अपने Google खाते में साइन इन करते समय, आपके पास अपने फ़ोन पर मिली सूचना पर टैप करके, अपनी पहचान की पुष्टि करने की सुविधा होती है.
'Google के अनुरोध' इस्तेमाल करने पर, आपको इन तरीकों से या इन मामलों में साइन इन करने की सुविधा मिलती है:
- पासवर्ड के बजाय अपने फ़ोन का इस्तेमाल करके साइन इन करना
- दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा चालू करने पर, पासवर्ड के साथ 'Google के अनुरोध' इस्तेमाल करके, साइन इन करना
- अपना खाता वापस पाने की कोशिश करते समय, खाते में साइन इन करने में मदद पाने के लिए
भले ही, आपने इनमें से किसी सेटिंग को चालू न किया हो, Google फिर भी आपको किसी सूचना पर टैप करने के लिए कह सकता है. इससे साइन इन की प्रोसेस के दौरान आपकी पहचान की पुष्टि करने में मदद मिलती है.
आपको ऐसे किसी भी फ़ोन पर 'Google के अनुरोध' मिल सकते हैं जो इसे पाने की शर्तें पूरी करता है. ज़रूरी है कि आपने उस फ़ोन पर अपने Google खाते में साइन इन किया हो.
पहला चरण: यह देखना कि आपके फ़ोन पर Google के अनुरोध मिल सकते हैं या नहीं
'Google के अनुरोध' पाने के लिए, आपको इनकी ज़रूरत होगी:
- iPhone 5S या इसके बाद के वर्शन वाला iPhone.
- Gmail ऐप्लिकेशन
, YouTube ऐप्लिकेशन
, Google ऐप्लिकेशन
, Photos ऐप्लिकेशन
, Google Ads मोबाइल ऐप्लिकेशन या Smart Lock ऐप्लिकेशन
.
दूसरा चरण: Google ऐप्लिकेशन में साइन इन करना
अपने iPhone या iPad पर, Gmail ऐप्लिकेशन , YouTube ऐप्लिकेशन
, Google ऐप्लिकेशन
, Photos ऐप्लिकेशन
, Google Ads मोबाइल ऐप्लिकेशन या Smart Lock ऐप्लिकेशन
में साइन इन करें.
अहम जानकारी: अगर आपने इनमें से किसी भी ऐप्लिकेशन में पहले से साइन इन किया हुआ है, तो आपको इनमें से कोई अन्य ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं है.
तीसरा चरण: Google के अनुरोध चालू करना
कोई विकल्प चुनें:
- पासवर्ड के बजाय, साइन इन करने के लिए अपने फ़ोन का इस्तेमाल करें.
- दो चरणों में पुष्टि के लिए, इन्हें अपने दूसरे चरण के तौर पर इस्तेमाल करें.
अहम जानकारी: अगर आपने ऐसे किसी दूसरे फ़ोन पर साइन इन किया है जिस पर Google के अनुरोध मिल सकते हैं, तो आपको उस फ़ोन पर अपने-आप Google के अनुरोध मिलेंगे. ये अनुरोध तब तक मिलते रहेंगे, जब तक कि उस फ़ोन पर आपके खाते से साइन आउट नहीं किया जाता.
चौथा चरण: पुश नोटिफ़िकेशन चालू करना
Gmail ऐप्लिकेशन , YouTube ऐप्लिकेशन
, Google ऐप्लिकेशन
, Photos ऐप्लिकेशन
, Google Ads मोबाइल ऐप्लिकेशन या Smart Lock ऐप्लिकेशन
खोलने के बजाय, पुश नोटिफ़िकेशन पर टैप करके उपयोगकर्ता Google के अनुरोध को ज़्यादा तेज़ी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
सूचनाएं सेट अप करना
जब आपको पहली बार 'Google का अनुरोध' मिलेगा, तब आपसे पूछा जाएगा कि आपको सूचनाएं चालू करनी हैं या नहीं. सूचनाएं चालू करने के लिए, चालू करें पर टैप करें या यह तरीका अपनाएं.
