अपने खाते में मौजूद कुछ डेटा को तीसरे पक्ष के साथ सुरक्षित तरीके से शेयर करने में, Google आपकी मदद कैसे करता है

Google, आपको Google खाते में मौजूद अपने कुछ डेटा को तीसरे पक्ष के साथ सुरक्षित तरीके से शेयर करने में मदद करता है.

तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवाओं को अपने Google खाते का ऐक्सेस देने पर:

  • Google आपको बताता है कि तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन और सेवाओं के साथ किस तरह का डेटा शेयर किया जा सकता है.
  • Google आपकी अनुमति के बिना आपका डेटा शेयर नहीं करता है.
  • किसी भी समय, अपने Google खाते में मौजूद डेटा को किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा के साथ शेयर करने की सुविधा बंद की जा सकती है.
  • Google तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवाओं के साथ आपके Google खाते का पासवर्ड शेयर नहीं करता है.

तीसरे पक्ष के जिन ऐप्लिकेशन और सेवाओं के पास आपके Google खाते का ऐक्सेस है उन्हें मैनेज करना

किसी तीसरे पक्ष को अपने Google खाते का दिया गया ऐक्सेस, कभी भी देखा या बदला जा सकता है.

अहम जानकारी: तीसरे पक्ष के किसी ऐप्लिकेशन या सेवा को दिए गए ऐक्सेस की समीक्षा करने या उसे बदलने के लिए, सूची में से उसका नाम चुनें.

अपने ऐप्लिकेशन और सेवाएं देखें

अपने Google खाते का ऐक्सेस देने पर, कौनसा डेटा शेयर होता है

Google कौनसा डेटा शेयर करता है

हम यह समझने में आपकी मदद करेंगे कि किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा ने हमसे आपका किस तरह का डेटा मांगा है. इससे आपको अपने Google खाते का ऐक्सेस किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा को देने के बारे में फ़ैसला लेने में मदद मिलेगी.

इनकी समीक्षा की जा सकती है:

  • Google की वे सेवाएं जिनका ऐक्सेस तीसरे पक्ष ने मांगा है.
  • तीसरे पक्ष के पास, डेटा का किस लेवल का ऐक्सेस है और आपके Google खाते से जुड़े डेटा की मदद से वह क्या कार्रवाइयां कर सकता है.
Google के ऐसे प्रॉडक्ट जिनमें संवेदनशील जानकारी मौजूद होती है

तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवाएं, ऐसे डेटा के ऐक्सेस का अनुरोध कर सकती हैं जो आपके हिसाब से निजी या संवेदनशील हो सकता है. Google के ऐसे प्रॉडक्ट के उदाहरण जिनमें संवेदनशील जानकारी हो सकती है:

  • Gmail: आपके ईमेल में संवेदनशील जानकारी मौजूद हो सकती है. जैसे, आपके संपर्कों के नाम, निजी बातचीत या संवेदनशील दस्तावेज़ वगैरह.
  • Photos: आपके Google Photos एल्बम में ऐसी फ़ोटो हो सकती हैं जिन्हें आप शेयर करना या किसी और को दिखाना पसंद न करें. जैसे, आपके परिवार की तस्वीरें या आधिकारिक दस्तावेज़ों की कॉपी.
    • कुछ फ़ोटो में तारीख और जगह की जानकारी अपने-आप टैग हो जाती है.
  • Drive: आपके Google Drive में, आपकी अपलोड की गई संवेदनशील फ़ाइलें हो सकती हैं. जैसे:
    • निजी फ़ोटो
    • स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी का इतिहास
    • वित्तीय रिकॉर्ड
    • आधिकारिक रिपोर्ट
    • प्रज़ेंटेशन
  • Calendar: आपके Google Calendar में, आपके रोज़ के कामों और निजी इवेंट के बारे में अहम जानकारी हो सकती है. इसमें इवेंट की जगह की जानकारी, मेहमानों के नाम, और अपॉइंटमेंट या मीटिंग का ब्यौरा शामिल है.
  • Contacts: आपके Google Contacts में, आपकी जान-पहचान वाले लोगों के नाम, फ़ोन नंबर, पते, और संपर्क की जानकारी शामिल हो सकती है.

