अहम जानकारी: तीसरे पक्ष की सेवाओं का मतलब है कि ऐसी कंपनियां या डेवलपर जो Google से बाहर के हैं. अपने डेटा की कॉपी को तीसरे पक्ष की सिर्फ़ उन सेवाओं पर ट्रांसफ़र करें जिन पर आपको भरोसा है. जोखिमों के बारे में जानें.
Google आपको अपने डेटा की कॉपी ट्रांसफ़र करने की सुविधा का दायरा बढ़ाने का विकल्प देता है. इसके तहत, तीसरे पक्ष की किसी सेवा को, अपने Google खाते से जुड़ा कुछ डेटा ट्रांसफ़र किया जा सकता है, ताकि वह उसे इस्तेमाल कर सके. यह विकल्प उन देशों और इलाकों के लोगों के लिए उपलब्ध है जहां यह सुविधा काम करती है. यह सुविधा Google Takeout में सभी लोगों के लिए पहले से उपलब्ध सुविधाओं के अतिरिक्त है. जिन देशों और इलाकों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां के लोग Google Takeout का इस्तेमाल करके अपने Google खाते के डेटा की एक कॉपी बना सकते हैं. वे इस कॉपी को अपने निजी कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं या मैन्युअल रूप से किसी तीसरे पक्ष की सेवा को ट्रांसफ़र कर सकते हैं.
अपने डेटा की कॉपी को ट्रांसफ़र करने की सुविधा उपलब्ध होने पर, यह प्रोसेस हमेशा तीसरे पक्ष की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर शुरू होगी. यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए, Google से बाहर की सेवाएं हमारे टूल का इस्तेमाल कर सकती हैं. हालांकि, इस सुविधा को सेट अप करना उनकी ही ज़िम्मेदारी होती है. वे यह भी तय कर सकती हैं कि इसे सेट अप किया जाए या नहीं.
जानकारी: दफ़्तर, स्कूल या किसी अन्य संगठन वाले खातों पर डेटा के ऐक्सेस की सेटिंग अलग हो सकती है. अपने ऐसे खातों पर शायद आपको Google खाते से जुड़े डेटा की कॉपी को, तीसरे पक्ष की सेवा पर ट्रांसफ़र करने की सुविधा न मिले. हालांकि, आपको यह सुविधा तभी मिलेगी, जब आपके एडमिन ने इसे चालू किया हो. इस बारे में ज़्यादा जानें कि आपके लिए यह सुविधा उपलब्ध है या नहीं.
कुछ बातों का ध्यान रखें:
- यह चुना जा सकता है कि आपको अपने डेटा की कॉपी को तीसरे पक्ष की सेवा में ट्रांसफ़र करना है या नहीं.
- अगर आपको अपने डेटा की कॉपी को ट्रांसफ़र करना है, तो यह चुना जा सकता है कि कौनसा डेटा कॉपी किया जाए.
- अपने डेटा की स्टैटिक कॉपी को सिर्फ़ एक बार के लिए शेयर किया जा सकता है या 30 या 180 दिनों के लिए अपने डेटा का ऐक्सेस दिया जा सकता है.
- अगर आपने 30 या 180 दिनों के लिए अपने डेटा का ऐक्सेस दिया है, तो तीसरे पक्ष की सेवा उस दौरान, आपके डेटा की अपडेट की गई कॉपी को समय-समय पर ऐक्सेस और ट्रांसफ़र कर सकती है.
- तीसरे पक्ष की सेवा के पास यह सुविधा भी होगी कि वह आपके दिए ऐक्सेस में से सिर्फ़ कुछ डेटा या पूरे डेटा की नई कॉपी बना सकती है.
- इस प्रोसेस के दौरान, Google आपकी किसी भी Google सेवा से कोई डेटा नहीं मिटाएगा.
- जब किसी तीसरे पक्ष की सेवा को आपके डेटा की कॉपी मिल जाती है, तो उस कॉपी को मैनेज करने और सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी उसी पक्ष की होती है, Google की नहीं.
अपने डेटा की कॉपी को ट्रांसफ़र करने से पहले
Google पूरी कोशिश करता है कि आपका डेटा सुरक्षित रहे और उस पर आपका कंट्रोल रहे. अपने डेटा की कॉपी को ट्रांसफ़र करने से पहले, इस प्रोसेस को समझना ज़रूरी है.
