जब आप स्थानों और फ़ोल्डरों की रचना और व्यवस्था में शामिल बुनियादी चरणों से परिचित हो जाएँगे, तो आप यह सीखने के लिए इस भाग का प्रयोग कर सकते हैं कि अपने सहेजे गए स्थानों और फ़ोल्डरों का स्वरूप और आगे कैसे संशोधित कर सकते हैं. आप किसी एक स्थल-चिह्न या फ़ोल्डर जिसमें डेटा शामिल है, की शैली सेटिंग्स, स्थान और दृश्य संपादित कर सकते हैं.
ऐसा करने के लिए, स्थान पैनल में आइकन या फ़ोल्डर पर दायाँ-क्लिक करें (Mac पर CTRL क्लिक) और पॉप अप मेनू से गुण का चयन करें. इस आइटम के लिए संपादित करें डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है. फ़ोल्डर या स्थल-चिह्न के लिए संगत शैली, स्थान, और दृश्य गुण सक्षम करें.
टिप्पणी - चयन किए जा रहे स्थान डेटा को प्रतिबिंबित करने के लिए शैली टैब के तत्व गतिशील ढंग से अद्यतित होते हैं.
इन सुविधाओं के बारे में जानने और यह जानने के लिए कि ये फ़ोल्डर और अलग-अलग आइटम पर कैसे लागू होती हैं, निम्नलिखित विषय देखें:
