तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन और सेवाओं के साथ Google खाता लिंक करना

अहम जानकारी:

Google खाते को किसी दूसरे खाते से लिंक करने पर, Google को तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा की कुछ सुविधाओं को आपकी ओर से ऐक्सेस करने की अनुमति मिलती है. तीसरे पक्ष, ऐसी कंपनियां या डेवलपर होते हैं जो Google से बाहर के हैं.

उदाहरण के लिए, ऐक्सेस मिलने पर ये काम किए जा सकते हैं:

  • किसी संगीत स्ट्रीमिंग सेवा पर मौजूद खाते को अपने Google खाते से लिंक करके, Google से कोई गाना चलाने या किसी पॉडकास्ट को फिर से शुरू करने के लिए कहना.
  • Google Home को कनेक्ट किए गए डिवाइसों से लिंक करना, ताकि लाइट और थर्मोस्टैट जैसी चीज़ों को कंट्रोल किया जा सके.
  • Google TV से मीडिया सेवाएं लिंक करना, ताकि आपको एक ही जगह पर अपने शो और फ़िल्में देखने के सुझाव मिलते रहें.

किसी भरोसेमंद तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा को Google खाते के कुछ डेटा का ऐक्सेस देने के लिए, आपको अपने Google खाते में साइन इन करना होगा. आपके पास तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा का खाता भी होना चाहिए. अगर आपने इस तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा को ऐक्सेस करने के लिए, 'Google से साइन इन करें' सुविधा का इस्तेमाल किया है, तो इसका मतलब है कि आपके पास पहले से ही इस ऐप्लिकेशन या सेवा का खाता है.

'Google से साइन इन करें' एक अलग सुविधा है. इसकी मदद से, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवाओं में Google खाते से, आसानी से और सुरक्षित तरीके से साइन इन किया जा सकता है. Google खाते को किसी दूसरे खाते से लिंक करने की सुविधा, एक अतिरिक्त सुविधा है. इसकी मदद से, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा में मौजूद अपने डेटा को Google के साथ शेयर किया जा सकता है. ऐसा करने पर, उस ऐप्लिकेशन या सेवा की सुविधाओं को Google के प्रॉडक्ट की मदद से इस्तेमाल किया जा सकता है.

किसी ऐप्लिकेशन या सेवा से लिंक करते समय, आपको Google खाते से साइन इन करने के लिए कहा जा सकता है. इसके अलावा, अगर आपके पास पहले से कोई खाता नहीं है, तो आपसे तीसरे पक्ष के साथ खाता बनाने के लिए कहा जा सकता है. 'Google से साइन इन करें' सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.

जहां आपने Google खाता लिंक किया हो

अहम जानकारी: ऐसा हो सकता है कि आपने लिंक किए गए किसी खाते को अनलिंक किया हो. ऐसे में, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा के उस खाते से जुड़ी कुछ सुविधाओं को आप शायद Google खाते से इस्तेमाल न कर पाएं.

तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवाओं को आपके खाते से लिंक करने वाले कनेक्शन की किसी भी समय समीक्षा की जा सकती है या उन्हें हटाया जा सकता है. अपने Google खाते और तीसरे पक्षों के बीच के कनेक्शन मैनेज करने का तरीका जानें.

लिंक किए गए खातों की समीक्षा करें

लिंक किए गए खातों को मैनेज करने या मिटाने का तरीका जानें.

अपना Google खाता लिंक करना

अहम जानकारी:

  • अगर आपके पास एक से ज़्यादा Google खाते हैं, तो पक्का करें कि आपने वही खाता चुना हो जिसे तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा से लिंक करना है.
  • कुछ मामलों में, Google खाते को किसी दूसरे खाते से लिंक करने की सुविधा का इस्तेमाल करने पर, Google खाते का कुछ डेटा शेयर किया जा सकता है. आपकी सहमति के बिना ऐसा नहीं किया जाएगा. तीसरे पक्ष का कोई ऐप्लिकेशन या सेवा, Google के साथ सिर्फ़ वह डेटा शेयर करती है जो लिंक किए गए ऐप्लिकेशन या सेवा की सुविधा को इस्तेमाल करने के लिए ज़रूरी है. इस बारे में ज़्यादा जानें कि कौनसा डेटा शेयर किया जाता है.
खाते को Google के किसी प्रॉडक्ट से लिंक करना

Google Home या Google Shopping जैसे Google के किसी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने पर, आपको तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा से अपना Google खाता लिंक करने का अनुरोध मिल सकता है.

इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए:

  1. तीसरे पक्ष का ऐप्लिकेशन या सेवा खोलें और साइन इन करने वाले पेज पर जाएं.
  2. Google से साइन इन करें को चुनें.
  3. सहमति दें और लिंक करें को चुनें.

The animated graphic shows the steps you need to take to complete the linking process.  To begin, you will see a consent screen with information about what Google will be able to do after the process is completed. You will then be redirected to the third-party website to log in and consent to sharing your data with Google. If you choose to continue, you will be redirected back to the Google app and the linking process will be completed.

अहम जानकारी: यह प्रोसेस, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवाओं के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा से अनुमति मिलने पर, इस प्रोसेस को Google के प्रॉडक्ट में पूरा किया जा सकता है.

The animated graphic shows the steps you take to complete the simplified linking process within a Google app.  You will be prompted to give the third-party app permission to view your basic Google account profile information, including your email address, which the third-party app will use to check if you already have a user account on their app. If an account associated with your email is found, you will be prompted to consent to complete the linking process. Otherwise, you will be notified to use your email address to create an account on the third-party app to complete the linking process.

तीसरे पक्ष के कुछ ऐप्लिकेशन या सेवाएं, आपको अपने ऐप्लिकेशन या सेवा के अंदर ही Google खाते को लिंक करने की सुविधा देती हैं.

The animated graphic illustrates the steps involved in completing the linking process within the third party app.  To begin the linking process, you will see a consent screen with information about what Google will be able to do after the process is completed. If you choose to continue, you will be redirected to the installed third-party app, where you will need to consent to complete the linking process. You will then be redirected back to the Google app, and the linking process will be completed.

तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा को अपने खाते से लिंक करना

तीसरे पक्ष के कुछ ऐप्लिकेशन या सेवाएं, आपको अपने ऐप्लिकेशन या सेवा के अंदर ही Google खाते को लिंक करने की सुविधा देती हैं. जब आपको अपना खाता लिंक करने का अनुरोध मिलता है, तब:

  1. तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा में, वह Google खाता चुनें जिसे आपको लिंक करना है.
  2. अपनी स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

अहम जानकारी: यह प्रोसेस, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवाओं के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

इसी विषय से जुड़े लिंक

true
Google खाते में आपका स्वागत है!

हमें इस बारे में जानकारी मिली है कि आपके पास नया Google खाता है! Google खाते की चेकलिस्ट की मदद से, Google खाता इस्तेमाल करने के अपने अनुभव को बेहतर बनाने का तरीका जानें.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
1587108819062787081
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
70975
false
false
false
false