिखेगी.

पूरी तरह से रोल आउट हो जाने के बाद, AdSense for YouTube के नए होम पेज पर पहुंचा जा सकेगा. YouTube Studio में, AdSense पर जाकर ऐसा किया जा सकता है. इसे AdSense में, सबसे ऊपर बाईं ओर दिए गए मेन्यू में भी देखा जा सकता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
आज ही, आपकी ज़रूरत के हिसाब से बनाई गई सलाह पाएं और अपना रेवेन्यू बढ़ाएं!

रेवेन्यू बढ़ाने के लिए, अपने हिसाब से सुझाव पाने के लिए, 'AdSense के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़ी सलाह' पेज पर जाएं.

अभी अनलॉक करें

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13646088702401547373
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
157
false
false
false
false