सूचना

नए "मेरा AdMob पेज" की मदद से आपको अपने ऐप्लिकेशन के हिसाब से सुधार के सही सुझाव मिलेंगे और आप अपने खाते को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे. साथ ही, आपको इस पेज से सभी ज़रूरी सेट अप पूरे करने में भी मदद मिलेगी.

छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापनों के बारे में जानकारी

शुरुआत में, छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापन, चुने गए बैनर प्लेसमेंट को बड़े ओवरले के तौर पर दिखाते हैं. इन विज्ञापनों में, बड़े किए गए बैनर के साइज़ को स्टैंडर्ड बैनर साइज़ में करने का विकल्प भी होता है. छोटा हो जाने वाला बैनर विज्ञापन ही एक ऐसा फ़ॉर्मैट है जिसमें उपयोगकर्ता, विज्ञापनों को छोटा कर सकते हैं. इससे उन्हें अपने अनुभव को बेहतर बनाने का कंट्रोल मिलता है.

छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापनों में, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के मैसेज को ज़्यादा जगह मिलती है. इससे विज्ञापन बेहतर तरीके से दिखते हैं और क्लिक मिलने की दर में भी बढ़ोतरी होती है.

इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है

छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापनों का इस्तेमाल शुरू करना

जिन ऐप्लिकेशन में स्टैटिक यूज़र इंटरफ़ेस स्क्रीन (जैसे, यूटिलिटी ऐप्लिकेशन या गेम की जानकारी देने वाली स्क्रीन) होती हैं उनमें छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापनों का इस्तेमाल करना बेहतर होता है. इनका इस्तेमाल किसी भी मौजूदा बैनर विज्ञापन प्लेसमेंट में किया जा सकता है. जैसे, कॉन्टेंट लोड करने वाली स्क्रीन, गेम की एंड स्क्रीन या पेज के ट्रांज़िशन में.

इन बैनर विज्ञापनों का इस्तेमाल करने के लिए, आपको नई विज्ञापन यूनिट या विज्ञापन स्लॉट बनाने की ज़रूरत नहीं है. छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापन को दिखाने का अनुरोध करने के लिए, ऐंकर किए गए मौजूदा अडैप्टिव बैनर स्लॉट में एक और पैरामीटर जोड़ें.

Android, iOS, और Unity के लिए, छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापनों का इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.

ध्यान दें: हम ऐंकर किए गए हर अडैप्टिव बैनर के लिए, छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापन का अनुरोध करने का सुझाव नहीं देते. ऐसा करने से, उपयोगकर्ता को खराब अनुभव मिल सकता है.

छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापन का उदाहरण देखने के लिए क्लिक करें

बड़े और छोटे किए जा सकने वाले बैनर में छोटा हो जाने वाले बैनर विज्ञापनों का उदाहरण

लागू करने के सबसे सही तरीके

विज्ञापन प्लेसमेंट

  • किसी भी बैनर विज्ञापन को छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापन में अपग्रेड किया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि वह ज़रूरी नीति और दिशा-निर्देशों का पालन करता हो.
  • छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापनों को स्टैटिक यूज़र इंटरफ़ेस स्क्रीन पर दिखने के लिए सेटअप करना चाहिए. इससे, उपयोगकर्ताओं की समस्याएं कम हो सकती हैं.
  • छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापन, सामान्य बैनर और अडैप्टिव बैनर के लिए, सिर्फ़ ऐंकर किए गए प्लेसमेंट (स्क्रीन पर सबसे ऊपर या सबसे नीचे) के साथ काम करेंगे.
  • छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापनों को स्क्रोल किए जा सकने वाले कॉन्टेंट के ऊपर दिखाया जा सकता है.

फ़्रीक्वेंसी

  • हमारा सुझाव है कि छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापनों के लिए, रीफ़्रेश दर को 180 सेकंड या इससे ज़्यादा पर सेट करें. दो विज्ञापनों को दिखाने के बीच का समय बढ़ाने पर, रेवेन्यू ऑप्टिमाइज़ होता है और उपयोगकर्ता को बेहतरीन अनुभव मिलता है. इन विज्ञापनों को बार-बार दिखाने से बचने के लिए, रीफ़्रेश दर को 30 सेकंड से कम पर सेट न करें.

दिशा-निर्देश

  • छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापनों पर भी सामान्य बैनर विज्ञापनों के लिए बनी नीतियां लागू होती हैं. इन विज्ञापनों को Google पब्लिशर से जुड़ी सभी नीतियों के मुताबिक इस्तेमाल किया जाना चाहिए. ज़्यादा जानकारी के लिए, बैनर विज्ञापन के लिए सलाह और बैनर विज्ञापन प्लेसमेंट के गलत तरीके लेख पढ़ें.
  • छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापनों को ऐसी स्क्रीन पर दिखने के लिए सेटअप नहीं करना चाहिए जो स्टैटिक न हों, जैसे कि गेमप्ले के दौरान. इन मामलों में, अनचाहे क्लिक मिल सकते हैं और इनकी वजह से स्पैम क्लिक की संख्या बढ़ सकती है.
  • छोटे हो जाने वाले बैनर विज्ञापन सिर्फ़ सबसे ऊपर या सबसे नीचे दिखाए जा सकते हैं. इन्हें स्क्रीन के बीच में या किसी और जगह पर नहीं दिखाया जा सकता.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
आज ही, आपकी ज़रूरत के हिसाब से बनाई गई सलाह पाएं और अपना रेवेन्यू बढ़ाएं!

ऐप्लिकेशन से मिलने वाले अपने रेवेन्यू को बढ़ाने से जुड़े सुझाव देखने के लिए, 'AdMob के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़ी सलाह' पेज पर जाएं.

अभी अनलॉक करें

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
17343573283492803884
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
73175
false
false
false
false
false