- अपने iPhone पर, Settings खोलें.
- Notifications पर टैप करें.
- Gmail ऐप्लिकेशन
, YouTube ऐप्लिकेशन
, Google ऐप्लिकेशन
, Photos ऐप्लिकेशन
, Google Ads मोबाइल ऐप्लिकेशन या Smart Lock ऐप्लिकेशन
को चुनें.
- Allow Notifications को चालू करें.
'Google के अनुरोध' आपके खाते को सुरक्षित रखने में कैसे मदद करते हैं
हम सुझाव देते हैं कि आप अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए, मैसेज (एसएमएस) से मिले कोड के बजाय, 'Google के अनुरोध' का इस्तेमाल करें, ताकि:
- आप फ़ोन नंबर की मदद से होने वाली खाते की हैकिंग से बच सकें. हैकर आपके खाते का ऐक्सेस पाने के इरादे से, पुष्टि के लिए भेजे गए कोड चुराने की कोशिश कर सकते हैं. 'Google के अनुरोध' आपके खाते को इस तरह की हैकिंग से बचाते हैं. इसके लिए Google, पुष्टि करने के कोड उन डिवाइसों पर ज़्यादा सुरक्षित तरीके से भेजता है जिन पर आपने Google खाते में साइन इन किया है.
- आपके खाते में गलत तरीके से साइन इन करने की कोशिशों बारे में ज़्यादा जानकारी पा सकें. ऐसा हो सकता है कि आपके खाते में गलत तरीके से साइन इन करने की कोशिश की गई हो. ऐसे में, Google के अनुरोध की मदद से, आपको पता चल जाता है कि साइन इन करने की यह कोशिश किस डिवाइस से की गई है और किस समय की गई है. साथ ही, आपको उस डिवाइस की जगह की जानकारी मिल जाती है.
- आप संदिग्ध गतिविधि को ब्लॉक कर सकें. अगर आपने खाते में साइन इन करने की कोशिश नहीं की है, तो सूचना पर नहीं पर टैप करें, ताकि आपका खाता सुरक्षित रहे.
सुझाए गए डिवाइसों और सुरक्षा सुविधाओं का इस्तेमाल करना
अगर आपको किसी दूसरे व्यक्ति के फ़ोन पर अपने खाते में साइन इन करना हो, तो निजी ब्राउज़र विंडो से साइन इन करें. साइन आउट करने के लिए, अपना काम पूरा होने पर सभी निजी ब्राउज़र विंडो बंद कर दें.
अपने फ़ोन पर पासवर्ड का इस्तेमाल करें, ताकि उसे कोई और इस्तेमाल न कर पाए.
समस्याएं हल करना
आपको 'Google का अनुरोध' मिला है, लेकिन आपने साइन इन करने की कोशिश नहीं की हैऐसा हो सकता है कि आपने साइन इन करने की कोशिश नहीं की हो, लेकिन आपको 'Google का अनुरोध' मिला हो. इसका यह मतलब है कि शायद किसी ने आपकी अनुमति के बिना, आपके खाते में साइन इन करने की कोशिश की है.
"क्या आप साइन इन करने की कोशिश कर रहे/रही हैं?" वाले 'Google के अनुरोध' पर, नहीं पर टैप करें.
अगर हमें आपका साइन इन करने का तरीका कुछ अलग लगता है, तो आपकी पहचान की पुष्टि करने के लिए, हम आपसे कुछ और चरण पूरे करने के लिए कह सकते हैं. जैसे, आपके साइन इन करने की जगह की जानकारी में बदलाव दिखने पर. उदाहरण के लिए, आपको अपने कंप्यूटर की स्क्रीन और अपने फ़ोन की स्क्रीन पर दिखाई गई किसी संख्या का मिलान करना पड़ सकता है.
अहम जानकारी: Google के अनुरोध पाने के लिए, पक्का करें कि आपके फ़ोन को इंटरनेट से कनेक्ट किया गया हो. 'Google के अनुरोध' पाने के लिए, आपको वाई-फ़ाई या मोबाइल डेटा चालू रखना होगा.
