सुरक्षा से जुड़ी हमारी टेक्नोलॉजी, संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने में मदद करती है, ताकि आपके Google खाते को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखा जा सके. हम 'सभी खातों की सुरक्षा' सुविधा से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी उन ऐप्लिकेशन और सेवाओं के साथ शेयर कर सकते हैं जिनका इस्तेमाल आपने अपने Google खाते के साथ किया है. इस तरह तीसरे-पक्ष के ऐप्लिकेशन और सेवाएं, संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने वाली Google की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके, आपको इंटरनेट पर सुरक्षित रख सकती हैं.
'सभी खातों की सुरक्षा' सुविधा कैसे काम करती है
किन ऐप्लिकेशन और सेवाओं को Google से सुरक्षा से जुड़े मैसेज मिलते हैं
Google से सुरक्षा से जुड़े मैसेज पाने के लिए, किसी ऐप्लिकेशन या सेवा के लिए यह ज़रूरी है कि वह:
- 'सभी खातों की सुरक्षा' सुविधा में हिस्सा ले.
- आपके Google खाते से कनेक्ट रहे.
- अगर कोई ऐप्लिकेशन या सेवा आपके Google खाते से जुड़ी है, तो आपने:
आपके Google खाते में कोई संदिग्ध गतिविधि होने पर, सुरक्षा से जुड़े मैसेज भेजे जाते हैं. उदाहरण के लिए:
- आपका खाता हैक कर लिया गया हो
- आपका खाता निलंबित या बंद कर दिया गया हो
- आपके खाते को आपके डिवाइसों या ब्राउज़र से साइन आउट कर दिया गया हो
Google और 'सभी खातों की सुरक्षा' सुविधा में हिस्सा लेने वाले ऐप्लिकेशन और सेवाएं, इन कामों के लिए सुरक्षा से जुड़े मैसेज इस्तेमाल कर सकती हैं:
- आपके खाते में संदिग्ध गतिविधि का पता लगाना
- आपका खाता सुरक्षित रखने के लिए, इस सुविधा में हिस्सा लेने वाले ऐप्लिकेशन या सेवा से आपको साइन आउट करना
'सभी खातों की सुरक्षा' सुविधा को मैनेज करना
- अपने तीसरे पक्ष के कनेक्शन पेज पर जाएं.
- इसके लिए, आपको साइन इन करना पड़ सकता है.
- किसी ऐप्लिकेशन या सेवा को चुनें.
- देखें कि उसके पास 'सभी खातों की सुरक्षा' का बैज
है या नहीं.
- अगर किसी सेवा या ऐप्लिकेशन के पास 'सभी खातों की सुरक्षा' का बैज
है, तो इसका मतलब है कि उसने 'सभी खातों की सुरक्षा' सुविधा में हिस्सा लिया है.
- अगर किसी सेवा या ऐप्लिकेशन के पास 'सभी खातों की सुरक्षा' का बैज
अगर आपको 'सभी खातों की सुरक्षा' सुविधा में हिस्सा लेने वाले किसी ऐप्लिकेशन या सेवा का इस्तेमाल नहीं करना है, तो अपने खाते से उसका ऐक्सेस हटाएं.
किसी ऐप्लिकेशन या सेवा का ऐक्सेस हटाने पर:
- आपको कनेक्शन बंद किए जाने का आखिरी मैसेज भेजा जाएगा.
- अब आपको अपने Google खाते के लिए सुरक्षा से जुड़े मैसेज नहीं मिलेंगे.