Google Password Manager का इस्तेमाल शुरू करने का तरीका

Google Password Manager की मदद से, अपने सभी ऑनलाइन खातों के लिए मज़बूत और यूनीक पासवर्ड या पासकी आसानी से बनाई और इस्तेमाल की जा सकती हैं. पासवर्ड और पासकी, Google खाते या डिवाइस में भी सेव, मैनेज, और सुरक्षित की जा सकती हैं.

Google Password Manager का इस्तेमाल इन कामों के लिए किया जा सकता है:

  • इंटरनेट पर बेहतर सुरक्षा पाना: पहले से मौजूद सुरक्षा सुविधाओं की मदद से, साइन-इन करने से जुड़ी जानकारी को सुरक्षित रखें.
  • पासवर्ड बनाना और सेव करना: मज़बूत और यूनीक पासवर्ड बनाएं. साथ ही, उन्हें अपने Google खाते में सेव करें, ताकि आपको उन्हें याद रखने की ज़रूरत न पड़े.
  • पासकी बनाना और सेव करना: अपने Google खाते में पासकी बनाएं और उन्हें सेव करें. पासकी, पासवर्ड से ज़्यादा सुरक्षित होती हैं और इन्हें इस्तेमाल करना भी आसान होता है.
  • पासवर्ड ऑटोमैटिक तरीके से भरना: साइटों और ऐप्लिकेशन पर, पासवर्ड ऑटोमैटिक तरीके से भरने की सुविधा का इस्तेमाल करें.

Google Password Manager की मदद से, इंटरनेट पर अपनी सुरक्षा को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है

अपने पासवर्ड मैनेज करने का एक ज़्यादा सुरक्षित तरीका

आम तौर पर, चुराए गए पासवर्ड इस्तेमाल करके खातों को हैक किया जाता है.

आपके खाते सुरक्षित रहें, इसके लिए Google Password Manager का इस्तेमाल इन कामों के लिए किया जा सकता है:

  • मज़बूत और यूनीक पासवर्ड के सुझाव देना और उन्हें आपके Google खाते में सेव करना. अगर एक ही पासवर्ड को कई खातों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, तो चोरी किए गए इस एक पासवर्ड से कई खाते हैक हो सकते हैं.
  • पासवर्ड के हैक या चोरी होने के बारे में सूचना देना. अगर कोई व्यक्ति आपके सेव किए गए पासवर्ड, इंटरनेट पर पब्लिश करता है, तो Google Password Manager हैक या चोरी हुए इन सभी पासवर्ड को बदलने में आपकी मदद कर सकता है.
  • ऐसे ऐक्सेस को ब्लॉक करने के लिए जिसकी मंज़ूरी आपने न दी हो. आपके पासवर्ड और पासकी, Google की पहले से मौजूद सुरक्षा सुविधा की मदद से एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करके सेव किए जाते हैं.

अहम जानकारी: साइन-इन से जुड़ी सेव की गई जानकारी को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने के लिए, खाता वापस पाने के लिए जानकारी जोड़ें और दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा चालू करें.

दो चरणों में पुष्टि की सुविधा चालू करना

Google Password Manager का इस्तेमाल करना

अहम जानकारी: अगर आपको अपने Google खाते में समस्याएं आ रही हैं, तो अपना Google खाता या Gmail वापस पाने का तरीका जानें.

पासवर्ड और पासकी का इस्तेमाल शुरू करना

पासवर्ड और पासकी मैनेज करना

Google Password Manager पर स्विच करना

Google Password Manager में साइन इन करना

अपने सभी डिवाइसों पर पासवर्ड इस्तेमाल करने के लिए:

पासवर्ड से जुड़ी समस्याएं हल करना

सेव किए गए पासवर्ड देखने या बदलने के लिए, Password Manager पर जाएं.

Google Password Manager ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना

  1. अपने Android डिवाइस पर, Google Play Store ऐप्लिकेशन Google Play खोलें.
  2. खोज बार में, Google Password Manager डालें.
  3. इंस्टॉल करें पर टैप करें.
  4. ब्राउज़ करने के लिए, शुरू करें पर टैप करें.

अहम जानकारी: Google Password Manager ऐप्लिकेशन को अनइंस्टॉल करने का तरीका जानें.

Google Password Manager आपके डेटा को कैसे मैनेज करता है

Google Password Manager, आपके डिवाइस पर सेवाएं देने के लिए कुछ जानकारी इकट्ठा करता है. कुछ जानकारी इकट्ठा करने के लिए, Google Play services का इस्तेमाल किया जाता है. उदाहरण के लिए, Google Password Manager यह जानकारी आंकड़ों और समस्या हल करने के लिए इकट्ठा करता है:

  • ऐप्लिकेशन में किए गए टैप और पेज व्यू से जुड़ी जानकारी
  • क्रैश लॉग
  • डाइग्नोस्टिक्स

डेटा एन्क्रिप्ट करने का सबसे अच्छा तरीका इस्तेमाल करके, सेव किए गए डेटा को हमेशा सुरक्षित रखा जाता है. इससे डेटा लीक होने का जोखिम कम करने में मदद मिलती है. एन्क्रिप्ट करने के सबसे अच्छे तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.

true
Google खाते में आपका स्वागत है!

हमें इस बारे में जानकारी मिली है कि आपके पास नया Google खाता है! Google खाते की चेकलिस्ट की मदद से, Google खाता इस्तेमाल करने के अपने अनुभव को बेहतर बनाने का तरीका जानें.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13207842766456850959
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
70975
false
false
false
false