अगर आपको डिवाइस को ऑपरेट करने के लिए हाथों या उंगलियों के इस्तेमाल में किसी तरह की दिक्कत है, हिलने-डुलने में समस्या है या कोई अन्य शारीरिक समस्या है, तो Android के फ़िज़िकल कीबोर्ड की सुलभता सुविधाएं इस्तेमाल करें. ये सुविधाएं सिर्फ़ Android 16.0 और इसके बाद के वर्शन पर उपलब्ध हैं.
फ़िज़िकल कीबोर्ड की सुलभता सेटिंग चालू करना
- अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
- सुलभता
फ़िज़िकल कीबोर्ड की सुलभता सेटिंग को चुनें.
- अगर आपको मेन्यू में फ़िज़िकल कीबोर्ड की सुलभता सेटिंग नहीं दिखती है, तो पक्का करें कि आपने फ़िज़िकल कीबोर्ड कनेक्ट किया हो. इसके बाद, यह तरीका फिर से आज़माएं.
- ज़रूरी सुविधा चालू करें.
बाउंस बटन की सुविधा चालू करना
इसकी मदद से यह सेट किया जा सकता है कि एक ही बटन को बार-बार और तेज़ी से दबाए जाने पर, डिवाइस कोई कार्रवाई न करे.
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए:
- “सुलभता सेटिंग” में जाकर, बाउंस बटन को चालू करें.
- Action + Alt + 3 दबाएं.
कीबोर्ड पर माउस के लिए बटन की सुविधा को चालू करना
अपने माउस पॉइंटर को कीबोर्ड की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है. डिफ़ॉल्ट रूप से प्राइमरी बटन और नंबर पैड, दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है. कीबोर्ड पर मौजूद बटनों की मदद से, ये काम किए जा सकते हैं:
- पॉइंटर को ऊपर, नीचे, दाएं, बाएं, और तिरछा ले जाना.
| दिशा | प्राइमरी बटन | नंबर पैड |
| बाईं ओर ऊपर | 7 | 7 |
| ऊपर | 8 | 8 |
| दाईं ओर ऊपर | 9 | 9 |
| बाईं ओर | u | 4 |
| दाईं ओर | o | 6 |
| बाईं ओर नीचे | j | 1 |
| नीचे | k | 2 |
| दाईं ओर नीचे | l | 3 |
- लेफ़्ट और राइट क्लिक करना.
- माउस का प्राइमरी बटन:
- प्राइमरी बटन का इस्तेमाल करके: i दबाएं.
- नंबर पैड का इस्तेमाल करके: 5 दबाएं.
- माउस का सेकंडरी बटन:
- प्राइमरी बटन का इस्तेमाल करके: / दबाएं.
- नंबर पैड का इस्तेमाल करके: . (फ़ुल स्टॉप) दबाएं.
- माउस का प्राइमरी बटन:
- माउस के बटन को दबाकर रखें और फिर छोड़ें.
- माउस के प्राइमरी बटन को दबाकर रखने के लिए:
- प्राइमरी बटन का इस्तेमाल करके: m दबाएं.
- नंबर पैड का इस्तेमाल करके: * को दबाकर रखें.
- माउस के प्राइमरी बटन को छोड़ने के लिए:
- प्राइमरी बटन का इस्तेमाल करके: , (कॉमा) दबाएं.
- नंबर पैड का इस्तेमाल करके: - दबाएं.
- माउस के प्राइमरी बटन को दबाकर रखने के लिए:
- स्क्रोल मोड को टॉगल करना.
- प्राइमरी बटन का इस्तेमाल करके: . (फ़ुल स्टॉप) दबाएं.
- नंबर पैड का इस्तेमाल करके: 0 दबाएं.
| दिशा | प्राइमरी बटन | नंबर पैड |
| ऊपर की ओर स्क्रोल | 8 | 8 |
| बाईं ओर स्क्रोल | u | 4 |
| दाईं ओर स्क्रोल | o | 6 |
| नीचे की ओर स्क्रोल | k | 2 |
ये काम भी किए जा सकते हैं:
- स्लाइडर की सेटिंग की मदद से, पॉइंटर की मूवमेंट में आने वाली तेज़ी और उसकी सबसे ज़्यादा रफ़्तार को अडजस्ट करना.
- यह तय करना कि प्राइमरी बटन का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं.
- यह तय करना कि नंबर पैड का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं. इसे चालू या बंद करने के लिए, Num Lock दबाएं.
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए:
- “सुलभता सेटिंग” में जाकर, कीबोर्ड पर माउस के लिए बटन की सुविधा को चालू करें.
- Action + Alt + 4 दबाएं.
- पुष्टि करने वाली विंडो में, इस्तेमाल करें पर क्लिक करें.
स्लो बटन की सुविधा को चालू करना
आपके पास यह तय करने का विकल्प है कि किसी बटन को कितनी देर तक दबाकर रखने पर, डिवाइस उसे बटन दबने के तौर पर पहचाने. यह सुविधा उन लोगों के लिए मददगार है जिन्हें हाथों का इस्तेमाल करने में समस्या आती है और जिनके हाथ कांपते हैं.
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए:
- “सुलभता सेटिंग” में जाकर, स्लो बटन को चालू करें.
- Action + Alt + 6 दबाएं.
स्टिकी बटन की सुविधा को चालू करना
Shift, Ctrl, Alt या Action जैसे कार्रवाई में बदलाव करने वाले बटन, दबाकर छोड़ने से चालू होते हैं. ये बटन तब तक चालू रहते हैं, जब तक कोई दूसरा बटन दबाया नहीं जाता. इससे, कार्रवाई में बदलाव करने वाले किसी बटन को दबाए बिना ही, कई बटनों वाले शॉर्टकट इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए:
- “सुलभता सेटिंग” में जाकर, स्टिकी बटन को चालू करें.
- Action + Alt + 5 दबाएं.