आप अपने Google खाते पर कुछ जानकारी को निजी के तौर पर या सभी को दिखाने के लिए सेट कर सकते हैं. इस तरह, आप यह नियंत्रित कर सकते हैं कि Google की सेवाओं पर आपके जन्मदिन या फ़ोन नंबर जैसी जानकारी कौन देख सकता है.
दिखाने के लिए जानकारी चुनना
- अपने Google खाते पर जाएं.
- बाईं ओर, निजी जानकारी पर क्लिक करें.
- "चुनें कि दूसरे क्या देख सकते हैं" में, मेरे बारे में जानकारी पर जाएं पर क्लिक करें.
- किसी भी तरह की जानकारी के नीचे, यह चुना जा सकता है कि मौजूदा समय में आपकी जानकारी किसे दिखे.
- इनमें से किसी एक को चुनें:
- जानकारी को निजी बनाने के लिए, सिर्फ़ आप
पर क्लिक करें.
- सबको जानकारी दिखाने के लिए, कोई भी
पर क्लिक करें.
- जानकारी को निजी बनाने के लिए, सिर्फ़ आप
निजी जानकारी जोड़ना, हटाना या उसमें बदलाव करना
अहम जानकारी: कुछ जानकारी को आपके Google खाते से नहीं हटाया जा सकता. उदाहरण के लिए, नाम और जन्म की तारीख में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन उसे हटाया नहीं जा सकता.
- अपने Google खाते पर जाएं.
- बाईं ओर, निजी जानकारी पर क्लिक करें.
- "चुनें कि दूसरे क्या देख सकते हैं" में, मेरे बारे में जानकारी पर जाएं पर क्लिक करें.
- अपनी जानकारी बदलना:
- जोड़ना: हर उस कैटगरी के लिए जिसमें जानकारी जोड़नी है,
जोड़ें पर क्लिक करें.
- बदलाव करना: जिस जानकारी को बदलना है उस पर क्लिक करें और फिर बदलाव करें
पर क्लिक करें.
- जानकारी: अगर आपने हाल ही में अपना नाम बदला है, तो कुछ समय तक उसे फिर से नहीं बदला जा सकता.
- हटाना: जिस जानकारी को हटाना है उस पर क्लिक करें और फिर हटाएं
पर क्लिक करें.
- जोड़ना: हर उस कैटगरी के लिए जिसमें जानकारी जोड़नी है,
- स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं.
Google की सेवाओं में अपनी प्रोफ़ाइलें देखना और उन्हें मैनेज करना
Google की कुछ सेवाओं में, सेवा का इस्तेमाल करने वाले दूसरे लोगों को भी आपकी प्रोफ़ाइल दिखती है. कुछ सेवाओं के लिए बनाई गई अपनी प्रोफ़ाइलें, आपको Google खाते में दिख सकती हैं.
- अपने Google खाते पर जाएं.
- बाईं ओर, निजी जानकारी पर क्लिक करें.
- स्क्रोल करके, "आपकी प्रोफ़ाइलें" पर जाएं. इसके बाद, प्रोफ़ाइलें देखें पर क्लिक करें.
- प्रोफ़ाइल की जानकारी देखने के लिए, कोई सेवा चुनें.
- प्रोफ़ाइल की जानकारी मैनेज करने के लिए, उस सेवा पर जाएं.
आपकी जानकारी के बारे में अधिक विवरण
किस जानकारी को दिखाया जा सकता है
यहां कुछ ऐसी जानकारी दी गई है जिसे आप Google की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले दूसरे लोगों को दिखा सकते हैं या उनसे छिपा सकते हैं:
- आपका जन्मदिन
- आपका लिंग
- रोज़गार की जानकारी, जैसे कि आप कहां काम करते हैं
- निजी तौर पर और दफ़्तर में संपर्क करने के लिए जानकारी
- वे जगहें जहां आप पहले रहते थे
- शिक्षा के बारे में जानकारी
आगे दी गई जानकारी उन लोगों को दिखाई जा सकती है जिनसे आप संपर्क करते हैं या जिनके साथ शेयर करते हैं:
- आपका नाम
- प्रचलित नाम
- प्रोफ़ाइल फ़ोटो
- कवर फ़ोटो
- आपके Google खाते वाला ईमेल पता
सलाह: आपके "मेरे बारे में जानकारी" पेज पर मौजूद नाम और प्रोफ़ाइल फ़ोटो Google की ज़्यादातर सेवाओं में दिखाई देगी. अगर आप Google की कुछ सेवाओं में किसी अलग नाम या प्रोफ़ाइल फ़ोटो का इस्तेमाल करते हैं, तब भी वे आपको वहां दिखाई देंगे.
यह जानकारी यहां दिख सकती है
- Google की सेवाओं पर, जहां दूसरे लोगों से संपर्क किया जा सकता है. जैसे, Google Chat और Gmail.
- Google की उन सेवाओं पर, जहां कॉन्टेंट बनाया जा सकता है, जैसे कि Maps, Play, और YouTube.
आपकी जानकारी कौन देख सकता है
- निजी: सिर्फ़ आपको दिखेगी.
- कोई भी: सभी को दिखेगी.
- जिनसे इंटरैक्ट किया जाता है: उन लोगों को दिखेगी जिनसे इंटरैक्ट किया जाता है, जैसे कि Chat और Google Photos में शेयर किए गए फ़ोटो एल्बम से.
- आपका संगठन: आपके संगठन के सभी लोगों को दिखेगी, जैसे कि ऑफ़िस या स्कूल.
- फ़ैमिली: आपके फ़ैमिली ग्रुप में शामिल सभी लोगों को दिखेगी.