My Maps

सहयोग करना और साझा करना

अन्यों के साथ सहयोग करना

आपके द्वारा कोई मानचित्र बनाए जाने के बाद, आप अपने मानचित्र को संपादित करने पर सहयोग करने के लिए व्यक्तियों या किसी भी व्यक्ति को आमंत्रित कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए:

  1. कोई मानचित्र बनाएं या संपादित करें.
  2. बाएं पैनल में सहयोग क्लिक करें. एक संवाद बॉक्स प्रकट होता है.
  3. निम्न दर्ज करें या चुनें:
    • व्यक्तियों को सहयोगियों के रूप में आमंत्रित करें - ऐसे किसी भी व्यक्ति का ईमेल पता(के ईमेल पते) दर्ज करें जिसे आप अपने मानचित्र पर सहयोग करना चाहते हैं.
    • संदेश - वह संदेश लिखें जिसे आप अपने सहयोगियों के लिए आमंत्रण में प्रकट करना चाहते हैं
    • सहयोगी अन्य व्यक्तियों को आमंत्रित कर सकते हैं - अपने सहयोगियों को यह अनुमति देने के लिए इसे चेक करें कि वे अन्य सहयोगियों को अनुमति दे सकें.
    • किसी भी व्यक्ति को यह मानचित्र संपादित करने की अनुमति दें - अपने मानचित्र को संपादित करने के लिए किन्हीं Google मानचित्र उपयोगकर्ताओं को सक्षम करने के लिए यह चेक करें
    • सहयोगी - आप किसी भी या सभी सहयोगियों को निकाल सकते हैं
  4. ठीक क्लिक करें. Google मानचित्र आपके द्वारा निर्दिष्ट किए गए किन्हीं सहयोगियों को एक आमंत्रण भेजता है.

मानचित्र साझा करना

आपके द्वारा कोई मानचित्र बनाए जाने के बाद, आप उसे अन्य लोगों के साथ साझा कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए:

  1. वह मानचित्र खोलें जिसे आप साझा करना चाहते हैं.
  2. नारंगी शीर्षक बार के शीर्ष दाएं कोने में इस पृष्ठ से लिंक करें क्लिक करें. यह मानचित्र के URL को आपके ब्राउज़र नेविगेशन बार में रखता है.
  3. आप इस URL को किसी ईमेल में भेजकर या इसे अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर पोस्ट करके अपने मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं.
  4. आप ईमेल के मुख्य भाग में मानचित्र URL से अपने डिफ़ॉल्ट ईमेल सॉफ़्टवेयर या सेवा को खोलने के लिए नारंगी शीर्ष बार के शीर्ष दाएं कोने में ईमेल भी क्लिक कर सकते हैं.

सार्वजनिक और असूचीबद्ध मानचित्र के बारे में

आप अपने मानचित्र को सार्वजनिक या असूचीबद्ध बनाना चुन सकते हैं.

सार्वजनिक मानचित्र वे मानचित्र होते हैं जिन्हें आप प्रकाशित और प्रत्येक व्यक्ति के साथ साझा करना चाहते हैं. सार्वजनिक मानचित्रों को Google वेब खोज के खोज परिणामों में तथा आपके उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल (यदि आपने कोई बनाया हुआ है) शामिल किया जाएगा.

असूचीबद्ध मानचित्र वे मानचित्र होते हैं जिन्हें आप केवल कुछ चयनित लोगों के साथ साझा करना चाहते हैं. Google मानचित्र पर असूचीबद्ध मानचित्र भी सार्वजनिक रूप से देखे जा सकेंगे, परंतु वे Google वेब खोज में शामिल नहीं होंगे, अतः ये असूचीबद्ध फ़ोन नम्बर की तरह होंगे -- कोई भी जिन्हें मानचित्र के विशिष्ट URL का पता होगा वे इसे देख सकेंगे और दूसरों के साथ साझा कर सकेंगे.

