आप चाहें, तो अपने कंप्यूटर, फ़ोन या टैबलेट को भरोसेमंद डिवाइस के तौर पर मार्क करें. ऐसा करने पर, आपको अपने Google खाते में साइन इन करते समय, हर बार दो चरणों में पुष्टि करने के लिए कोड या अपनी सुरक्षा कुंजी इस्तेमाल नहीं करनी पड़ेगी. भरोसेमंद कंप्यूटर और डिवाइसों से साइन इन करने पर, आपको हर बार पुष्टि करने के लिए कोड नहीं डालना पड़ता है.
भरोसेमंद कंप्यूटर और डिवाइस जोड़ना
- अपने भरोसेमंद कंप्यूटर या डिवाइस पर साइन इन करें.
- पुष्टि करने के लिए कोड डालते समय इस कंप्यूटर पर फिर से न पूछें चुनें.
"इस कंप्यूटर पर फिर से न पूछें" वाले चेक बॉक्स को चुनने के बाद भी, आपसे दो चरणों में पुष्टि करके साइन इन करने के लिए कहा जा सकता है. आम तौर पर ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि Chrome या Firefox जैसे आपके ब्राउज़र पर कुकी की सुविधा चालू नहीं होती है. यह भी हो सकता है कि ब्राउज़र की सेटिंग के हिसाब से, एक खास समय के बाद कुकी मिटा दी जाती हों.
अगर आपको साइन इन करते समय, हर बार दो चरणों में पुष्टि करने के लिए कोड नहीं डालना है या अपनी सुरक्षा कुंजी का इस्तेमाल नहीं करना है, तो यह तरीका आज़माएं:
- अपने ब्राउज़र की कुकी सेटिंग में बदलाव करें. सभी कुकी सेव करने के लिए ब्राउज़र को सेट अप किया जा सकता है. इसके अलावा, [*.]google.com जोड़कर, अपवाद के तौर पर Google खाते की कुकी को सेव करने का विकल्प चुना जा सकता है. अपनी सेटिंग में बदलाव करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानकारी पाने के लिए, यहां से अपने ब्राउज़र का नाम चुनें:
- अपने इस्तेमाल किए जाने वाले हर अलग-अलग ब्राउज़र या कंप्यूटर के लिए "इस कंप्यूटर पर फिर से न पूछें" चुनें. अगर आपको साइन इन करने के लिए अलग-अलग ब्राउज़र या कंप्यूटर का इस्तेमाल करना है, तो हर एक कंप्यूटर पर इस बॉक्स को चुनें. साथ ही, हर एक ब्राउज़र पर अपनी कुकी सेटिंग में बदलाव करना न भूलें.
भरोसेमंद डिवाइसों की सूची से कंप्यूटर और डिवाइस हटाना
- अपना Google खाता खोलें. आपको साइन इन करना पड़ सकता है.
- आपके डिवाइस
सभी डिवाइसों को मैनेज करें पर क्लिक करें.
- उस डिवाइस पर टैप करें जिससे आपको साइन आउट करना है
साइन आउट करें पर क्लिक करें.