अहम जानकारी: अन्य लोगों के साथ दस्तावेज़ शेयर करने पर, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन और सेवाएं उन लोगों के नाम और ईमेल पते देख सकती हैं.

तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवाएं कौनसा डेटा शेयर कर सकती हैं

जब किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा को अपने Google खाते में मौजूद कुछ डेटा का ऐक्सेस दिया जाता है, तब Google को उस तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा पर बने आपके खाते का ऐक्सेस नहीं मिलता.

Google को तीसरे पक्ष के खाते का कुछ डेटा ऐक्सेस करने की अनुमति दी जा सकती है. हालांकि, डेटा शेयर करने का यह तरीका, Google खाते के कुछ डेटा का ऐक्सेस शेयर करने से अलग होता है. Google खाते को किसी दूसरे खाते से लिंक करने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.

तीसरे पक्ष का कोई ऐप्लिकेशन या सेवा आपके डेटा को कितने समय तक सेव करके रख सकती है

तीसरे पक्ष का कोई ऐप्लिकेशन या सेवा, आपके डेटा को कितने समय तक सेव करके रखेगी, यह निजी डेटा के रखरखाव के लिए बनाई गई उनकी नीति के हिसाब से तय होता है. इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए कि तीसरे पक्ष का कोई ऐप्लिकेशन या सेवा आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे करती है, उसकी निजता नीति और सेवा की शर्तें देखें. आपको यह जानकारी, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा या उसकी वेबसाइट पर मिल सकती है.

अपने Google खाते में मौजूद डेटा का ऐक्सेस देने से पहले

अहम जानकारी: तीसरे पक्ष की निजता नीति को पढ़ें. इससे आपको यह फ़ैसला लेने में मदद मिलेगी कि आपको तीसरे पक्ष को अपने डेटा का ऐक्सेस देना है या नहीं.

किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा को अपने Google खाते का ऐक्सेस देने पर, वह कई काम कर सकती है. इनमें आपकी संवेदनशील जानकारी को पढ़ना, उसमें बदलाव करना, और उसे मिटाना या शेयर करना शामिल है.

यह जानने के लिए कि तीसरे पक्ष का कोई ऐप्लिकेशन या सेवा आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे करती है और उसे कैसे सुरक्षित रखती है, उसकी निजता नीति और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पढ़ें.

अपने Google खाते का ऐक्सेस किसी तीसरे पक्ष को देने से पहले

अपने Google खाते का ऐक्सेस किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा को देने से पहले, इन बातों का ध्यान रखें:

  • सुरक्षा: अगर तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन का सर्वर हैक कर लिया जाता है, तो ऐसे लोग आपका डेटा ऐक्सेस कर सकते हैं जिन्हें इसकी अनुमति नहीं है.
    • अपने Google खाते का ऐक्सेस किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा को देने पर, वह आपके डेटा को अपने सर्वर पर कॉपी और सेव करके रख सकती है. Google, किसी और कंपनी के सर्वर पर मौजूद डेटा की सुरक्षा नहीं कर सकता. ऐसे में, आपके डेटा की सुरक्षा और निजता को ज़्यादा खतरा हो सकता है.
  • डेटा का इस्तेमाल: तीसरे पक्ष का ऐप्लिकेशन या सेवा, आपके डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकती है या उसे गलत तरीके से शेयर कर सकती है.
  • डेटा मिटाना: ऐसा हो सकता है कि आप तीसरे पक्ष के सर्वर से अपना डेटा तुरंत न मिटा पाएं या आपका डेटा अपने-आप न मिटे. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ये कार्रवाइयां तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा पर निर्भर करती हैं. यह भी हो सकता है कि तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा पर बनाए गए अपने खाते को आप आसानी से न मिटा पाएं.
  • नीति में बदलाव: ऐसा हो सकता है कि आपको तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा की नीतियों और काम करने के तरीकों में होने वाले बदलावों के बारे में, सीधे तौर पर सूचनाएं न मिलें.
  • डेटा को देखना: तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा के लिए काम करने वाले कुछ लोग, आपके Google खाते में मौजूद वह डेटा देख सकते हैं जिसे आपने उस ऐप्लिकेशन के साथ शेयर किया है.

