जानें कि Google Display Network, जगह की जानकारी का इस्तेमाल कैसे करता है

Google Display Network, जगह की जानकारी का इस्तेमाल कैसे करता है

Google Display Network, 20 लाख से ज़्यादा वेबसाइटों, वीडियो, और ऐप्लिकेशन का कलेक्शन है. इसमें Google की कुछ प्रॉपर्टी, जैसे कि Gmail और YouTube भी शामिल हैं. ये पब्लिशर, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के विज्ञापन दिखाने के लिए Google के साथ पार्टनरशिप करते हैं.

जगह की जानकारी, आपके विज्ञापन अनुभव को ज़्यादा काम का और मददगार बनाने में अहम भूमिका निभाती है.

Google, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के साथ आपकी जगह की जानकारी का इतिहास या पहचान ज़ाहिर करने वाली किसी भी अन्य जानकारी को शेयर नहीं करता है.

Display Network, आपको विज्ञापन दिखाने के लिए जगह की जानकारी का इस्तेमाल कैसे करता है

Display Network पर, आपकी जगह की जानकारी के आधार पर विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं. इसमें डिवाइस के आईपी पते से मिली जगह की जानकारी या Google की निजता और शर्तों में बताए गए अन्य सिग्नल से मिली जगह की जानकारी शामिल हो सकती है.

'मेरा विज्ञापन केंद्र' में आपकी सेटिंग के आधार पर, आपको Gmail और YouTube पर भी विज्ञापन दिख सकते हैं. आपको ये विज्ञापन, Google खाते में साइन इन रहते हुए की गई आपकी गतिविधि के आधार पर दिखते हैं. इसमें आपकी वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि में सेव, Display Network पर की गई गतिविधि शामिल होती है.

आपके Google खाते में सेव किए गए डेटा पर आपका कंट्रोल होता है. साथ ही, आपके पास दिलचस्पी के मुताबिक विज्ञापन देखने की सुविधा को किसी भी समय बंद करने का विकल्प होता है. यह सुविधा बंद होने पर, Google आपके Google खाते में सेव किए गए डेटा का इस्तेमाल, आपको ज़्यादा काम के विज्ञापन दिखाने के लिए नहीं करता.

​अगर आपने जगह की जानकारी के इतिहास के लिए ऑप्ट-इन किया है, तो Google इस जानकारी का इस्तेमाल, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की मदद करने के लिए भी करता है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ऑनलाइन विज्ञापन कैंपेन, कारोबार की जगहों पर होने वाली विज़िट पर कैसे असर डालते हैं. Google, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को सिर्फ़ कुल आंकड़ों की रिपोर्ट देता है. इसके लिए, वह आपकी ऑनलाइन गतिविधि के डेटा को विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के स्टोर से जुड़ी जगह की जानकारी के इतिहास के डेटा के साथ जोड़ता है. ऑनलाइन गतिविधि के डेटा में, विज्ञापन पर क्लिक जैसी जानकारी शामिल होती है. इकट्ठा की गई इस जानकारी का इस्तेमाल, यह अनुमान लगाने के लिए किया जाता है कि किसी ऑनलाइन विज्ञापन कैंपेन को देखने वाले उपयोगकर्ता, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के स्टोर पर कितनी बार गए. Google, विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के साथ आपकी जगह की जानकारी का इतिहास या पहचान ज़ाहिर करने वाली किसी भी अन्य जानकारी को शेयर नहीं करता है.


Google, Display Network पर आपकी जगह की जानकारी का पता कैसे लगाता है

इस्तेमाल किए जा रहे प्रॉडक्ट के आधार पर, Google को जगह से जुड़ी अलग-अलग तरह की जानकारी दी जा सकती है. इस जानकारी से, Google के प्रॉडक्ट की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकता है. साथ ही, आपको दिखाए जाने वाले विज्ञापनों को आपके लिए ज़्यादा काम का बनाने में मदद मिलती है.

Google को आपकी जगह की जानकारी इन तरीकों से मिल सकती है:

  • आपके इंटरनेट कनेक्शन के आईपी पते से: आईपी पतों की मदद से, आपके डिवाइस और इस्तेमाल की जा रही वेबसाइटों और सेवाओं के बीच कनेक्शन बनाया जाता है. आईपी पते, आम तौर पर शहर/इलाके के आधार पर दिए जाते हैं. इसका मतलब है कि जिस वेबसाइट पर विज़िट किया जाता है उसे आपके इलाके के बारे में कुछ जानकारी मिल सकती है. Google, आपकी जगह की जानकारी का पता लगाने के लिए आपका आईपी पता इस्तेमाल कर सकता है. यह पता, इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी की ओर से आपके डिवाइस के लिए असाइन किया जाता है.
  • ब्राउज़ की जा रही वेबसाइट या पिछली गतिविधि से: जब Display Network की किसी वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर विज़िट किया जाता है, तो विज़िट का मेटाडेटा, जैसे कि ब्राउज़र का टाइमज़ोन, डोमेन, पेज का कॉन्टेंट, ब्राउज़र टाइप, और पेज की भाषा जैसी जानकारी का इस्तेमाल करके, आपके देश या पसंदीदा इलाके का अनुमान लगाया जा सकता है. हम आपके आईपी पते, वीपीएन, प्रॉक्सी सेवा या अन्य नेटवर्क से मिली जगह की जानकारी के साथ-साथ इस मेटाडेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, हम आपकी पिछली ब्राउज़िंग या ऐप्लिकेशन में की गई गतिविधि के आधार पर भी जगह की जानकारी का पता लगा सकते हैं.

Google की जगह की जानकारी से जुड़ी निजता नीति के बारे में ज़्यादा जानें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
16032154248545755493
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
false
false
false
false