आप इस सेटिंग को किसी भी समय परिवर्तित कर सकते हैं. फिर भी, कृपया याद रखें कि सभी मानचित्रों के लिए सार्वजनिक पहुँच योग्य URL होते हैं और कोई भी जिसे किसी असूचीबद्ध मानचित्र का URL का पता होता है वह अन्यों के साथ इसे साझा कर सकता है - जिनमें शामिल है इसका लिंक देना या इसे किसी अन्य वेब पृष्ठ पर एम्बेड करना. ये अन्य वेब पृष्ठ Google वेब खोज परिणामों में दिखाई दे सकते हैं. सामान्य रूप से, हम अनुशंसा करते हैं कि आप ऐसे कोई मानचित्र न बनाएं जिन्हें आप किसी के भी साथ साझा न करना पसंद करेंगे.

अपने मानचित्र के सार्वजनिक या असूचीबद्ध सेटिंग को बदलने के लिए:

  1. मेरे स्थान > मानचित्र क्लिक करें. आपके मानचित्र की कोई सूची प्रकट होती है. उचित मानचित्र देखने के लिए उसे क्लिक करें.
  2. लाल संपादित करें बटन क्लिक करें.
  3. चुनें सार्वजनिक या असूचीबद्ध.
  4. सहेजें क्लिक करें.

यदि आप किसी सार्वजनिक मानचित्र को असूचीबद्ध में बदलते हैं तो इसके Google वेब खोज परिणामों में दिखना बन्द होने में कुछ समय लग सकता है. यदि आपका मानचित्र अभी भी दिखाई दे रहा है तो संभवतः ऐसा इसलिए है कि जब से आपने सेटिंग बदली है तब से Google वेब खोज ने अभी तक फिर से इंडैक्स नहीं किया है.

अपनी उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल बनाना और संपादित करना

आप एक उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल बना सकते हैं जो अन्य Google मानचित्र उपयोगकर्ताओं को आपके मानचित्र और समीक्षा, और वह अतिरिक्त जानकारी देखने की अनुमति देती है जिसे आप स्वयं के बारे में प्रदर्शित करना चाहते हैं. अपनी प्रोफ़ाइल संपादित करने के लिए:

  1. पृष्ठ के शीर्ष पर, मेरी प्रोफ़ाइल क्लिक करें.
  2. अपने नाम के अंतर्गत मेरी प्रोफ़ाइल संपादित करें क्लिक करें. आपकी जानकारी, आपके द्वारा बनाए गए मानचित्र और इन मानचित्रों की समीक्षाएं दिखाते हुए एक प्रोफ़ाइल पृष्ठ प्रकट होता है.
  3. अपनी प्रोफ़ाइल को अपनी इच्छानुसार संपादित करें. अपनी प्रोफ़ाइल में कोई छवि शामिल करने के लिए चित्र जोड़ें क्लिक करें.
  4. सहेजें क्लिक करें.

अगर आपको किसी अन्य उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल के व्यक्तिगत जानकारी अनुभाग में अनुचित सामग्री मिली है, तो इस प्रोफ़ाइल की रिपोर्ट करें क्लिक करें.

Google धरती में अपने मानचित्र देखना

अगर आपने अपने कंप्यूटर पर Google धरती स्थापित किया हुआ है, तो आप Google धरती में अपने मानचित्र देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए:

  1. कोई कस्टम मानचित्र बनाएं या खोलें.
  2. बाएं पैनल में KML या KML आइकन क्लिक करें. Google मानचित्र आपके कंप्यूटर पर एक KML फ़ाइल अपलोड करता है जिसे आप Google धरती में खोल सकते हैं.

आप Google मानचित्र API का उपयोग करते हुए इस KML फ़ाइल तक पहुंच सकते हैं. और जानें.

हमें बताएं हम कैसा काम कर रहे हैं - सहायता केन्द्र के अपने अनुभव के बारे में पांच छोटे प्रश्नों का उत्तर दें