उन ऐप्लिकेशन के बारे में जानें जिनकी पुष्टि नहीं की गई है

ऐसा हो सकता है कि Google ने तीसरे पक्ष के उन ऐप्लिकेशन की समीक्षा न की हो जो आपकी संवेदनशील जानकारी का ऐक्सेस मांगते हैं. यह समीक्षा इस बात की जांच करने के लिए की जाती है कि तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन, डेटा सुरक्षित रखने की Google की नीतियों का पालन करते हैं या नहीं. उदाहरण के लिए, अगर तीसरे पक्ष के किसी ऐप्लिकेशन की डेवलपमेंट की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है या उसे बड़े पैमाने पर उपलब्ध नहीं कराया गया है, तो हो सकता है कि Google ने उसकी समीक्षा नहीं की हो.

अगर आपको चेतावनी मिलती है कि इस ऐप्लिकेशन की पुष्टि नहीं की गई है, तो उस ऐप्लिकेशन के साथ अपना डेटा शेयर न करें. डेटा सिर्फ़ तब शेयर करें, जब आपको उस ऐप्लिकेशन के डेवलपर पर भरोसा हो.

कुछ ऐप्लिकेशन की पुष्टि क्यों नहीं की जाती है

ऐप्लिकेशन की पुष्टि न होने की ये वजहें हो सकती हैं:

  • डेवलपर अब भी ऐप्लिकेशन की जांच कर रहा है.
  • उस ऐप्लिकेशन को सिर्फ़ किसी संगठन में काम करने वाले लोगों के लिए खास तौर पर बनाया और उपलब्ध कराया गया है.

गैर-भरोसेमंद डेवलपर, बिना पुष्टि वाले ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल, नुकसान पहुंचाने के लिए कर सकते हैं. जैसे, अनचाहा सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करना या निजी जानकारी चुराना. अपना डेटा सिर्फ़ तब शेयर करें, जब आपको ऐप्लिकेशन डेवलपर पर भरोसा हो.

कुछ तीसरे पक्ष, अपनी सेवा की शर्तों या निजता नीति का लिंक क्यों नहीं देते हैं
  • ऐसा हो सकता है कि तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन डेवलपर, अपनी सेवा की शर्तों या निजता नीति के लिंक Google को न दें. इसकी वजहें ये हो सकती हैं:
    • डेवलपर अब भी अपने ऐप्लिकेशन की जांच कर रहा है.
    • किसी संगठन ने अपने कर्मचारियों या सदस्यों के इस्तेमाल के लिए ऐप्लिकेशन बनाया है.
  • तीसरे पक्ष के किसी ऐप्लिकेशन या सेवा को अपने Google खाते या Google खाते में मौजूद डेटा का ऐक्सेस देने पर, सावधानी बरतना ज़रूरी है. वे आपके डेटा को कैसे प्रोसेस करते हैं और उसे कैसे सुरक्षित रखते हैं, यह जानने के लिए तीसरे पक्ष की साइट पर जाएं और उनकी सेवा की शर्तें और निजता नीति पढ़ें.

तीसरे पक्ष के जिन ऐप्लिकेशन और सेवाओं के पास आपके Google खाते का ऐक्सेस है उन्हें मैनेज करना

किसी तीसरे पक्ष को अपने Google खाते का दिया गया ऐक्सेस, कभी भी देखा या बदला जा सकता है.

अहम जानकारी: तीसरे पक्ष के किसी ऐप्लिकेशन या सेवा को दिए गए ऐक्सेस की समीक्षा करने या उसे बदलने के लिए, सूची में से उसका नाम चुनें.

अपने ऐप्लिकेशन और सेवाएं देखें

इसी विषय से जुड़े लिंक

true
Google खाते में आपका स्वागत है!

हमें इस बारे में जानकारी मिली है कि आपके पास नया Google खाता है! Google खाते की चेकलिस्ट की मदद से, Google खाता इस्तेमाल करने के अपने अनुभव को बेहतर बनाने का तरीका जानें.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
191121439188550589
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
70975
false
false
false
false