कान की मशीनों को अपने डिवाइस से कनेक्ट करना

कान की मशीनों का इस्तेमाल करने पर आवाज़ का लेवल बढ़ जाता है और उसे सुनना आसान हो जाता है.

अहम जानकारी: नीचे बताए गए कुछ चरण, सिर्फ़ Android 14 या उसके बाद वाले वर्शन पर काम करते हैं. अपने डिवाइस का Android वर्शन देखने का तरीका जानें.

कान की मशीन के साथ काम करने की सुविधा

“M” या अकूस्टिक कपलिंग मोड

कान की मशीन को "M" या अकूस्टिक कपलिंग मोड में इस्तेमाल करने के लिए, पक्का करें कि कान की मशीन उसी मोड पर सेट हो. साथ ही, अपने Android डिवाइस के रिसीवर को कान की मशीन में पहले से मौजूद माइक्रोफ़ोन के पास रखें. कान की मशीन, Pixel फ़ोन में पहले से मौजूद माइक्रोफ़ोन के ज़रिए ऑडियो रिसीव करेगी.

“T” या टेलीकॉइल (इंडक्टिव) कपलिंग मोड

कान की मशीन को "T" या टेलीकॉइल (इंडक्टिव) कपलिंग मोड में इस्तेमाल करने के लिए, पक्का करें कि कान की मशीन उसी मोड पर सेट हो. साथ ही, अपने Pixel फ़ोन पर कान की मशीन के साथ काम करने की सुविधा (एचएसी) चालू करें. इसका तरीका नीचे देखें. कान की मशीन, ऑडियो सिग्नल वाले सिर्फ़ ऐसे मैग्नेटिक फ़ील्ड रिसीव करेगी जो इंडक्टिव कपलिंग मोड की सुविधा वाले Pixel फ़ोन से जनरेट होंगे.

अपने Android डिवाइस से कान की मशीनों को जोड़ने का तरीका:

अपने Android डिवाइस को पहले, “कनेक्ट किए गए डिवाइसों” से जोड़ने की कोशिश करें, क्योंकि यह तरीका सभी तरह की कान की मशीनों के साथ काम करता है.

“कनेक्ट किए गए डिवाइसों” के साथ जोड़ना

यहां दिया गया तरीका, सभी तरह की कान की मशीनों के साथ काम करता है.

  1. अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. कनेक्ट किए गए डिवाइस इसके बाद नया डिवाइस जोड़ें पर टैप करें.
  3. उपलब्ध डिवाइसों की सूची में से, वह कान की मशीन चुनें जिसे आपको अपने Android डिवाइस से जोड़ना है.
    • अगर आपके पास कान की एक से ज़्यादा मशीनें हैं: उपलब्ध डिवाइसों की सूची में से, कान की पहली मशीन के कनेक्ट होने का इंतज़ार करें. इसके बाद, कान की दूसरी मशीन के नाम पर टैप करें. जब आपके Android डिवाइस से कान की दोनों मशीनें जुड़ जाएंगी, तब आपको उनके कनेक्शन की स्थिति दिखेगी.
  4. सेटिंग बदलने के लिए, कान की मशीन के नाम के बगल में मौजूद सेटिंग आइकॉन पर टैप करें.

सलाह: अगर आपके पास Pixel फ़ोन है, तो यह जानें कि आपके फ़ोन पर, कान की मशीन के साथ काम करने की सुविधा उपलब्ध है या नहीं.

“सुलभता” सुविधा के साथ जोड़ना

अहम जानकारी: यहां दिया गया तरीका, ASHA प्रोटोकॉल पर काम करने वाली कान की मशीनों के साथ सबसे ज़्यादा असरदार होता है.

