Get Started

Google नक्शे को जानना

निम्न चित्र, Google नक्शे में उपलब्ध कुछ सुविधाओं का वर्णन करते हैं. हो सकता है कि आपके स्थान में सभी सुविधाएं उपलब्ध न हों :

 

  1. दिशा-निर्देश प्राप्त करें - कहीं जाना चाहते हैं? ड्राइविंग, वाकिंग, बाइकिंग, या सार्वजनिक परिवहन के दिशा-निर्देशों के लिए क्लिक करें.
  2. मेरा स्थान - अपने स्वयं के वैयक्तिकृत नक्शे बनाएं, अपने तारांकित स्थान देखें और देखें कि किन व्यवसायों में आपकी समीक्षा की गई है.
  3. नक्शे में ढूंढें - Google नक्शे में स्थान, व्यवसाय, चौराहा, पता तथा और भी बहुत कुछ ढूंढें .
  4. छुपाएं/दिखाएं - बायां पैनल छुपाने के लिए बायां तीर (<<) क्लिक करें, और बायां पैनल दिखाने के लिए दायां तीर (>>) क्लिक करें.
  5. लेयर - आपके स्थान के लिए उपलब्ध लेयर जैसे कि यातायात, फ़ोटो, तथा और भी बहुत कुछ देखने के लिए नक्शे के दाएं कोने स्थित विजेट के ऊपर होवर करें. Google नक्शे में उपलब्ध समस्त लेयर के बारे में और जानें.
  6. प्रिंट करें/भेजें - कोई नक्शा प्रिंट करें या अन्य व्यक्तियों को नक्शे भेजें.
  7. इस पृष्ठ पर लिंक करें - अपने नक्शे का वेब पता (URL) बनाएं जिसे आसानी से दूसरों के साथ साझा किया जा सकता है.
  8. खोज परिणाम - आपको अपने खोज परिणाम बाएं पैनल में मिलेंगे. और जानकारी देखने के लिए कोई भी परिणाम क्लिक करें.
  9. नक्शा - नक्शे के क्षेत्र में खोज परिणाम से संबंधित भौगोलिक स्थिति तथा उस स्थान के बारे में अन्य जानकारियां दिखाई देंगी.
  10. सड़क दृश्य - सड़क-स्तर के इमेजरी देखने व नेविगेट करने के लिए नक्शे के ज़ूम नियंत्रक पर पीले पेगमैन को नक्शे में किसी स्थान पर खींच लाएं.
  11. जानकारी विंडो - जब आप कोई लाल जानकारी विंडो क्लिक करते हैं तो जानकारी विंडो प्रकट होगा जिसमें किसी विशिष्ट स्थान के बारे में अतिरिक्त जानकारियां दिखाई देंगी.
  12. दृश्य - नक्शा, उपग्रह, तथा धरती दृश्य के बीच टॉगल करें.
  13. संक्षिप्त विवरण नक्शा - बड़े भौगोलिक क्षेत्र के संदर्भ में अपने वर्तमान नक्शा दृश्य (बैंगनी बॉक्स में) का स्थान देखें. किसी भी समय संक्षिप्त विवरण नक्शा छुपाने के लिए क्लिक कर सकते हैं या इसे फिर से देखने के लिए क्लिक कर सकते हैं. 
  14. किसी समस्या की रिपोर्ट दें - डेटा या उत्पाद संबंधी समस्याओं की रपट देकर Google नक्शे को बेहतर बनाने में सहयोग दें.

डिफ़ॉल्ट स्थान चुनना

Google नक्शे द्वारा दिखाए जाने वाले डिफ़ॉल्ट दृश्य का निर्धारण आपके स्थान से होता है. हालांकि, अगर आप किसी भिन्न स्थान का उपयोग करना चाहें, तो खोज बॉक्स में कोई उचित पता दर्ज करें और नक्शा ढूंढें क्लिक करें. आप अपने सहेजे गए स्थान में से किसी एक का उपयोग भी कर सकते हैं. एक बार आपका पता प्रकट होने के बाद, जानकारी विंडो में इसे मेरा डिफ़ॉल्ट स्थान बनाएं क्लिक करें. यह पता अब आपके डिफ़ॉल्ट स्थान के रूप में प्रकट होगा.

हमें बताएं हम कैसा काम कर रहे हैं - सहायता केन्द्र के अपने अनुभव के बारे में पांच छोटे प्रश्नों का उत्तर दें