बेहतर और अपने हिसाब से अनुभव पाने के लिए, अपने Google खाते को तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा के खाते से सुरक्षित तरीके से लिंक किया जा सकता है.
Google आपके डेटा को किस तरह सुरक्षित रखता है
अपने Google खाते को तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा के खाते से लिंक करने पर:
- आपके Google खाते में मौजूद डेटा को तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा के साथ आम तौर पर शेयर नहीं किया जाता.
- आपकी अनुमति के बिना, आपके Google खाते से कोई भी डेटा शेयर नहीं किया जाता.
- तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा पर मौजूद आपके खाते का पासवर्ड, Google के साथ शेयर नहीं किया जाता.
- किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा के साथ Google खाते को लिंक करने की अनुमति देने पर, Google सिर्फ़ उस डेटा को ऐक्सेस करता है जो आपके खातों को लिंक करने के लिए ज़रूरी होता है.
- किसी भी समय अपने खातों को अनलिंक किया जा सकता है.
अपना Google खाता लिंक करने पर शेयर किया गया डेटा
तीसरे पक्ष का ऐप्लिकेशन या सेवा कौनसा डेटा शेयर करती है?इससे पहले कि तीसरे पक्ष का ऐप्लिकेशन या सेवा आपके डेटा को शेयर करे, आपके पास यह तय करने का विकल्प होता है कि Google को तीसरे पक्ष के अपने खाते का ऐक्सेस देना है या नहीं. तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा के मुताबिक, इन चीज़ों की समीक्षा की जा सकती है:
- आपकी अनुमति मिलने के बाद Google, तीसरे पक्ष के आपके खाते में मौजूद किस डेटा को ऐक्सेस कर पाएगा.
- Google किस लेवल तक आपके खाते को ऐक्सेस कर पाएगा.
- Google आपकी ओर से किस तरह की कार्रवाइयां कर पाएगा.
अपने Google खाते को तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा पर बनाए गए खाते से लिंक करने पर, Google ये काम कर सकता है:
- यह देखना कि आपका खाता किस तरह का है. इससे Google को पता चलता है कि आपकी सदस्यता या खाते के टाइप के आधार पर, आपके पास किस तरह के कॉन्टेंट या सुविधाओं का ऐक्सेस है.
- आपका कॉन्टेंट खोजना या उसमें बदलाव करना. इससे Google कई काम कर पाता है. जैसे, कॉन्टेंट को खोजना, स्ट्रीम करना, और आपकी प्लेलिस्ट में बदलाव करना. वह चाहे, तो किसी डिवाइस पर वीडियो चलाने के बाद, उसे दूसरे डिवाइस पर ठीक वहीं से चला सकता है जहां आपने उसे छोड़ा था.
- आपकी खरीदारी के इतिहास की समीक्षा करना. इससे Google आपके शॉपिंग कार्ट में सही सामान डाल पाता है.
तीसरे पक्ष के आपके खाते की जानकारी के आधार पर, Google आपकी दिलचस्पी के हिसाब से अनुभव दे सकता है. जैसे, यह पता लगाना कि आपने Google TV पर तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन पर कौनसे शो देखे हैं. अन्य उदाहरणों में ये शामिल हैं:
- Google Assistant से, आपके खरीदे हुए संगीत को चलाने या लिंक किए गए किसी संगीत स्ट्रीमिंग ऐप्लिकेशन की प्लेलिस्ट में कोई गाना जोड़ने के लिए बोलना.
- Google Search का इस्तेमाल करके, लिंक किए गए किसी वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्लिकेशन से शो खोजना और उसे वहीं से चलाना जहां आपने उसे छोड़ा था.
- Google Assistant से स्मार्ट लाइट बल्ब चालू या बंद करने के लिए बोलना.
Google और तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा, एक-दूसरे के साथ तब तक डेटा शेयर कर सकती है, जब तक आपके Google खाते से तीसरे पक्ष का आपका खाता लिंक किया रहता है.
अहम जानकारी: Google से लिंक किए गए किसी खाते को मिटाने पर, ऐसे किसी भी डेटा पर असर नहीं पड़ेगा जिसे इस कार्रवाई से पहले शेयर किया गया था.
Google को किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा पर बनाए गए अपने खाते का ऐक्सेस देने पर, उस खाते का डेटा Google के साथ शेयर किया जाता है.
कुछ मामलों में तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा को, Google से डेटा मिल सकता है. उदाहरण के लिए, तीसरे पक्ष का ऐप्लिकेशन या सेवा आपसे ये काम करने के लिए कह सकती है:
- तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा में साइन इन करने के लिए, अपने मौजूदा Google खाते का इस्तेमाल करें.
- तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा को अपने Google खाते के अन्य डेटा का ऐक्सेस दें.