इस तरह के उपयोगकर्ता मैसेज, निजता और मैसेज सेवा में बनाए जा सकते हैं. आने वाले समय के अपडेट में जो मैसेज टाइप जोड़ें जाएंगे उन्हें शामिल करने के लिए, इस सूची को बड़ा किया जाएगा.
| मैसेज का टाइप | इन पर असर होगा | कब इस्तेमाल करें |
|---|---|---|
| यूरोपीय कानून | ईईए, यूके, और स्विट्ज़रलैंड से साइट पर आने वाले लोग |
जीडीपीआर और अन्य यूरोपीय कानूनों के तहत सहमति लेने के लिए |
| अमेरिका के कानून | अमेरिका के जिन राज्यों में निजता कानून लागू हैं वहां से साइट पर आने वाले लोग | साइट पर आने वाले लोगों को दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन दिखाने की सुविधा में ऑप्ट-इन या सुविधा से ऑप्ट-आउट करने का विकल्प देने के लिए |
| विज्ञापन ब्लॉकिंग रिकवरी | साइट पर आने वाले लोग | जब विज्ञापन रोकने वाले एक्सटेंशन का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं से, साइट पर विज्ञापन दिखाने की अनुमति देने के लिए कहना हो |
| Offerwall (बीटा) | साइट पर आने वाले लोग | जब साइट पर आने वाले लोगों को यह चुनने की अनुमति देनी हो कि वे आपकी साइट के कॉन्टेंट को कैसे ऐक्सेस कर सकते हैं. जैसे, इनाम वाला विज्ञापन देखकर |
निजता और मैसेज सेवा में एलजीपीडी मैसेज नहीं बनाए जा सकते. हालांकि, एलजीपीडी का पालन करने के लिए, Google जिन तरीकों को अपना रहा है उनके बारे में जानने के लिए निजता और मैसेज सेवा टैब में एलजीपीडी पर क्लिक करें.