इस लेख में, इन विषयों के बारे में बताया गया है:
- रिपोर्ट को अपनी ज़रूरत के मुताबिक बनाना
- चार्ट को समझना
- निजता के दिशा-निर्देश और ज़रूरी बातें
- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
रिपोर्ट को अपनी ज़रूरत के हिसाब से बनाना
आपके पास ईसीपीएम ट्रेंड की रिपोर्ट को अपनी ज़रूरत के हिसाब से बनाने का विकल्प होता है. इससे आपको मिलते-जुलते ऐप्लिकेशन के अलग-अलग ग्रुप का डेटा देखने की सुविधा मिलती है. ईसीपीएम ट्रेंड की रिपोर्ट को अपनी ज़रूरत के हिसाब से बनाने के लिए, मिलती-जुलती सेटिंग में बदलाव करें.
मिलती-जुलती सेटिंग
डिफ़ॉल्ट रूप से, आपकी मिलती-जुलती सेटिंग, सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा देने वाले ऐप्लिकेशन के आधार पर तय होती है. यह सेटिंग बदलने के लिए, मिलती-जुलती सेटिंग मैनेज करें पर क्लिक करें.
कैटगरी चुनें
डिफ़ॉल्ट रूप से, AdMob में मौजूद अन्य ऐप्लिकेशन, आपके ऐप्लिकेशन की जैसी कैटगरी और उसी के जैसे प्लैटफ़ॉर्म (Android या iOS) पर चलने वाले होते हैं.
कैटगरी से पता चलता है कि ऐप्लिकेशन किस तरह का है, जैसे कि गेमिंग या प्रोडक्टिविटी ऐप्लिकेशन. सब-कैटगरी से ऐप्लिकेशन की कैटगरी के बारे में बेहतर जानकारी मिलती है. उदाहरण के लिए, गेमिंग कैटगरी में शामिल ऐप्लिकेशन को गेम के टाइप के हिसाब से सब-कैटगरी में बांटा जा सकता है. जैसे, पहेली वाले गेम या शब्द बनाने वाले गेम.
मिलती-जुलती सेटिंग में बदलाव करके, उसमें ऐप्लिकेशन की कई कैटगरी और सब-कैटगरी को शामिल किया जा सकता है. अपनी रिपोर्ट में मिलती-जुलती कैटगरी के ऐप्लिकेशन का डेटा शामिल करने के लिए, कैटगरी के बगल में मौजूद चेकबॉक्स पर सही का निशान लगाएं. आपके पास सब-कैटगरी देखने और शामिल करने के लिए उन्हें चुनने का विकल्प भी होता है. ऐसा करने के लिए पर क्लिक करें.
प्लैटफ़ॉर्म चुनें
चार्ट को समझना
औसत ईसीपीएम का चार्ट, आपके ईसीपीएम ट्रेंड की रिपोर्ट में शामिल होता है.
तारीख के हिसाब से औसत ईसीपीएम देखना
निजता के दिशा-निर्देश और ज़रूरी बातें
पब्लिशर की गोपनीयता को सुरक्षित रखने के लिए, बेंचमार्क को थ्रेशोल्ड के मुताबिक कैलकुलेट किया जाता है. बेंचमार्क को कैलकुलेट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले पूरे पब्लिशर डेटा को एग्रीगेट किया जाता है और उसकी पहचान छिपाई जाती है. बेंचमार्क की जानकारी वाली रिपोर्ट के डेटा में, तीसरे पक्ष के वॉटरफ़ॉल और बिडिंग, AdMob नेटवर्क, और पार्टनर बिडिंग में पब्लिशर की परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी शामिल होती है.
निजता से जुड़े हमारे दिशा-निर्देशों के मुताबिक डेटा न होने पर, हो सकता है कि रिपोर्ट के चार्ट और टेबल में डेटा का कुछ हिस्सा ही दिखे. अगर पूरा डेटा, निजता से जुड़े हमारे दिशा-निर्देशों के मुताबिक नहीं है, तो चार्ट में आपके मिलते-जुलते ऐप्लिकेशन के डेटा के बिना, सिर्फ़ “आपके ऐप्लिकेशन” का डेटा दिखेगा.
ध्यान दें कि रिपोर्ट में, मिलते-जुलते ऐप्लिकेशन के हर ग्रुप में मौजूद ऐप्लिकेशन की संख्या दिखती है. हालांकि, डेटा की निजता से जुड़ी शर्तें, पब्लिशर के लेवल पर तय की जाती हैं.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कुछ कैटगरी को धूसर क्यों किया गया है?
कुछ कैटगरी में बहुत ज़्यादा डेटा होता है. धूसर की गई कैटगरी का डेटा देखने के लिए, आपको एक या उससे ज़्यादा सब-कैटगरी चुननी होंगी.
मेरे चार्ट में गड़बड़ी का मैसेज मिला है. मुझे डेटा क्यों नहीं दिख रहा है?
ऐसा हो सकता है कि आपने कोई खास डेटा देखने के लिए कई फ़िल्टर इस्तेमाल किए हों और कई पब्लिशर तय फ़िल्टर से बाहर हों. पब्लिशर की निजता की सुरक्षा के लिए, हम सिर्फ़ वही डेटा दिखाते हैं जो हमारे निजता के दिशा-निर्देशों के मुताबिक होता है.
ऐप्लिकेशन और मिलते-जुलते ऐप्लिकेशन की डिफ़ॉल्ट सेटिंग क्या है?
डिफ़ॉल्ट रूप से रिपोर्ट का फ़िल्टर, अनुमानित आमदनी के हिसाब से आपके सबसे अच्छा परफ़ॉर्म करने वाले ऐप्लिकेशन पर सेट होता है. यह डेटा “आपके ऐप्लिकेशन” में दिखता है. मिलती-जुलती सेटिंग, उस ऐप्लिकेशन की कैटगरी (एक या इससे ज़्यादा हो सकती हैं) पर डिफ़ॉल्ट रूप से लागू होंगी.
मुझे ईसीपीएम ट्रेंड की रिपोर्ट में कितना पुराना डेटा दिख सकता है?
बेंचमार्क की जानकारी वाली रिपोर्ट में पिछले 14 दिनों का डेटा देखा जा सकता है.
ईसीपीएम ट्रेंड की रिपोर्ट के डेटा में क्या शामिल होता है?
बेंचमार्क को कैलकुलेट करने के लिए, सभी AdMob पब्लिशरों के डेटा का इस्तेमाल किया जाता है. सभी पब्लिशरों के डेटा को एग्रीगेट किया जाता है और उनकी पहचान छिपाई जाती है. साथ ही, यह हमारे निजता के दिशा-निर्देशों के हिसाब से होता है.