ऐसा पासवर्ड बनाएं जिसका अनुमान लगाना मुश्किल हो. इसमें निजी जानकारी शामिल नहीं होनी चाहिए, जैसे कि:
- आपके जन्म की तारीख
- फ़ोन नंबर
मज़बूत पासवर्ड से आपका Google खाता सुरक्षित रहता है. खाता लॉक हो जाने की स्थिति में, खाता वापस पाने के लिए जानकारी जोड़ें.
पहला चरण: मज़बूत पासवर्ड बनाना
मज़बूत पासवर्ड बनाने से, इन कामों में मदद मिलती है:
- अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखने में
- अपनी फ़ाइलों, ईमेल, और अन्य कॉन्टेंट को सुरक्षित रखने में
- किसी और को आपका खाता ऐक्सेस करने से रोकने में
पासवर्ड से जुड़ी शर्तें पूरी करना
पासवर्ड बनाने के लिए अक्षरों, संख्याओं, और चिह्नों (सिर्फ़ ऐसे वर्ण जो ASCII के स्टैंडर्ड के दायरे में आते हों) के किसी भी मिले-जुले रूप का इस्तेमाल किया जा सकता है. पासवर्ड में उच्चारण चिह्नों और उनके अक्षरों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
ऐसा पासवर्ड इस्तेमाल नहीं किया जा सकता:
- जो बहुत कमज़ोर हो. उदाहरण के लिए: "password123"
- जिसे आपने पहले इस्तेमाल किया हो
- जिसकी शुरुआत या अंत में खाली जगह या स्पेस मौजूद हो
मज़बूत पासवर्ड बनाने के लिए ये सुझाव आज़माएं
मज़बूत पासवर्ड उसे माना जाता है जिसे आप याद रख सकें, लेकिन किसी और के लिए उसका अंदाज़ा लगाना करीब-करीब नामुमकिन हो. जानें कि मज़बूत पासवर्ड किसे कहते हैं और यहां दिए सुझावों की मदद से अपना पासवर्ड बनाएं.
अपने हर अहम खाते, जैसे कि ईमेल और ऑनलाइन बैंकिंग खातों के लिए, अलग-अलग पासवर्ड इस्तेमाल करें.
अपने अहम खातों के लिए, एक से ज़्यादा खातों में इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड रखना खतरनाक हो सकता है. अगर किसी व्यक्ति को आपके एक खाते का पासवर्ड मिल गया, तो वह आपका ईमेल ऐक्सेस कर सकता है, पते जैसी निजी जानकारी हासिल कर सकता है, और यहां तक कि आपके पैसों में भी सेंध लगा सकता है.
अहम जानकारी: अगर आपको कई सारे पासवर्ड याद रखने में परेशानी होती है, तो सेव किए गए अपने पासवर्ड मैनेज करने के लिए टूल का इस्तेमालकरने का तरीका जानें.
लंबे पासवर्ड ज़्यादा मज़बूत होते हैं. इसलिए, कम से कम 12 वर्णों वाला पासवर्ड बनाएं. ये सलाह अपनाकर, आसानी से याद रखे जा सकने वाले लंबे पासवर्ड बनाए जा सकते हैं. पासवर्ड बनाने के लिए इन्हें आज़माएं:
- किसी गीत या कविता के बोल
- किसी फ़िल्म का डायलॉग या किसी भाषण की अच्छी लाइन
- किसी किताब का कोई पैसेज
- शब्दों का ऐसा क्रम जिसका मतलब सिर्फ़ आपको पता हो
- संक्षिप्त नाम: किसी वाक्य के हर शब्द के पहले अक्षर से पासवर्ड बनाएं
ऐसे पासवर्ड बनाने से बचें जिनका अंदाज़ा ऐसे लोग लगा सकें:
- जो आपको जानते हों
- जो आसानी से ऐक्सेस की जा सकने वाली जानकारी (जैसे कि आपकी सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल) को देख सकते हों
निजी जानकारी का इस्तेमाल न करें
ऐसी जानकारी का इस्तेमाल करके, पासवर्ड बनाने से बचें जो शायद दूसरों को पता हो या जिसे आसानी से ढूंढा जा सकता हो. उदाहरण:
- आपका कोई दूसरा नाम या आपके नाम के शुरुआती अक्षर
- आपके बच्चे या पालतू जानवर का नाम
- खास जन्मदिन या साल
- आपकी सड़क का नाम
- आपके घर के पते में इस्तेमाल होने वाले नंबर
- आपका फ़ोन नंबर
सामान्य शब्दों और पैटर्न का इस्तेमाल न करें
ऐसे आसान शब्दों, वाक्यांशों, और पैटर्न से बचें जिनका अंदाज़ा लगाना आसान हो. उदाहरण:
- "password" या "mujheaccessdo" जैसे शब्द और वाक्यांश, जिनका अंदाज़ा लगाना आसान हो
- "abcd" या "1234" जैसे क्रम
- "qwerty" या "qazwsx" जैसे कीबोर्ड पैटर्न
पासवर्ड सुरक्षित रखना
मज़बूत पासवर्ड बनाने के बाद, उसे सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाएं.
अगर आपको अपना पासवर्ड लिखकर रखना है, तो उसे अपने कंप्यूटर या डेस्क पर न रखें. लिखे हुए पासवर्ड को गुप्त या लॉक की गई जगह पर ही रखें.
अगर आपको कई सारे पासवर्ड याद रखने में परेशानी होती है, तो किसी भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर के इस्तेमाल के बारे में सोचें. कुछ समय निकालकर, इन सेवाओं की समीक्षाएं देखें और जानें कि लोग इन्हें कितना भरोसेमंद मानते हैं.
आपके पास अपने Google खाते का इस्तेमाल करके भी अपने पासवर्ड सेव करके रखने का विकल्प होता है.
दूसरा चरण: उस स्थिति के लिए तैयार रहना जब किसी और को आपका पासवर्ड मिल जाए
अगर हमें आपके खाते में असामान्य गतिविधि का पता चलता है, तो आपकी मदद के लिए, खाता वापस पाने की आपकी जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है.
खाता वापस पाने के लिए ईमेल पता जोड़ना
- अपने Google खाते पर जाएं.
- निजी जानकारी पर टैप करें.
- 'संपर्क जानकारी' पैनल पर जाकर, ईमेल पर टैप करें.
- खाता वापस पाने के लिए ईमेल पता जोड़ें पर टैप करें.
खाता वापस पाने के लिए ईमेल पता जोड़ें
खाता वापस पाने के लिए फ़ोन नंबर जोड़ना
- अपने Google खाते पर जाएं.
- निजी जानकारी पर टैप करें.
- 'संपर्क जानकारी' पैनल पर जाकर, फ़ोन पर टैप करें.
- खाता वापस पाने के लिए फ़ोन नंबर जोड़ें पर टैप करें.
'खाता वापस पाने के लिए जानकारी' का इस्तेमाल, इन कामों में आपकी मदद के लिए किया जा सकता है:
- यह पता लगाने के लिए कि क्या कोई और आपके खाते का इस्तेमाल कर रहा है
- अगर कोई और आपका पासवर्ड जानता है, तो अपना खाता वापस पाने के लिए
- अपना पासवर्ड भूल जाने या किसी दूसरी वजह से अपने खाते में साइन इन न कर पाने पर मदद पाने के लिए
खाता वापस पाने के लिए फ़ोन नंबर जोड़ें
अगर मुझे अपना पासवर्ड याद नहीं है, तो मुझे क्या करना होगा?
अगर आपके पास अपने किसी Google खाते का पासवर्ड नहीं है या आपको वह याद नहीं है, तो अपना Google खाता वापस पाया जा सकता है.
अपने खाते को ज़्यादा सुरक्षित बनाना
अपने खाते की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए, अपनी दिलचस्पी के हिसाब से सलाह पाएं.