आपके Google खाते में Search, Maps, और डिजिटल असिस्टेंट की मदद से की गई खरीदारी और बुकिंग की जानकारी मौजूद होती है. इस जानकारी को इसलिए व्यवस्थित किया जाता है, ताकि आप अपने काम अच्छी तरह से कर पाएं.
- अपना Google खाता खोलें. आपको साइन इन करना पड़ सकता है.
- बाईं ओर, Wallet और सदस्यताएं पर क्लिक करें.
- आइटम की सूची देखने के लिए, खरीदारी मैनेज करें, सदस्यताएं मैनेज करें या बुकिंग मैनेज करें पर क्लिक करें.
- ज़्यादा जानकारी के लिए, कोई आइटम चुनें. यहां ये कार्रवाइयां की जा सकती हैं:
- डिलीवरी ट्रैक करना.
- सदस्यता रिन्यू करना.
- बुकिंग रद्द करना.
अहम जानकारी: अगर आपकी उम्र 13 साल या आपके देश में Google खाता मैनेज करने की तय उम्र से कम है, तो आपके Google खाते को माता-पिता Family Link की मदद से मैनेज करते हैं. इसलिए, आपको अपने Google खाते में किसी भी खरीदारी, सदस्यता या बुकिंग की जानकारी नहीं मिलेगी.
अहम जानकारी: फ़ैमिली मैनेजर उन सभी खरीदारी की सूची देख सकता है जो फ़ैमिली ग्रुप के सदस्यों ने फ़ैमिली ग्रुप के लिए तय किए गए पेमेंट के तरीके का इस्तेमाल करके, Google Play के बिलिंग सिस्टम से की हैं. फ़ैमिली ग्रुप के लिए तय किए गए पेमेंट के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
यह देखना कि खरीदारी और बुकिंग किस सोर्स से की गई है
आपके Google खाते में Search, Maps, और डिजिटल असिस्टेंट की मदद से की गई खरीदारी और बुकिंग की जानकारी मौजूद होती है. जैसे, खाने के ऑर्डर या Search की मदद से किए गए Google Shopping के ऑर्डर.
यह जानने के लिए कि ऑर्डर किस सोर्स से किया गया है:
- कोई ऑर्डर चुनें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, जानकारी
यह ऑर्डर किस सोर्स से किया गया है? को चुनें.
अपनी खरीदारी और बुकिंग की जानकारी मिटाना
- अपने Google खाते में, खरीदारी वाले पेज पर जाएं.
- खरीदा गया कोई आइटम चुनें.
- खरीदारी हटाएं को चुनें.
- स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं.
- अपने Google खाते में, बुकिंग वाले पेज पर जाएं.
- कोई बुकिंग चुनें.
- बुकिंग हटाएं को चुनें.
- स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं.
Google आपकी खरीदारी और बुकिंग की जानकारी को एक जगह मैनेज क्यों करता है
ज़रूरी जानकारी: Google की अन्य सेवाओं में, आपकी गतिविधि के साथ-साथ आपकी बुकिंग, खरीदारी, और सदस्यताओं की जानकारी भी सेव की जा सकती है. उदाहरण के लिए, अगर आपने Search का इस्तेमाल करके कोई प्रॉडक्ट खोजा और फिर उसे खरीद लिया, तो उस प्रॉडक्ट के लिए की गई खोजों को आपके Google खाते में सेव किया जा सकता है.
हम आपके Google खाते में आपकी खरीदारी और बुकिंग की जानकारी सेव करते हैं, ताकि आप अपने काम आसानी से पूरे कर सकें.
लिंक की गई सदस्यताओं को मैनेज करना
सदस्यताओं में ऐसा कॉन्टेंट शामिल हो सकता है:
- Google Play की सदस्यताएं
- YouTube की सदस्यताएं
- समाचार पब्लिकेशन की वे सदस्यताएं जिन्हें आपने अपने Google खाते से कनेक्ट किया है
आपके पास किसी सदस्यता को अपने Google खाते से लिंक करने की सुविधा होती है.
किसी सदस्यता को लिंक करने के बाद, Google आपकी दिलचस्पी के हिसाब से ये अनुभव दे सकता है:
- किसी खाते में साइन इन किए बिना लेख देखना.
- खोज के नतीजों में, उन प्रिंट पब्लिकेशन के लेख देखना जिनकी सदस्यता ली हुई है.
अगर आप चाहते हैं कि आपके Google खाते में सदस्यता न दिखाई दे, तो सदस्यताएं पर जाएं और अलग करें को चुनें.
आपकी सदस्यता बदली या रद्द नहीं की जाएगी. हालांकि, आप Google के उत्पादों में अपनी सदस्यता के आधार पर मनमुताबिक बनाई गई चीज़ें नहीं देख पाएंगे.
आपकी खरीदारी और बुकिंग की जानकारी किसे दिख सकती है
आपकी खरीदारी, बुकिंग, और सदस्यताओं की जानकारी सिर्फ़ आपको दिखती है. जानें कि Google आपकी निजता और सुरक्षा को कैसे बनाए रखता है.