पक्का करें कि आपको तीसरे पक्ष की सेवा पर भरोसा हो
अहम जानकारी: Google किसी भी मकसद के लिए, किसी को आपकी निजी जानकारी नहीं बेचता. जब तक आपकी अनुमति नहीं मिलेगी, हम आपका डेटा ट्रांसफ़र नहीं करेंगे.
जब तीसरे पक्ष की सेवा के पास आपके डेटा की कॉपी होती है, तो उसे मैनेज करने और सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी उनकी होती है, Google की नहीं.
आपको शेयर किए जाने वाले डेटा को भी ध्यान से देखना चाहिए, क्योंकि इसमें निजी या संवेदनशील जानकारी हो सकती है. अपने डेटा की कॉपी सिर्फ़ तब ट्रांसफ़र करें, जब आपको लगे कि ऐसा करना सही है और आप इसके लिए तैयार हों.
हमारा यह भी सुझाव है कि आप तीसरे पक्ष की सेवा की निजता नीति और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पढ़ें. इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि वह आपका डेटा कैसे इस्तेमाल करती है. साथ ही, वह आपके डेटा को कैसे सुरक्षित रखती है और उसकी निजता को कैसे बरकरार रखती है. इसमें कई तरह की जानकारी शामिल होती है. जैसे, वह सेवा आपकी संवेदनशील और निजी जानकारी को पढ़ने, मिटाने, उसमें बदलाव करने, उसकी कॉपी ट्रांसफ़र करने या उसे बेचने का काम कर सकती है या नहीं.
इस सुविधा का पूरा कंट्रोल आपके पास है
अहम जानकारी: अपने खाते की सुरक्षा से जुड़े कुछ डेटा और जानकारी को अलग से एक्सपोर्ट करना ज़रूरी है. जैसे, Google Password Manager में सेव किए गए पासवर्ड. अपने Google Wallet में सेव किए गए पासवर्ड एक्सपोर्ट करने का तरीका जानें.
यह तय करने का अधिकार सिर्फ़ आपके पास है कि अपने Google खाते से डेटा की कॉपी को Google के बाहर की किसी सेवा में ट्रांसफ़र करना है या नहीं. यह भी आपको ही तय करना होता है कि कौनसा डेटा कॉपी किया जाए.
उदाहरण के लिए, अगर आपने अपने YouTube डेटा की कॉपी को ट्रांसफ़र करने का फ़ैसला किया, तो यह तय करना आपके हाथ में है कि अपने निजी वीडियो की कॉपी बनानी है या नहीं. आपके डेटा की कॉपी को तीसरे पक्ष की सेवा में ट्रांसफ़र करते समय, आपसे हर बार यह पूछा जाता है कि कौनसा डेटा कॉपी करना है और कौनसा नहीं.
अहम जानकारी:इससे पहले कि Google आपके डेटा की कॉपी बनाए, इस अनुरोध को रद्द किया जा सकता है. तीसरे पक्ष की सेवा को दिया गया ऐक्सेस हटाने के लिए, अपने Google खाते पर जाएं. अगर तीसरे पक्ष की सेवा ने पहले ही आपके डेटा की कॉपी ले ली है, तो वह कॉपी उनकी होगी. उस कॉपी को मैनेज करने की ज़िम्मेदारी भी उनकी होगी. हालांकि, ऐक्सेस हटने के बाद, कोई और कॉपी ट्रांसफ़र नहीं की जा सकेगी.
यह आपको तय करना होता है कि तीसरा पक्ष आपका डेटा कितने समय तक ऐक्सेस कर सकता है
यह प्रोसेस, आपके Google खाते को तीसरे पक्ष की सेवा के साथ सिंक नहीं करती. इस प्रोसेस से, आपके डेटा की एक कॉपी बन जाती है. इसके बाद, तीसरे पक्ष की सेवा उस कॉपी को ट्रांसफ़र कर देती है.
अपने डेटा की एक कॉपी को ट्रांसफ़र करने के लिए इनमें से कोई एक विकल्प चुना जा सकता है:
- सिर्फ़ एक बार शेयर करना. इसका मतलब है कि आज के आपके मौजूदा डेटा की स्टैटिक कॉपी को सिर्फ़ एक बार शेयर किया जाएगा. साथ ही, तीसरा पक्ष इसे सिर्फ़ एक बार ट्रांसफ़र कर पाएगा.
- 30 या 180 दिनों के लिए शेयर करना. इसका मतलब है कि तीसरे पक्ष आपकी चुनी गई अवधि के दौरान, आपके डेटा की अपडेट की गई कॉपी नियमित तौर पर ऐक्सेस कर पाएगा.
- अगर इस अवधि के दौरान आपने अपने डेटा में बदलाव किए, तो नई कॉपी में सभी बदलाव शामिल किए जाएंगे.
आपका डेटा मिटाया नहीं जाएगा
इस प्रोसेस के दौरान, Google अपनी सेवाओं से जुड़ा आपका कोई भी डेटा नहीं मिटाता. जिस समय तीसरे पक्ष की सेवा आपके डेटा को ट्रांसफ़र करती है उसी समय Google, उस ट्रांसफ़र में मौजूद डेटा की एक कॉपी बना लेता है. अपने Google खाते में इस जानकारी को ढूंढने, कंट्रोल करने, और मिटाने का तरीका जानें.
अहम जानकारी:
- कौनसा डेटा ट्रांसफ़र किया जाएगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि तीसरे पक्ष की सेवा ने आपके डेटा को ट्रांसफ़र करना कब शुरू किया है. यह इस पर निर्भर नहीं करता है कि उस सेवा ने आपसे डेटा ट्रांसफ़र करने की अनुमति कब मांगी थी.
- इन दो कार्रवाइयों के बीच, आपके डेटा में जो बदलाव किए जाते हैं और जो जानकारी जोड़ी जाती है वह इस कॉपी में दिखती है.
- डेटा एक्सपोर्ट करने की प्रोसेस शुरू हो जाने के बाद, आपके डेटा में किए गए बदलाव और जोड़ी गई जानकारी इस कॉपी में तब नहीं दिखेंगे, जब आपने सिर्फ़ एक बार शेयर करने का विकल्प चुना हो. 30 या 180 दिनों का ऐक्सेस देने पर ये बदलाव दिखेंगे.
अपने डेटा की कॉपी को Google खाते से तीसरे पक्ष की किसी सेवा में ट्रांसफ़र करने का विकल्प चुनने पर, Google आपके चुने गए डेटा की एक कॉपी बना लेता है. आपके डेटा की कॉपी को ट्रांसफ़र करने की ज़िम्मेदारी तीसरे पक्ष की सेवा की होती है.
अहम जानकारी: तीसरे पक्ष की सेवाओं का मतलब है कि ऐसी कंपनियां या डेवलपर जो Google से बाहर के हैं. अपने डेटा की कॉपी को तीसरे पक्ष की सिर्फ़ उन सेवाओं पर ट्रांसफ़र करें जिन पर आपको भरोसा है. जोखिमों के बारे में जानें.
अपने डेटा की कॉपी को ट्रांसफ़र करना
तीसरे पक्ष की सेवा आपका कुछ डेटा ऐक्सेस करने का अनुरोध करती है. इसलिए, यह प्रोसेस हमेशा उनके ऐप्लिकेशन या वेबसाइट पर शुरू होती है. Google कंट्रोल नहीं करता कि यह विकल्प कैसे और कहां दिखेगा.
अगर आपको कुछ डेटा की कॉपी ट्रांसफ़र करनी है, तो:
- आपसे अपने Google खाते में साइन इन करने के लिए कहा जा सकता है.
- निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और तय करें कि आपको अपने डेटा की कॉपी और ऐसे डेटा को ट्रांसफ़र करना है या नहीं जिसे तीसरे पक्ष की सेवा ऐक्सेस कर सकती है.
- अगर आपको डेटा का ऐक्सेस शेयर करना है, तो चुनें कि आपको डेटा का ऐक्सेस सिर्फ़ एक बार शेयर करना है या 30 या 180 दिनों के लिए शेयर करना है. सिर्फ़ एक बार शेयर करने का मतलब है कि आपके डेटा की स्टैटिक कॉपी को सिर्फ़ एक बार शेयर किया जाएगा. वहीं, 30 या 180 दिनों के लिए शेयर करने का मतलब है कि तीसरा पक्ष आपके डेटा की अपडेट की गई कॉपी को ऐक्सेस और ट्रांसफ़र कर पाएगा.