  1. अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. सुलभता इसके बाद कान की मशीनें इसके बाद नया डिवाइस जोड़ें पर टैप करें.
  3. उपलब्ध डिवाइसों की सूची में से, वह कान की मशीन चुनें जिसे आपको अपने Android डिवाइस से जोड़ना है.
    • यह पक्का करें कि कान की मशीनें, दूसरे डिवाइस से जुड़ने वाले मोड में हैं.
    • अगर आपके पास कान की एक से ज़्यादा मशीनें हैं: उपलब्ध डिवाइसों की सूची में से, कान की पहली मशीन के कनेक्ट होने का इंतज़ार करें. इसके बाद, कान की दूसरी मशीन के नाम पर टैप करें. जब आपके Android डिवाइस से कान की दोनों मशीनें जुड़ जाएंगी, तब आपको उनके कनेक्शन की स्थिति दिखेगी.
सलाह:
  • अगर आपको कान की मशीन नहीं मिल रही है: कान की मशीन जोड़ने के लिए, “कनेक्ट किए गए डिवाइस” पेज या “सभी ब्लूटूथ डिवाइस” पेज पर जाकर, ज़्यादा डिवाइस देखें पर टैप करें.
  • अगर कान की मशीनों को ऐक्सेस करने के लिए शॉर्टकट बनाना है: सुलभता इसके बाद कान की मशीनें इसके बाद कान की मशीन ऐक्सेस करने का शॉर्टकट पर टैप करें.

कान की मशीन की सेटिंग और सुविधाएं बदलना

आपके पास अपने Android डिवाइस पर कान की मशीन के प्रीसेट बदलने, कॉल के लिए फ़ोन के माइक्रोफ़ोन का इस्तेमाल करने, और आस-पास की आवाज़ों की आवाज़ को कंट्रोल करने का विकल्प होता है.

त्‍वरित सेटिंग का उपयोग करना

“क्विक सेटिंग” में जाकर, सेटिंग देखी और बदली जा सकती हैं. "क्विक सेटिंग" में जाकर, ये काम किए जा सकते हैं:

  • कान की मशीनों के कनेक्शन की स्थिति देखना.
  • कान की मशीनों को कनेक्ट या डिसकनेक्ट करना.
  • कान की मशीन की सेटिंग ऐक्सेस करना. जैसे, प्रीसेट, बैटरी लेवल, और सुनने से जुड़े अन्य टूल.
  • कॉल के लिए, अपने फ़ोन के माइक्रोफ़ोन का इस्तेमाल करना.
  • आस-पास की आवाज़ों की वॉल्यूम कंट्रोल करना.

क्विक सेटिंग में सुलभता सेवाएं ढूंढने का तरीका जानें.

कान की मशीन के प्रीसेट बदलना

आपके पास ऑडियोलॉजिस्ट के सेट अप किए गए, कान की मशीन के प्रीसेट बदलने का विकल्प होता है.

  1. कान की मशीन के नाम के बगल में, सेटिंग इसके बाद प्रीसेट पर टैप करें.

  2. उपलब्ध प्रीसेट की सूची में से, वह प्रीसेट चुनें जिसमें बदलाव करना है.

कॉल के लिए, अपने फ़ोन के माइक्रोफ़ोन का इस्तेमाल करना

शोर वाली जगहों पर कॉल के दौरान साफ़ आवाज़ सुनने के लिए, कान की मशीन के माइक्रोफ़ोन के बजाय अपने फ़ोन के माइक्रोफ़ोन का इस्तेमाल करें. यह सुविधा, कान की उन मशीनों के लिए ही उपलब्ध है जो इस सुविधा के साथ काम करती हैं.

आस-पास की आवाज़ों की वॉल्यूम कंट्रोल करना

आस-पास की आवाज़ के हिसाब से वॉल्यूम कंट्रोल करने की सुविधा वाली कान की मशीनों के लिए, हर कान के माइक्रोफ़ोन की आवाज़ को अलग-अलग अडजस्ट किया जा सकता है. इससे बैकग्राउंड का शोर कम करने में मदद मिलती है और आवाज़ सुनने का अनुभव बेहतर हो जाता है.

इसी विषय से जुड़े लिंक

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
7977407866761935112
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
717068
false
false
false
false
false