आपकी निजता अहम है. इस लेख में बताया गया है कि तीसरे पक्ष के साथ डेटा शेयर करने के लिए, 'Google से साइन इन करें' सुविधा का इस्तेमाल करने पर, Google आपकी निजता की सुरक्षा कैसे करता है.
'Google से साइन इन करें' सुविधा की मदद से, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन और सेवाओं में Google खाते का इस्तेमाल करके, साइन इन किया जा सकता है. यह बेहद आसान और सुरक्षित प्रोसेस है. तीसरे पक्ष ऐसी कंपनियां या डेवलपर होते हैं जो Google से बाहर के हैं. तीसरे पक्ष की सिर्फ़ ऐसी कंपनियों या डेवलपर के साथ अपना डेटा शेयर करें जो भरोसेमंद हों.
ध्यान रखें कि:
- Google आपको यह सूचना देता है कि उसने तीसरे पक्ष के साथ कौनसा डेटा शेयर किया है.
- आपकी अनुमति के बिना, 'Google से साइन इन करें' सुविधा आपका डेटा शेयर नहीं करती है.
- आपके पास किसी भी समय, तीसरे पक्ष के खाते में साइन इन करने के लिए, 'Google से साइन इन करें' सुविधा का इस्तेमाल बंद करने का विकल्प है.
- किसी तीसरे पक्ष के साथ शेयर किया गया अपना डेटा और जानकारी मिटाने के लिए, आपको उसकी साइट या ऐप्लिकेशन पर जाना होगा.
- Google, आपके Google खाते के पासवर्ड को तीसरे पक्ष के साथ शेयर नहीं करता.
जानें कि 'Google से साइन इन करें' सुविधा इस्तेमाल करने पर, कौनसा डेटा शेयर किया जाता है
Google कौनसा डेटा शेयर करता है
अहम जानकारी: 'Google से साइन इन करें' सुविधा का इस्तेमाल करने पर, आपके Google खाते का पासवर्ड शेयर नहीं किया जाता.
जब किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा को ऐक्सेस करने के लिए 'Google से साइन इन करें' सुविधा का इस्तेमाल किया जाता है, तो Google आपके Google खाते की सिर्फ़ यह जानकारी शेयर करता है:
- आपका नाम
- आपका ईमेल पता
- आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो
यह डेटा आपकी अनुमति के बाद ही शेयर किया जाता है. 'Google से साइन इन करें' सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, इनमें से हर एक जानकारी का होना ज़रूरी है.
आपके नाम, ईमेल पते, और प्रोफ़ाइल फ़ोटो के अलावा, तीसरा पक्ष आपके Google खाते में मौजूद कुछ और डेटा का ऐक्सेस भी मांग सकता है.
आपके Google खाते में मौजूद डेटा का ऐक्सेस मांगने वाले ऐप्लिकेशन और सेवाओं के बारे में ज़्यादा जानें.
तीसरे पक्ष आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे करते हैंअहम जानकारी: तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवाएं, आपके ईमेल पते, नाम, और प्रोफ़ाइल फ़ोटो का इस्तेमाल अन्य तरीके से भी कर सकती हैं. इस बारे में, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवाओं की निजता नीतियों में या कहीं और जानकारी दी जाती है.
आपके ईमेल पते का इस्तेमाल, तीसरे पक्ष के प्लैटफ़ॉर्म पर आपका खाता बनाने या उस पर पहले से मौजूद खाते में आपको साइन इन करने के लिए किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, आपके ईमेल पते का इस्तेमाल इन कामों के लिए किया जा सकता है:
- यह देखने के लिए कि आपने तीसरे पक्ष के प्लैटफ़ॉर्म पर पहले से ही खाता बनाया है या नहीं.
- आपके Google खाते को तीसरे पक्ष के प्लैटफ़ॉर्म पर पहले से मौजूद किसी खाते से जोड़ने के लिए.
- तीसरे पक्ष के प्लैटफ़ॉर्म पर आपका नया खाता बनाने के लिए.
अगर आपके पास पहले से किसी तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन या सेवा का खाता नहीं है, तो तीसरा पक्ष आपके नाम और प्रोफ़ाइल फ़ोटो का इस्तेमाल करके नया खाता बना सकता है.
तीसरा पक्ष कौनसा डेटा शेयर करता है
'Google से साइन इन करें' सुविधा का इस्तेमाल करने पर, Google को आपके तीसरे पक्ष के खाते का ऐक्सेस नहीं मिलता.