- तीसरे पक्ष की सेवा को आपके डेटा की कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे वह ट्रांसफ़र कर सकेगी.
- डेटा ट्रांसफ़र हो जाने के बाद, उसकी कॉपी को सुरक्षित रखने और उसकी निजता बरकरार रखने की ज़िम्मेदारी तीसरे पक्ष की सेवा की होती है. Google इस काम की ज़िम्मेदारी नहीं लेता है.
अहम जानकारी: इस प्रोसेस को पूरा होने में कई घंटे या दिन लग सकते हैं. यह इस बात पर निर्भर करता है कि कितना डेटा कॉपी किया गया है और तीसरे पक्ष की सेवा, कॉपी को कब ट्रांसफ़र करती है.
सुझाव/राय दें या शिकायत करें
अगर आपको ऐसी समस्याएं आ रही हैं जिनके बारे में इस लेख में नहीं बताया गया है, तो हमें सुझाव/राय दें या शिकायत करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
यह सुविधा कहां उपलब्ध है?- ऑस्ट्रिया
- बेल्जियम
- बुल्गारिया
- क्रोएशिया
- साइप्रस
- चेक गणराज्य
- डेनमार्क
- एस्टोनिया
- फ़िनलैंड
- फ़्रांस
- जर्मनी
- ग्रीस
- हंगरी
- आयरलैंड
- इटली
- लातविया
- लिथुआनिया
- लक्ज़मबर्ग
- माल्टा
- नीदरलैंड्स
- पोलैंड
- पुर्तगाल
- रोमानिया
- स्लोवाकिया
- स्लोवेनिया
- स्पेन
- स्वीडन
- स्विट्ज़रलैंड
- यूनाइटेड किंगडम
जानें कि Google कैसे तय करता है कि आपका खाता किस देश से जुड़ा है.
नहीं. ऐसा हो सकता है कि आपका Google खाता जिस देश से जुड़ा है वहां यह सुविधा उपलब्ध न हो. ऐसा हो सकता है कि आप इस सुविधा का इस्तेमाल न कर पाएं, अगर:
- आपके खाते को आपका दफ़्तर, स्कूल या कोई अन्य संगठन मैनेज करता है.
- ऐसा होने पर, अपने खाते के एडमिन से संपर्क करें. अपने एडमिन की जानकारी ढूंढने का तरीका जानें.
- आपका Google खाता 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति के लिए बनाया गया है.
- आपके खाते को Google के Advanced Protection Program में रजिस्टर किया गया है.
Google आपके डेटा की कॉपी नहीं बना पाएगा, क्योंकि:
- डेटा नहीं मिल सका. एक बार फिर से पक्का करें कि यह उसी तरह का डेटा है जिसे आपको कॉपी करना है.
- आपने नया अनुरोध तब किया था, जब पिछले अनुरोध पर काम चल रहा था. इस स्थिति में, हो सकता है कि दोनों में से कोई एक अनुरोध पूरा न हो. नया अनुरोध करने से पहले, पिछले सभी अनुरोधों को मंज़ूरी मिलने का इंतज़ार करें.
- आपके डेटा को कॉपी करने की प्रोसेस में कोई गड़बड़ी हुई है. अगर ऐसा होता है, तो फिर से प्रोसेस करने की कोशिश करें.
डेटा कॉपी होने के बाद किसी भी तरह की समस्या होने पर, सीधे तीसरे पक्ष की सेवा से संपर्क करें.
अहम जानकारी: तीसरे पक्ष की सेवाओं का मतलब है कि ऐसी कंपनियां या डेवलपर जो Google से बाहर के हैं. अपने डेटा की कॉपी को तीसरे पक्ष की सिर्फ़ उन सेवाओं पर ट्रांसफ़र करें जिन पर आपको भरोसा है. जोखिमों के बारे में जानें.
Google के इन प्रॉडक्ट से तीसरे पक्ष की सेवाओं में, अपने कुछ डेटा की कॉपी को ट्रांसफ़र किया जा सकता है:
- Chrome ब्राउज़र
- Google Maps
- Play Store
- Google Search
- Google Shopping
- YouTube
डेवलपर के लिए
हमारी डेवलपर गाइड के साथ-साथ अन्य रेफ़रंस, संसाधन, और नीतियों को देखने के लिए, Data Portability API से जुड़ा दस्तावेज़ देखें.