अपने Google खाते के लिए वॉइस मैच की सुविधा सेट अप करना और उसे मैनेज करना

वॉइस मैच की मदद से, Google आपकी आवाज़ को पहचानना सीखता है, ताकि जिन प्रॉडक्ट और सुविधाओं पर इसे चालू किया जाए वे ये काम कर सकें:
  • आपकी पहचान करना और आपकी दिलचस्पी के हिसाब से जवाब देना. 
  • आपके “Ok Google” कहने पर, Google से बोलकर चैट करने की सुविधा देना.
  • शोरग़ुल वाली जगहों पर आपकी आवाज़ को बेहतर तरीके़ से पहचानना.

Google खाते के लिए वॉइस मैच की सुविधा को चालू करने पर, Google के अलग-अलग प्रॉडक्ट पर अपनी पसंद के मुताबिक़ अनुभव देने वाली सुविधाएँ ऐक्सेस की जा सकती हैं. जैसे, Gemini, Google Nest या Home डिवाइस.

वॉइस मैच की सुविधा चालू करने का तरीक़ा

अहम जानकारी: खाता लेवल पर वॉइस मैच की सुविधा सिर्फ़ उन निजी खातों के लिए उपलब्ध है जिन्हें खु़द मैनेज किया जाता है. हालाँकि, निगरानी में रखे गए किसी खाते के लिए, शेयर किए गए डिवाइसों पर वॉइस मैच की सुविधा सेट अप की जा सकती है. इसके लिए, आपको Family Link ऐप्लिकेशन में जाना होगा. 

अगर आपने वॉइस मैच की सुविधा सेट अप नहीं की है, तो इसकी मदद से काम करने वाले प्रॉडक्ट या सुविधाओं को इस्तेमाल करने पर, आपको इसे सेट अप करने के लिए कहा जाएगा. जैसे, Gemini से बात करने के लिए “Ok Google” कहने या Google Home में नया स्मार्ट स्पीकर सेट अप करने पर, आपसे वॉइस मैच की सुविधा को चालू करने के लिए कहा जा सकता है. इस सुविधा को सेट अप करने के लिए, डिवाइस पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. 

Google खाते के लिए वॉइस मैच की सुविधा बंद करना

  1. myaccount.google.com पर जाएँ. शायद आपको साइन इन करना पड़े.
  2. इसके बाद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर > अपना Google खाता मैनेज करें > डेटा और निजता > वॉइस मैच को चुनें.
  3. वॉइस मैच की सुविधा को बंद करें .

अपने Google खाते के लिए वॉइस मैच की सुविधा बंद करने पर, इसकी मदद से काम करने वाले सभी प्रॉडक्ट और सुविधाएँ बंद हो जाती हैं. जैसे, Android फ़ोन पर “Ok Google” का इस्तेमाल करने और Google Home से जुड़े स्मार्ट स्पीकर पर निजी खोज नतीजे पाने की सुविधा. अगर बाद में, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले किसी प्रॉडक्ट या सुविधा के ज़रिए Google खाते के लिए वॉइस मैच की सुविधा चालू की जाती है, तो आपको दूसरी उन सभी सुविधाओं या प्रॉडक्ट के लिए इसे अलग से चालू करना होगा जिन्हें काम करने के लिए इसकी ज़रूरत है. किसी प्रॉडक्ट या सुविधा की सेटिंग में जाकर, यह चुना जा सकता है कि वह वॉइस मैच की सुविधा का इस्तेमाल करे या नहीं.

एक से ज़्यादा भाषाओं में वॉइस मैच का इस्तेमाल करना

वॉइस मैच का इस्तेमाल एक से ज़्यादा भाषाओं में करने के लिए, Google को अपनी आवाज़ पहचानने की ट्रेनिंग दें. इसके लिए, हर उस भाषा में ट्रेनिंग देनी होगी जिसका आपको इस्तेमाल करना है. Google को अन्य भाषाओं में अपनी आवाज़ पहचानना सिखाने के लिए:

  1. फ़ोन या टैबलेट पर, Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर > सेटिंग > Gemini का इस्तेमाल बोलकर करें > मैनेज करें वॉइस मैच को चुनें.
  3. "वॉइस मैच की सुविधा में उपलब्ध भाषाएँ" में जाकर, कोई भाषा जोड़ें को चुनें.

अहम जानकारी: Google Home ऐप्लिकेशन की सेटिंग में जाकर, वॉइस मैच की सुविधा अन्य भाषाओं में भी सेट अप की जा सकती है. 

वॉइस मैच के साथ इस्तेमाल की जा सकने वाली भाषाएँ

अगर आपने अपने Google खाते के लिए, वॉइस मैच को किसी ऐसी भाषा में सेट अप किया है जो Android डिवाइसों पर उपलब्ध है, लेकिन iPhone पर नहीं, तो उस भाषा में वॉइस मैच की सुविधा को मैनेज करने के लिए Android डिवाइस पर जाएँ. 

  • ऐरेबिक
  • बांग्ला
  • चाइनीज़ (सिंप्लिफ़ाइड)
  • चाइनीज़ (ट्रेडिशनल)
  • क्रोएशियन*
  • चेक*
  • डेनिश
  • डच
  • अंग्रेज़ी
  • फ़ारसी 
  • फ़िलिपीनो 
  • फ़िनिश*
  • फ़्रेंच
  • जर्मन
  • गुजराती
  • हिन्दी
  • इंडोनेशियन
  • इटैलियन
  • जैपनीज़
  • कन्नड़
  • कोरियन
  • मलय
  • मलयालम
  • मराठी
  • नॉर्वीजन
  • पोलिश
  • पॉर्चुगीज़
  • रोमेनियन*
  • रशियन
  • स्पेनिश
  • स्वीडिश
  • तमिल
  • थाई
  • टर्किश
  • उर्दू
  • वियतनामीज़
*यह भाषा, “Ok Google” बोलकर दिए जाने वाले निर्देशों के साथ काम नहीं करती है.

वॉइस मैच की सुविधा का इस्तेमाल कहाँ किया जा सकता है

वॉइस मैच का इस्तेमाल, Google के अलग-अलग प्रॉडक्ट और अन्य सुविधाओं में किया जाता है. जैसे: 

  • जब Android फ़ोन या स्मार्टवॉच पर Gemini से चैट करने के लिए, “Ok Google” का इस्तेमाल किया जाए. 
  • जब शोर-शराबे वाली किसी जगह पर Google से आवाज़ की पहचान करवानी हो या बातचीत करनी हो.
  • जब आपको Google Home ऐप्लिकेशन से कनेक्ट किए गए किसी डिवाइस पर, अपनी दिलचस्पी के हिसाब से और बेहतर जवाब पाने हों.

वॉइस मैच की सुविधा चालू होने पर, Google Home ऐप्लिकेशन से कनेक्ट किए गए डिवाइसों पर अपनी दिलचस्पी के हिसाब से जवाब मिल सकते हैं. जैसे, Google स्मार्ट स्पीकर या स्मार्ट डिसप्ले पर. 

ज़रूरी जानकारी: किसी डिवाइस के लिए वॉइस मैच की सुविधा बंद करने पर, लिंक किए गए अन्य डिवाइसों के लिए वॉइस मैच की सेटिंग चालू रहती हैं. ऐसा तब तक होता है, जब तक कि Google खाते में जाकर वॉइस मैच की सुविधा बंद नहीं की जाती. 

वॉइस मैच के मॉडल को सेव करके रखने और मिटाने से जुड़ी नीति

Google, वॉइस मैच वाले आपके ऐक्टिव वॉइस मॉडल को आपके Google खाते में और उन डिवाइसों पर सुरक्षित तरीक़े से सेव रखता है जिन पर आपने वॉइस मैच का इस्तेमाल करने वाली कोई सुविधा सेट अप की है. इनऐक्टिव मॉडल, 12 महीनों के बाद अपने-आप मिट जाते हैं. मॉडल के मिटने पर भी, वॉइस मैच की सुविधा को ट्रेन करने के लिए वॉइस मॉडल के इस्तेमाल पर आपकी सहमति और रिकॉर्डिंग की वैधता बनी रहती है. वॉइस मॉडल के मिटने से, वे सुविधाएँ बंद हो जाती हैं जिनके लिए इसकी ज़रूरत पड़ती है. साथ ही, अगर डिवाइस पर कोई अन्य सुविधा या प्रॉडक्ट आपके वॉइस मॉडल का इस्तेमाल नहीं करता है, तो इसे डिवाइस से मिटा दिया जाता है.

अगर आपके Google खाते के लिए वॉइस मैच की सुविधा बंद है, तो इसका इस्तेमाल करने वाली सभी सुविधाएँ और प्रॉडक्ट काम करना बंद कर देते हैं. साथ ही, डिवाइसों से आपके वॉइस मॉडल और आपके Google खाते से आपकी आवाज़ की रिकॉर्डिंग मिट जाती हैं. डिवाइस में मौजूद वॉइस मॉडल को मिटाने में 24 घंटे लग सकते हैं और इसके लिए डिवाइस का ऑनलाइन होना ज़रूरी है. मेरी गतिविधि में जाकर, अपनी आवाज़ की रिकॉर्डिंग मैनेज की जा सकती हैं.

कुछ देशों/इलाकों में, वॉइस मॉडल को बायोमेट्रिक डेटा माना जा सकता है.

वॉइस मैच के पुराने वर्शन मैनेज करना और मिटाना

अगर इस सुविधा के साथ काम करने वाले डिवाइसों पर Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन या Google Assistant का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो हो सकता है कि डिवाइसों में वॉइस मैच की सुविधा का पुराना वर्शन सेट अप हो. वॉइस मैच की सेटिंग, Google Home ऐप्लिकेशन या Google Assistant की सेटिंग में जाकर देखी जा सकती हैं. वॉइस मैच की सेटिंग में जाकर, हर डिवाइस के लिए वॉइस मैच को चालू या बंद किया जा सकता है. साथ ही, मेरी गतिविधि में जाकर, अपनी आवाज़ की रिकॉर्डिंग मैनेज की जा सकती हैं.
  1. Google Home ऐप्लिकेशन Google Home खोलें.
  2. जिस डिवाइस पर वॉइस मैच की सेटिंग बदलनी हैं उस पर > सेटिंग > पहचानना और शेयर करना > वॉइस मैच पर टैप करें. 
अहम जानकारी: कुछ पुराने या ऑफ़लाइन डिवाइसों पर, वॉइस मैच के मॉडल मिटाने के लिए, डिवाइस को फ़ैक्ट्री रीसेट करना पड़ सकता है.

इसी विषय से जुड़े लिंक

 

Android iPhone और iPad
true
Google खाते में आपका स्वागत है!

हमें इस बारे में जानकारी मिली है कि आपके पास नया Google खाता है! Google खाते की चेकलिस्ट की मदद से, Google खाता इस्तेमाल करने के अपने अनुभव को बेहतर बनाने का तरीका जानें.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
5917826238173312407
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
70975
false
false
false
false