सूचना

नए "मेरा AdMob पेज" की मदद से आपको अपने ऐप्लिकेशन के हिसाब से सुधार के सही सुझाव मिलेंगे और आप अपने खाते को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे. साथ ही, आपको इस पेज से सभी ज़रूरी सेट अप पूरे करने में भी मदद मिलेगी.

AdMob और AdSense कार्यक्रम की नीतियां

यूरोपियन यूनियन (ईयू) में राजनैतिक विज्ञापन दिखाना

AdMob मीडिएशन (अलग-अलग नेटवर्क से विज्ञापन दिखाना) और रिज़र्वेशन पर आधारित विज्ञापन

Google के प्लैटफ़ॉर्म पर, इन विज्ञापनों को दिखाने पर पाबंदी है:

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है ईयू के कानून 2024/900 के तहत, राजनैतिक विज्ञापन की कैटगरी में रखे गए विज्ञापन:

  • ऐसे विज्ञापन जो किसी राजनैतिक व्यक्ति या संगठन (इस बारे में नीचे बताया गया है) ने दिए हों, उसकी ओर से दिए गए हों या उसके लिए दिए गए हों. हालांकि, अगर विज्ञापन निजी या व्यावसायिक किस्म का है, तो वह पाबंदी के दायरे में नहीं आएगा; या
  • ऐसे विज्ञापन जो ईयू, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय या स्थानीय स्तर पर चुनाव या जनमत संग्रह के नतीजों, वोटिंग पैटर्न या किसी कानूनी या नियमों से जुड़ी प्रक्रिया पर असर डालने के मकसद से बनाए गए हों.

ईयू में राजनैतिक व्यक्ति या संगठन

ईयू के कानून 2024/900 के तहत, ईयू में राजनैतिक व्यक्ति या संगठन का मतलब है: 

  • कोई राजनैतिक दल या ऐसा संगठन जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी राजनैतिक दल की गतिविधियों से जुड़ा हो;
  • कोई राजनैतिक गठबंधन;
  • कोई यूरोपियन राजनैतिक दल;
  • ईयू, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, और स्थानीय स्तर पर किसी भी निर्वाचित पद का उम्मीदवार या मौजूदा पदाधिकारी. इसके अलावा, किसी राजनैतिक दल में किसी भी शीर्ष पद का उम्मीदवार या मौजूदा पदाधिकारी;
  • ईयू के संस्थानों (कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ऑफ़ द यूरोपियन यूनियन, यूरोपियन सेंट्रल बैंक, और कोर्ट ऑफ़ ऑडिटर्स को छोड़कर) का कोई सदस्य या किसी सदस्य देश की राष्ट्रीय, क्षेत्रीय या स्थानीय स्तर की सरकार का कोई सदस्य;  
  • कानूनी मान्यता या बिना मान्यता वाला ऐसा संगठन जो राजनैतिक प्रचार के कामकाज से जुड़ा हो और उसे चुनाव या जनमत संग्रह के नतीजों पर असर डालने के मकसद से ही बनाया गया हो;
  • कोई भी इकाई या कानूनी इकाई जो ऊपर बताए गए किसी व्यक्ति या संगठन का प्रतिनिधित्व करती हो या उसकी ओर से काम करती हो और उसके राजनैतिक लक्ष्यों को बढ़ावा देती हो.

इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है ऐसे विज्ञापन जिनमें इन्हें दिखाया गया हो:

  • कोई राजनैतिक दल, गठबंधन, चुना गया कोई मौजूदा पदाधिकारी या ईयू की संसद का उम्मीदवार या ईयू के किसी सदस्य देश में राष्ट्रीय स्तर का कोई ऐसा पदाधिकारी जिसे जनता ने चुना हो; या 
  • ऐसा कोई मुद्दा जिस पर जनमत संग्रह होना हो, जनमत संग्रह के लिए कैंपेन चलाने वाला ग्रुप. साथ ही, किसी राष्ट्रीय जनमत संग्रह के लिए मतदान की अपील या संप्रभुता के मुद्दे पर राष्ट्रीय या प्रांतीय जनमत संग्रह के लिए मतदान की अपील.

अपवाद

नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, इन विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति है:

  • ईयू या इसके सदस्य देशों के आधिकारिक सोर्स से मिली ऐसी जानकारी जिसमें चुनाव या जनमत संग्रह के बारे में ज़रूरी बातें और हिस्सा लेने के तरीके बताए गए हों. इनमें, उम्मीदवारों की घोषणा या जनमत संग्रह के लिए पूछे जाने वाले सवाल या चुनाव या जनमत संग्रह में हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा देने से जुड़ी जानकारी शामिल हो सकती है; और
  • सार्वजनिक तौर पर दी जाने वाली ऐसी जानकारी जो किसी सदस्य देश या ईयू की किसी सार्वजनिक संस्था ने दी हो, उसकी ओर से दी गई हो या उसके लिए दी गई हो. इसमें वह जानकारी भी शामिल है जो किसी सदस्य देश की सरकार के सदस्यों ने दी हो, उनकी तरफ़ से दी गई हो या उनके लिए दी गई हो. हालांकि, यह ज़रूरी है कि उस जानकारी से, चुनाव या जनमत संग्रह के नतीजों, वोटिंग पैटर्न या किसी कानूनी या नियमों से जुड़ी प्रक्रिया पर कोई असर न पड़े.

अगर आपको लगता है कि आपने ये ज़रूरी शर्तें पूरी कर ली हैं, तो नीति के तहत छूट पाने का आवेदन करें. आपके पास हमारे इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने का विकल्प भी है.

 

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
आज ही, आपकी ज़रूरत के हिसाब से बनाई गई सलाह पाएं और अपना रेवेन्यू बढ़ाएं!

ऐप्लिकेशन से मिलने वाले अपने रेवेन्यू को बढ़ाने से जुड़े सुझाव देखने के लिए, 'AdMob के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़ी सलाह' पेज पर जाएं.

अभी अनलॉक करें

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
4964247343733364773
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
73175
false
false
false
false