अगर साइन इन करने की कोशिश करने पर आपको 'Google का अनुरोध' नहीं मिलता है, तो:
- साइन-इन स्क्रीन पर, फिर से भेजें पर टैप करें.
- पुष्टि करें कि आपने Google खाते में साइन इन किया है. यह तरीका अपनाने के बाद, फिर से साइन इन करने की कोशिश करें.
- अपने iPhone पर, Gmail ऐप्लिकेशन
, YouTube ऐप्लिकेशन
, Google ऐप्लिकेशन
, Photos ऐप्लिकेशन
, Google Ads मोबाइल ऐप्लिकेशन या Smart Lock ऐप्लिकेशन
को खोलें.
- सबसे नीचे, साइन इन करें पर टैप करें.
- स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं.
- अपने iPhone पर, Gmail ऐप्लिकेशन
आपको "अनुरोध की समयसीमा खत्म हो चुकी है" वाला मैसेज मिला है
अगर आपको फ़ोन पर Google का कोई ऐसा अनुरोध दिखता है जिसकी समयसीमा या समय खत्म हो चुका है, तो:
- ऐसा हो सकता है कि आपके Google खाते में साइन इन करने की नाकाम कोशिश की गई हो.
- ऐसा हो सकता है कि किसी ने आपको खाता वापस पाने के लिए संपर्क के तौर पर जोड़ने की कोशिश की हो.
अगर आपने खाते में साइन इन करने की कोशिश की है, तो:
- साइन-इन स्क्रीन पर, फिर से भेजें पर टैप करें.
- अपने Google खाते में साइन इन करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देश अपनाएं.
अगर आपने Google खाते में साइन इन करने की कोशिश नहीं की है, तो:
- अपने Google खाते में, साइन इन से जुड़ी गतिविधि की जांच करें.
- अगर किसी और व्यक्ति ने आपकी अनुमति के बिना आपका खाता ऐक्सेस करने की कोशिश की है, तो हमारा सुझाव है कि आप अपना पासवर्ड बदल लें.
अगर किसी ने आपको खाता वापस पाने के लिए संपर्क के तौर पर जोड़ने की कोशिश की है, तो:
उससे पूछें कि क्या उसे अब भी अपने खाते में साइन इन करने के लिए आपकी मदद चाहिए.
कुछ मामलों में, आपको किसी दूसरे तरीके से साइन इन करना पड़ सकता है. जैसे कि:
- जब आप अपने फ़ोन के पास मौजूद न हों.
- जब आपके फ़ोन की बैटरी चार्ज न हो.
- जब आपका फ़ोन ऑफ़लाइन हो.
अगर अपने खाते में साइन इन करने के लिए पासवर्ड की जगह Google के अनुरोधों का इस्तेमाल किया जाता है, तो आपको अब साइन इन करने के लिए पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा.
- Google खाते में साइन इन करें.
- कोई दूसरा तरीका अपनाएं पर टैप करें.
- कोई एक विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं.
दो चरणों में पुष्टि की सुविधा के लिए Google के अनुरोध इस्तेमाल करने वाले लोग, इस तरीके से साइन इन करने की कोशिश करें:
- Google खाते में साइन इन करें.
- कोई दूसरा तरीका अपनाएं पर टैप करें.
- कोई एक विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं.
सलाह: दूसरे चरण में दिखने वाला टेक्स्ट थोड़ा अलग हो सकता है. आपको “मैं यह नहीं कर सकता/सकती” लिखा हुआ या फिर कोई और मैसेज दिख सकता है.
उस डिवाइस पर अपने खाते से साइन आउट करें जिसे आपने इस्तेमाल करना बंद कर दिया है.
अपना खाता वापस पाने के लिए:
- Google खाते में साइन इन करें.
- मेरा फ़ोन मेरे पास मौजूद नहीं है पर टैप करें.
- कोई एक विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं.