अपने Google खाते का नाम, फ़ोटो, और अन्य जानकारी बदलना

Google का इस्तेमाल करने वाले अन्य लोग आपका नाम, प्रोफ़ाइल फ़ोटो, और अन्य सामान्य जानकारी देख सकते हैं. आपके पास यह तय करने का विकल्प है कि Google की सभी सेवाओं पर, दूसरों को आपकी कौनसी जानकारी दिखे और कौनसी नहीं.

अहम जानकारी:

  • अगर आपने अब तक प्रोफ़ाइल फ़ोटो नहीं जोड़ी है, तो उसकी जगह आपको अपने नाम के पहले अक्षर दिखेंगे.
  • Google खाते में अपना नाम या प्रोफ़ाइल फ़ोटो बदलने पर, आपके YouTube चैनल में नाम या प्रोफ़ाइल फ़ोटो में बदलाव नहीं होगा. ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, चैनल की ब्रैंडिंग मैनेज करना लेख पढ़ें.

अपने YouTube चैनल की सामान्य जानकारी के बारे में ज़्यादा जानें.

अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो जोड़ना या बदलना

  1. अपने Google खाते में साइन इन करें.
  2. निजी जानकारी पर क्लिक करें.
  3. "सामान्य जानकारी" में जाकर, प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें.
  4. अपने कंप्यूटर से फ़ोटो अपलोड करें या Google Photos में से कोई फ़ोटो चुनें.
  5. अपनी फ़ोटो को ज़रूरत के मुताबिक घुमाएं और काटें इसके बाद आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  6. सबसे नीचे मौजूद, प्रोफ़ाइल फ़ोटो के तौर पर सेव करें पर क्लिक करें.

अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो जोड़ें

अहम जानकारी:

  • आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो कई जगहों पर दिखती है. इनमें से ज़्यादातर जगहों में, फ़ोटो पर टैप करके उसमें बदलाव किया जा सकता है.
  • कोई पिछली प्रोफ़ाइल फ़ोटो देखने के लिए सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ज़्यादा ज़्यादा इसके बाद पहले इस्तेमाल की जा चुकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें.

सहायक टेक्नोलॉजी या कीबोर्ड की मदद से अपनी फ़ोटो को काटना

अपनी फ़ोटो को किसी कोने से काटना

  1. जिस कोने से फ़ोटो को काटना हो उस पर जाएं.
  2. फ़ोटो को काटने के लिए, ऐरो बटन इस्तेमाल करें.

फ़ोटो काटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्क्वेयर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना

  1. फ़ोटो काटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पूरे स्क्वेयर को चुनने के लिए, उस पर जाएं.
  2. स्क्वेयर की जगह बदलने के लिए, ऐरो बटन इस्तेमाल करें.

निजी जानकारी बदलें

नाम बदलने के बारे में जानकारी

अपने नाम को जितनी बार चाहें उतनी बार बदला जा सकता है.
 

आपके पुराने नाम का इस्तेमाल करके Chat में आपके मैसेज ढूंढे जा सकते हैं. उदाहरण के लिए, जब कोई व्यक्ति आपका पुराना नाम ढूंढेगा, तो उसे आपके पुराने मैसेज के साथ आपका नया नाम दिख सकता है. पुराने ईमेल में वही नाम दिखेगा जिसका इस्तेमाल उन ईमेल को भेजते समय किया गया था.

सलाह: पता करें कि आपका नाम कहां दिखता है.जानें कि आपका नाम कहां दिखता है.

जानें कि आपका पुराना नाम या फ़ोटो अब भी क्यों दिख रही है

ऐसा हो सकता है कि अपडेट हुए नाम या प्रोफ़ाइल फ़ोटो को Google के सभी प्रॉडक्ट पर दिखने में समय लगे. जिन लोगों से आपने पहले बातचीत की है उन्होंने शायद अपनी संपर्क सूची में आपका पुराना नाम सेव किया हो. ऐसे में, उनकी संपर्क सूची में वह नाम अपडेट नहीं होगा.

बदलाव को तेज़ी से लागू करने के लिए:

  • अपनी कैश मेमोरी और कुकी मिटाएं: इससे कई प्रॉडक्ट में आपकी जानकारी रीफ़्रेश हो जाती है.
  • साइन आउट करके दोबारा साइन इन करें: इससे प्रॉडक्ट को आपके खाते की नई जानकारी मिलती है.
  • कुछ प्रॉडक्ट में अपनी जानकारी अपडेट करें: Gmail जैसे कुछ प्रॉडक्ट के लिए, आपको प्रॉडक्ट की सेटिंग में जाकर भी अपना नाम अपडेट करना पड़ सकता है.

अहम जानकारी:

  • प्रोफ़ाइल अपडेट होने के बाद भी, Google Chat जैसे प्लैटफ़ॉर्म पर आपकी पिछली बातचीत में पुराना नाम दिख सकता है.
  • सभी कुकी मिटाने पर, आपको ऐसी साइटों से साइन आउट किया जा सकता है जो Google की नहीं हैं.

अपने नाम में बदलाव करना

  1. अपने Google खाते में साइन इन करें.

  2. सबसे ऊपर बाईं ओर, निजी जानकारी पर क्लिक करें.

  3. नाम पर क्लिक करें.

  4. अपने मौजूदा नाम के बगल में, इसके बाद पर क्लिक करें.

  5. अपना नया नाम डालें.

  6. सेव करें पर क्लिक करें.

अपने नाम की जानकारी बदलें

ज़्यादा जानकारी

नाम

अपने नाम को जितनी बार चाहें उतनी बार बदला जा सकता है.
 

निकनेम

निकनेम जोड़ने, अपडेट करने या हटाने के लिए:

  1. अपने Google खाते पर जाएं
  2. निजी जानकारी पर क्लिक करें.
  3. नाम पर क्लिक करें.
  4. "निकनेम" के बगल में मौजूद, बदलाव करें इसके बादपर क्लिक करें.
  5. निकनेम जोड़ें या उसमें बदलाव करें.

अपना निकनेम बदलें

जन्म की तारीख

खाते में जन्म की तारीख जोड़ने के बाद, इसे मिटाया नहीं जा सकता. हालांकि, आपके पास इसमें बदलाव करने का विकल्प होता है. सेटिंग में जाकर यह भी तय किया जा सकता है कि यह जानकारी किसे दिखे और किसे नहीं.

अहम जानकारी:

  • खाते को सुरक्षित रखने और अपनी सेवाओं को आपकी दिलचस्पी के हिसाब से बनाने के लिए, Google आपके जन्म की तारीख का इस्तेमाल कर सकता है.
  • जन्म की तारीख बदलने से, उम्र की पाबंदी वाले कॉन्टेंट या सेवाओं के आपके ऐक्सेस पर असर पड़ सकता है. कुछ मामलों में, आपसे अपनी उम्र की पुष्टि करने के लिए कहा जा सकता है.
    • आपके डिवाइस की सेटिंग से, आपकी उम्र की जानकारी और आपको दिखने वाले कॉन्टेंट पर भी असर पड़ सकता है. पक्का करें कि आपके डिवाइस की सेटिंग में दी गई उम्र की जानकारी, आपकी मौजूदा उम्र से मेल खाती हो, ताकि आपको उम्र के हिसाब से सही अनुभव मिल सके.

अपने जन्मदिन की जानकारी बदलें

आपके जन्म की तारीख किसको दिखेगी

हम आपके जन्म की तारीख, Google की सेवाएं इस्तेमाल करने वाले दूसरे लोगों के साथ अपने-आप शेयर नहीं करते. आपके जन्म की तारीख किसे दिखे, यह तय करने के लिए:

  1. अपने Google खाते पर जाएं.
  2. निजी जानकारी पर क्लिक करें.
  3. जन्मदिन पर क्लिक करें.
  4. अगर आपने अब तक अपने जन्म की तारीख नहीं डाली है, तो उसे डालें.
  5. "चुनें कि आपके जन्म की तारीख को कौन देख सकता है" में जाकर, सिर्फ़ आप या कोई भी को चुनें.

जन्म की तारीख को हाइलाइट करना

"चुनें कि आपके जन्म की तारीख को कौन देख सकता है" को कोई भी (या आपका संगठन, अगर लागू हो) पर सेट किया जा सकता है. इससे, Google को आपके जन्म की तारीख को हाइलाइट करने की अनुमति मिल जाती है. उदाहरण के लिए, जब आपका जन्मदिन आने वाला होगा, तब जहां भी आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो दिखेगी, Google उन सभी जगहों पर आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो को सजा सकता है. अगर कोई व्यक्ति आपसे इंटरैक्ट करता है या Google की किसी सेवा पर आपका बनाया हुआ कॉन्टेंट देखता है, तो वह आपके जन्म की तारीख और उससे जुड़ी हाइलाइट देख सकता है.

अगर अपने जन्म की तारीख किसी को नहीं दिखानी है, तो "चुनें कि आपके जन्म की तारीख कौन देख सकता है" को सिर्फ़ आप पर सेट करें. ऐसा करने पर, Google उसे हाइलाइट नहीं करेगा. Google कुछ जगहों पर अब भी आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो को सजाएगा, लेकिन यह सजावट सिर्फ़ आपको दिखेगी.

अहम जानकारी: अगर जन्म की तारीख के आस-पास प्रोफ़ाइल फ़ोटो हाइलाइट न हो. तो, पक्का करें कि आपने अपनी प्रोफ़ाइल में जन्म की सही तारीख डाली है. अगर दूसरों को आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो किसी और तारीख पर हाइलाइट दिखती है. तो इसका मतलब है कि उन्होंने Google Contacts में आपके जन्म की गलत तारीख डाली है.

ऐसे काम जिनके लिए Google आपके जन्म की तारीख का इस्तेमाल करता है

Google आपके जन्म की तारीख का इस्तेमाल इन कामों के लिए कर सकता है:

  • आपकी उम्र की पुष्टि करने के लिए. साथ ही, यह पक्का करने के लिए कि आपकी उम्र, कुछ सेवाओं और सुविधाओं के इस्तेमाल के लिए तय की गई शर्तों के मुताबिक है.
  • यह जानने के लिए कि Google Search के पेज पर आपके जन्मदिन की थीम कब दिखाई जाए.
  • आपका उम्र समूह पता करने के लिए, ताकि आपको आपकी दिलचस्पी के हिसाब से सुझाव और विज्ञापन दिखाए जा सकें. आपके पास विज्ञापन की सेटिंग में जाकर, अपनी दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन देखने की सुविधा बंद करने का विकल्प होता है.
लैंगिक जानकारी

आपके Google खाते के लैंगिक जानकारी सेक्शन में कुछ विकल्प दिए गए हैं. यहां:

  • अपनी लैंगिक जानकारी दी जा सकती है
  • अपनी लैंगिक जानकारी न देने का विकल्प चुना जा सकता है
  • अपनी पसंद के मुताबिक लैंगिक जानकारी जोड़ी जा सकती है और यह तय किया जा सकता है कि Google आपको कैसे संबोधित करे

अपनी लैंगिक जानकारी जोड़ने या उसे अपडेट करने के लिए:

  1. अपने Google खाते पर जाएं.
  2. निजी जानकारी पर टैप करें.
  3. लिंग पर टैप करें.
  4. अगर आपने अब तक अपने जन्म की तारीख नहीं डाली है, तो उसे डालें.
  5. "चुनें कि आपकी लैंगिक जानकारी कौन देख सकता है" में जाकर, सिर्फ़ आप या कोई भी को चुनें.

Google आपकी लैंगिक जानकारी को कैसे इस्तेमाल करता है

हम आपकी लैंगिक जानकारी का इस्तेमाल करके, आपके लिए Google की सेवाओं को और ज़्यादा काम का बनाते हैं. आपकी लैंगिक जानकारी से हमें इन कामों में मदद मिलती है:

  • आपसे जुड़े मैसेज और अन्य टेक्स्ट को आपकी दिलचस्पी के हिसाब से बनाना. उदाहरण के लिए, जो लोग आपकी लैंगिक जानकारी देख सकते हैं उन्हें "यह व्यक्ति आपको फ़ॉलो कर रहा है" या "यह आपको मैसेज भेज रही है" जैसा टेक्स्ट दिखेगा.
  • ऐसा कॉन्टेंट उपलब्ध कराना जो आपके लिए ज़्यादा काम का हो और जिसे आपकी दिलचस्पी के हिसाब से बनाया गया हो. जैसे, विज्ञापन.

लैंगिक जानकारी नहीं देने पर, हम आपके लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करेंगे जिनसे लिंग की पहचान नहीं होती. जैसे, "उन्हें मैसेज भेजें."

अपनी लैंगिक जानकारी बदलें

अन्य जानकारी में बदलाव करना

अपने Google खाते का पासवर्ड बदलना
  1. अपना Google खाता खोलें.
    • आपको साइन इन करना पड़ सकता है.
  2. सुरक्षा और साइन-इन पर क्लिक करें.
  3. "अपने Google खाते में साइन इन करने का तरीका" में जाकर, पासवर्ड पर क्लिक करें.
    • अगर अनुरोध किया जाए तो फिर से साइन इन करें.
  4. स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं. मज़बूत पासवर्ड बनाने का तरीका जानें.

इंटरनेट पर सुरक्षित रहने और खुद को बचाने के बारे में ज़्यादा जानकारी पाएं.

अपना पासवर्ड बदलें

यह कंट्रोल करना कि दूसरों को आपकी कौनसी जानकारी दिखे

आपके पास यह चुनने का विकल्प होता है कि Google की सेवाओं पर दूसरे लोगों को आपके बारे में कौनसी जानकारी दिखे और कौनसी नहीं.

  1. myaccount.google.com पर जाएं.
  2. लोग और शेयर करना पर टैप करें.
  3. "चुनें कि अन्य लोगों को आपकी कौनसी जानकारी दिखे" में, मेरे बारे में जानकारी पर टैप करें.
  4. "सामान्य जानकारी" में जाकर, वह जानकारी चुनें जिसे आपको अपडेट करना है. इसके बाद, यह चुनें कि आपकी जानकारी किसे दिखे.

जानें कि किस जानकारी में बदलाव किया जा सकता है और यह कैसे किया जा सकता है.

अपनी प्रोफ़ाइल में बदलाव करें

अपना टाइम ज़ोन बदलना

सफ़र करते समय, अपनी मौजूदा जगह के टाइम ज़ोन के हिसाब से इवेंट देखे जा सकते हैं.

Google Calendar में अपना टाइम ज़ोन बदलने का तरीका जानें.

इसी विषय से जुड़े लिंक

true
Google खाते में आपका स्वागत है!

हमें इस बारे में जानकारी मिली है कि आपके पास नया Google खाता है! Google खाते की चेकलिस्ट की मदद से, Google खाता इस्तेमाल करने के अपने अनुभव को बेहतर बनाने का तरीका जानें.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
3698199657306317983
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
70975
false
false
false
false
false