अपने Google खाते में, सर्वनाम/प्रोनाउन की जानकारी बदलना

अहम जानकारी: यह सुविधा सभी देशों में उपलब्ध नहीं है.

अपनी निजी जानकारी बदलना

आपके पास अपनी निजी जानकारी, जैसे कि अपने लिए इस्तेमाल होने वाले सर्वनाम में बदलाव करने का विकल्प होता है.

  1. अपने Google खाते के पेज पर जाएं.
  2. लोग और शेयर करना पर क्लिक करें.
  3. “चुनें कि अन्य लोगों को आपकी कौनसी जानकारी दिखे” सेक्शन में, मेरे बारे में जानकारी पर क्लिक करें.
  4. सर्वनाम/प्रोनाउन पर क्लिक करें.
  5. अपने हिसाब से बदलाव करें.

ज़रूरी जानकारी: आपके पास यह चुनने का विकल्प है कि सर्वनाम किसे दिखेंगे. यह कंट्रोल करने का तरीका जानें कि Google की सभी सेवाओं पर, दूसरों को आपकी कौनसी जानकारी दिखे.

सर्वनाम/प्रोनाउन क्या हैं?

सर्वनाम/प्रोनाउन से दूसरे लोगों को पता चलता है कि आपको कैसे संबोधित किया जाए. इससे बातचीत को बेहतर बनाने और सम्मान बनाए रखने में मदद मिलती है.

सर्वनाम की सुविधा, फ़िलहाल सभी भाषाओं या इलाकों में उपलब्ध नहीं है. सर्वनाम उन भाषाओं में दिखेंगे जिनके लिए उन्हें सेट किया गया है, भले ही भाषा की मौजूदा सेटिंग कुछ भी हों.

Google खाते के “सर्वनाम/प्रोनाउन” सेक्शन में, ये काम किए जा सकते हैं:

  • मौजूदा सर्वनाम/प्रोनाउन में से कोई एक चुनना.
  • पसंद के मुताबिक सर्वनाम/प्रोनाउन जोड़ना.
  • सर्वनाम/प्रोनाउन तय न करने का विकल्प चुनना.
  • यह चुनना कि आपके सर्वनाम/प्रोनाउन कौन देख सकता है.

यह चुनना कि आपके सर्वनाम कौन देख सकता है

डिफ़ॉल्ट रूप से, आपके सर्वनाम/प्रोनाउन को Google के प्रॉडक्ट और सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले अन्य लोगों के साथ शेयर नहीं किया जाता है. यह चुनने के लिए कि आपके सर्वनाम/प्रोनाउन कौन देख सकता है, अपने Google खाते में, “मेरे बारे में” सेक्शन पर जाएं. इसके बाद, सेटिंग में बदलाव करके, “सिर्फ़ आप”, “आपका संगठन” या “कोई भी” में से कोई एक विकल्प चुनें.

Google आपके सर्वनाम/प्रोनाउन का इस्तेमाल कैसे करता है

अगर आपने सर्वनाम/प्रोनाउन दिखाने का विकल्प चुना है, तो वे तब दिखेंगे, जब कोई व्यक्ति आपकी संपर्क जानकारी देखेगा या Gmail, Chat या Google के अन्य प्रॉडक्ट में आपके अवतार को देखेगा. यह जानकारी Google Meet में, आपकी फ़ोटो के बगल में भी दिखेगी.

इस जानकारी का इस्तेमाल, विज्ञापनों या पसंद के मुताबिक इस्तेमाल की जा सकने वाली अन्य सुविधाओं के लिए नहीं किया जाता है.

true
Google खाते में आपका स्वागत है!

हमें इस बारे में जानकारी मिली है कि आपके पास नया Google खाता है! Google खाते की चेकलिस्ट की मदद से, Google खाता इस्तेमाल करने के अपने अनुभव को बेहतर बनाने का तरीका जानें.

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13550825288267919519
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
70975
false
false
false
false