अपने Google खाते के लिए, कारोबार के लिए सुझाव पाने की सुविधा मैनेज करना

कारोबार को मैनेज करने में आपकी मदद करने के लिए, Google आपको प्रॉडक्ट और सेवाओं के सुझाव दे सकता है. इनमें ये प्रॉडक्ट और सेवाएं हो सकती हैं:

  • Google Business Profile
  • Google Workspace
  • Google Merchant Center
  • Google Analytics

आपको ये सुझाव यहां दिख सकते हैं:

  • Google Search
  • Gmail या iPhone और iPad पर मौजूद Gmail ऐप्लिकेशन

"कारोबार के लिए सुझाव पाने की सुविधा" सेटिंग की मदद से, यह तय किया जा सकता है कि आपको किस तरह के सुझाव दिखें.

यहां बताए गए खातों के लिए, कारोबार के लिए सुझाव पाने की सुविधा चालू नहीं की जा सकती:

कारोबार के लिए सुझाव पाने की सुविधा चालू या बंद करना

अहम जानकारी: कारोबार से जुड़े Google के कुछ प्रॉडक्ट में, कारोबार के लिए सुझाव पाने की सुविधा बंद कर देने पर भी Google अपने अलग-अलग प्रॉडक्ट और सेवाओं में साइन अप करने के अनुरोध दिखा सकता है. ऐसा तब हो सकता है, जब Google Business Profile और Google Ads जैसे कारोबारी टूल का इस्तेमाल किया जा रहा हो या आपने बताया हो कि आप एक कारोबार हैं. कारोबार का डेटा शेयर करने की Google Ads की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.

अगर आपने कारोबारों के लिए उपलब्ध Google के किसी प्रॉडक्ट के लिए साइन अप किया है, तो आपके लिए कारोबार के लिए सुझाव पाने की सुविधा अपने-आप चालू हो सकती है. ऐसा तब भी हो सकता है, जब आपने खाता बनाते समय यह जानकारी दी हो कि इस खाते का इस्तेमाल कारोबार को मैनेज करने के लिए किया जाएगा. इसे कभी भी बंद किया जा सकता है.

खाता बनाने के बाद भी, कारोबार के लिए सुझाव पाने की सुविधा को चालू किया जा सकता है. Google खाता बनाने का तरीका जानें.

  1. अपने iPhone या iPad पर, Gmail ऐप्लिकेशन खोलें.
    • अगर आपके पास Gmail ऐप्लिकेशन नहीं है, तो myaccount.google.com पर जाएं.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर इसके बाद Google खाते पर टैप करें.
  3. सबसे ऊपर, लोग और शेयर करना पर टैप करें.
  4. "कारोबार से जुड़ी सुविधाएं" में जाकर, कारोबार के लिए सुझाव पाने की सुविधा पर टैप करें.
  5. कारोबार के लिए सुझाव पाने की सुविधा को चालू या बंद करें.
अहम जानकारी: साइन-इन पेज पर, कोई खाता बनाएं और फिर मेरा कारोबार मैनेज करने के लिए को चुनकर, कारोबार के लिए सुझाव पाने की सुविधा चालू की जा सकती है.

इंटरनेट पर अपने कारोबार या ब्रैंड की मौजूदगी की जानकारी देना

अगर आपने कारोबार के लिए सुझाव पाने की सुविधा को चालू नहीं किया है, तो भी Business Profile जैसे कारोबार से जुड़े प्रॉडक्ट इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

Business Profile सेट अप करना

अगर आप घर या दुकान पर सेवा देने वाला कारोबार या कोई स्टोरफ़्रंट मैनेज करने वाले उपयोगकर्ता हैं, तो शायद Business Profile इस्तेमाल करना आपके लिए सही रहे. इंटरनेट पर अपने कारोबार को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को दिखाने और उसके बारे में बेहतर तरीके से जानकारी देने के लिए, Business Profile को इस्तेमाल करने के बारे में ज़्यादा जानें.

ब्रैंड खाता सेट अप करना

अगर आपको अपने ब्रैंड के ज़रिए कॉन्टेंट पब्लिश करना है और खरीदारों के साथ इंटरैक्ट करना है, तो इसके लिए ब्रैंड खाता बनाया जा सकता है. ब्रैंड खाता मैनेज करने और उसे बनाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.

true
Google खाते में आपका स्वागत है!

हमें इस बारे में जानकारी मिली है कि आपके पास नया Google खाता है! Google खाते की चेकलिस्ट की मदद से, Google खाता इस्तेमाल करने के अपने अनुभव को बेहतर बनाने का तरीका जानें.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
2445998005273330679
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
70975
false
false
false
false