अहम जानकारी: Google, विज्ञापन दिखाने या अपने किसी भी दूसरे प्रॉडक्ट के लिए, 'Google से साइन इन करें' सुविधा से ली गई आपकी जानकारी या गतिविधि का डेटा इस्तेमाल नहीं करता.
आपका डेटा कब तक शेयर किया जाता हैतीसरा पक्ष, डेटा के रखरखाव की अपनी नीति के हिसाब से यह तय करता है कि आपका डेटा कितने समय तक सेव रखना है. यह जानने के लिए कि तीसरा पक्ष आपका डेटा कैसे इस्तेमाल करता है, उसकी निजता नीति और सेवा की शर्तों वाले दस्तावेज़ देखें. ये दस्तावेज़ आपको यहां मिल सकते हैं:
- तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन, सेवा या वेबसाइट पर
- सहमति वाली स्क्रीन के सबसे नीचे. ऐसा तब होता है, जब पहली बार 'Google से साइन इन करें' सुविधा की मदद से ऐप्लिकेशन में साइन इन किया जाता है
अगर आपने किसी तीसरे पक्ष की सेवा को पहले कभी सहमति दी थी. ऐसे में, उस सेवा के लिए 'Google से साइन इन करें' सुविधा को इस्तेमाल किया जाता है, तो वह आपकी प्रोफ़ाइल की बुनियादी जानकारी हासिल कर सकती है. जैसे, आपका नाम, ईमेल पता, और प्रोफ़ाइल फ़ोटो. Google खाते के "सुरक्षा और साइन इन" सेक्शन में जाकर, 'Google से साइन इन करें' सुविधा की सेटिंग अपडेट की जा सकती हैं. सहमति हटाने के बाद, ऐप्लिकेशन या सेवा पर 'Google से साइन इन करें' सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
सहमति हटाने पर, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन और सेवाएं आपकी प्रोफ़ाइल की बुनियादी जानकारी को ऐक्सेस नहीं कर पाएंगी. साथ ही, वे इसमें न तो कोई बदलाव कर पाएंगी और न ही उसे शेयर या दोबारा शेयर कर पाएंगी. इस जानकारी में आपका नाम, ईमेल पता, और प्रोफ़ाइल फ़ोटो शामिल है. हालांकि, सहमति हटाने पर, पहले से शेयर किए गए डेटा को मिटाया नहीं जाता.
ऐक्सेस हटाने पर, तीसरे पक्ष का ऐप्लिकेशन या सेवा वह जानकारी सेव रख सकती है जो आपने Google खाते से साइन इन करते समय दी थी. ऐसा हो सकता है कि आपको तीसरे पक्ष की साइटों और ऐप्लिकेशन से उस डेटा को मिटाने का अनुरोध करना पड़े जो आपने पहले शेयर किया था.
आपके Google खाते को सुरक्षित रखने के लिए हमारी सुरक्षा टेक्नोलॉजी, संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने में आपकी मदद करती है. अगर आपने Google खाते को 'सभी खातों की सुरक्षा' सुविधा का इस्तेमाल करने वाले ऐप्लिकेशन या सेवाओं से कनेक्ट किया है, तो हम उन्हें संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने पर सूचना दे सकते हैं. इस तरह, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन और सेवाएं आपको इंटरनेट पर सुरक्षित रखने के लिए, Google की सुरक्षा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती हैं.
'सभी खातों की सुरक्षा' सुविधा के काम करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
'Google से साइन इन करें' सुविधा का इस्तेमाल करके कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन और सेवाओं को मैनेज करने का पूरा कंट्रोल आपके पास होता है
आपके डेटा पर आपका पूरा कंट्रोल होता है. 'Google से साइन इन करें' सुविधा का इस्तेमाल करके कनेक्ट किए गए ऐप्लिकेशन और सेवाओं की कभी भी जांच की जा सकती है या उन्हें हटाया जा सकता है. किसी ऐप्लिकेशन और सेवा के कनेक्शन की जांच करने और उसे हटाने का तरीका जानें. 'Google खाते में साइन-इन के लिए अनुरोधों' को बंद करने के लिए, 'Google से साइन इन करें' सुविधा को बंद करने का तरीका यहां जानें.
अपने ऐप्लिकेशन और सेवाएं देखें