Google मानचित्र Labs में आप मानचित्र की नई प्रायोगिक विशेषताओं को आजमा सकते हैं.
Labs कैसे प्रारंभ करें
Google मानचित्र में Labs विशेषता प्रारंभ करने के लिए:
- maps.google.com पर जाएं.
- मानचित्र में बाएं तरफ पैनल के नीचे स्थित मानचित्र Labs पर क्लिक करें.
- इससे Labs विशेषताओं की एक सूची मिलेगी जिन्हें आप सक्षम कर सकते हैं. जिन विशेषताओं का उपयोग आप करना चाहते हैं उनके लिए सक्षम करें चुनें और फिर परिवर्तन सहेजें पर क्लिक करें.
यदि आप मानचित्र में अपने Google खाता से साइन इन हैं तो Google मानचित्र में आपकी अगली उपस्थिति में हम याद रखेंगे कि आपने कौन सा Labs सक्षम किया है. जब आप maps.google.com/maps/me पर साइन इन करते हैं तो आप अपना मानचित्र प्रोफ़ाइल भी देख सकते हैं -- जहां आपके द्वारा लिखी गई समीक्षाएं तथा आपके द्वारा बनाए गए मानचित्र दिखेंगे.
इन बातों को जानें
यदि आप Labs की दुनिया में जा रहे हैं तो यह महत्वपूर्ण है कि Labs विशेषताओं के बारे में निम्न चीजों को ध्यान में रखें:
- वे किसी भी समय खराब हो सकते हैं.
- इसी तरह, वे अस्थाई या स्थाई रूप से गायब हो सकते हैं.
- वे इतनी अच्छी तरह से काम कर सकते हैं कि अंततः वे नियमित विशेषताओं में शामिल कर लिए जाएं.
समस्या निवारण
जब आप Labs विशेषता सक्षम करते हैं और इस दौरान यदि आपको कोई समस्या आती है तो आप ऐसा कुछ कर सकते हैं:
- Labs को अस्थाई रूप से अक्षम करने और अपना खाता वापस सामान्य करने के लिए http://maps.google.com/maps?ftr= पर जाएं.
- यदि आप समस्या की जड़ को पहचानने में मदद करना चाहते हैं तो आप विशेषताओं को एक-एक कर अक्षम करते जाएं तब तक कि समस्या खत्म न हो जाए, तत्पश्चात क्या हुआ था उसकी रिपोर्ट दर्ज करें.
- Labs फ़ीडबैक समूह पर जाकर हमें फ़ीडबैक दें. बग रिपोर्ट दर्ज करने के लिए, हमें बताने के लिए कि विशेषताओं में आपको क्या पसंद आया और क्या नहीं तथा आप इन्हें किन विशिष्ट तरीकों से प्रयोग कर रहे हैं इसे साझा करने के लिए आप फ़ीडबैक समूह का उपयोग कर सकते हैं.
मानचित्र